भिलाई : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आपसी विवाद के चलते युवक की हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को हिरासत में लिया है। हत्या के तार राजनीति से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, खुर्सीपार मिनीमाता चौक में एक युवक की हत्या कर दी गई है। आपसी विवाद के चलते तीन युवकों ने वारदात को अंजाम दिया। मृतक का नाम विजय साव बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। विवाद चुनाव के दौरान हुआ था, आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या के तार राजनीति से जुड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

