जशपुर : जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के मशहूर छुरीघाघ वाटर फॉल के पास एक युवक की लाश कई टुकड़ो में मिली है। बोरी और प्लास्टिक में लाश के टुकड़ो को भर दिया गया था। शनिवार को आने जाने वालों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस ने पूरे मामले की जाँच शुरू कर दी है। बता दें कि पुलिस के अब तक की पड़ताल में पता चला है कि मृतक सोनकयारी थाना क्षेत्र का हो सकता है। पुलिस के अनुमान के मुताबिक शव सोनकयारी चौकी के एक युवक की हो सकती है जो कुछ दिनों से लापता है। इलाके के एसडीओपी ने बताया कि झरगांव निवासी रामचन्द्र नगेशिया कुछ दिनों से लापता है। उम्मीद है कि यह शव उसी का होगा। बहरहाल पुलिस और स्थानीय लोग शव की वीभत्सता को देखकर हैरान है। शव को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि हत्या कितनी बर्बर तरीके से की गयी है।

