रायपुर : छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में मोर आवास, मोर अधिकार’ के मुद्दे को लेकर भाजपा 15 मार्च को बड़े पैमाने में विधानसभा का घेराव करेगी. भाजपा का आरोप है कि, भूपेश सरकार ने ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ के तहत बनने वाले मकानों का निर्माण रोक कर रखा है. केंद्र सरकार ने आवास के लिए पैसा तो भेजा, लेकिन राज्य सरकार ने वह पैसा गरीबों तक नहीं पहुंचने दिया. भाजपा सरकार बनी तो 16 लाख गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराया जाएगा. भाजपा प्रवक्ता केदार गुप्ता ने घेराव को लेकर कहा कि, मोर आवास, मोर अधिकार का पैसा गरीबों तक नहीं पहुंचा है. गरीबों के साथ छल किया और 16 लाख छत्तीसगढ़ के परिवारों को आवास नहीं मिला है. भारतीय जनता पार्टी ग्राम पंचायत से लेकर विधानसभा तक का घेराव का करेगी. अगर भाजपा की सरकार बनी तो हम 16 लाख गरीब परिवारों को आवास के मकान देंगे l
