रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने प्री. बीएड, प्री. डीएलएड, बीएससी और एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी है। जिसकी 13 मई से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। वहीं जून के पहले और दूसरे हफ्ते में प्रवेश पत्र जारी कर दिया जाएगा। वहीं जून में ही परीक्षाएं होंगी।
छात्र-छात्राओं को एक और सौगात
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) May 11, 2023
मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel के निर्देश पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ने प्री. बी.एड., प्री. डी.एल.एड, बी.एस.सी. नर्सिंग, एम.एस.सी. नर्सिंग एवं पोस्ट बेसिक नर्सिंग की परीक्षाओं के तिथि घोषित की।
मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार छत्तीसगढ़… pic.twitter.com/B4aXO6g5Bc

