धमतरी : धमतरी, नगरी मार्ग पर खड़ादाह के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहाँ चलती 1109 टाटा वाहन में अचानक आ लग गयी। और देखते ही देखते वाहन समेत लोड सामान जलकर खाक हो गया, वहीं वाहन चालक संतोष विश्वास ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। इधर केरेगाँव पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये हादसा उस वक्त हुआ जब 1109 टाटा वाहन राशन, किराना सामान लोड कर रायपुर से उमरकोट,उड़ीसा के लिये निकली थी। उसी दौरान धमतरी, नगरी स्टेट हाईवे पर तड़के सुबह खड़ादाह के पास वाहन में अचानक आग लग गयी। मौके पर फायरब्रिगेड को भी बुलाया गया था, लेकिन जब वाहन और सामान जलकर खाक हो गया था। जिससे वाहन मालिक को लाखों का नुकसान हुआ है… बताया जा रहा है कि वायर शॉट होने के चलते वाहन में आग लगी है। इधर मामले की सूचना मिलते ही केरेगाँव पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

