रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। विरोध प्रदर्शन के बावजूद ट्रेनों के बंद होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर केंद्र सरकार को घेरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ट्रेन नहीं चला पा रही, लगातार ट्रेनें रद्द हो रही है। यात्री परेशान है और बीजेपी की सरकार सिर्फ वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा रही है। भाजपा सरकार में लगातार महंगाई बढ़ रही है। प्रधानमंत्री मोदी के अर्बन नक्सली के कांग्रेस सरकार चलाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कहती थी कांग्रेस मुक्त भारत, लेकिन अब यह लाइन बोलना बंद कर दिया है। कांग्रेस बीजेपी का सफाया कर रही है। बीजेपी को कांग्रेस पार्टी से भय है, राहुल गांधी से भय है। इसलिए वो कुछ भी बयान दे रही है। वहीं बीजेपी सांसदों को चुनाव लड़ाने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में बीजेपी हारने वाली है, हार के भय से बड़े-बड़े योद्धाओं को चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

