मुंबई :- 252 करोड़ रुपये के एमडी ड्रग्स मामले में मुंबई में एंटी-नारकोटिक्स सेल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर से पूछताछ की थी, वहीं आज बुधवार को सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख के बयान के आधार पर ओरी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ओरी को पहले 20 नवंबर को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए थे।
सूत्रों के मुताबिक, सलीम शेख ने अपने बयान में दावा किया है कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे अलीशाह पारकर के बीच काफी नज़दीकी रिश्ते हैं. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने ओरी को मुंबई के घाटकोपर एंटी-नारकोटिक्स यूनिट में पेश होने के लिए समन भेजा था.
शेख ने यह भी आरोप लगाया है कि ओरी ड्रग्स लेते हैं और ड्रग्स पार्टियों में भी शामिल होते हैं. इन्हीं आरोपों की जांच के लिए त मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स यूनिट ने ओरी को 20 नवंबर को घाटकोपर यूनिट में हाज़िर होकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा था. लेकिन ओरी के वकील ने पुलिस को चिट्ठी लिख कहा कि ओरी के उपलब्ध नहीं होने की वजह से वह 25 नवंबर के बाद ही जांच एजेंसी के सामने पेश हो पाएंगे.

