रायपुर : घूस लेते गिरफ्तार हुए नगर तथा ग्राम निवेश विभाग अंबिकापुर में पदस्थ सहायक संचालक बालकृष्ण चौहान और सहायक मानचित्रकार नीलेश्वर कुमार ध्रुव को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। दोनों को एसीबी ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था। बालकृष्ण चौहान सहायक संचालक और नीलेश्वर कुमार दुर्ग सहायक मानचित्रकार नगर तथा ग्राम निवेश को निलंबित करते हुए संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश बिलासपुर अटैच किया गया है।


