रायपुर : भाटागांव बीएसयूपी कॉलोनी में हत्या की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बस्तर निवासी व्यक्ति की दो लोगों ने हाथ मुक्का और पत्थर से मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना का है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हत्या मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का नाम मंगल मुर्या है। जो बस्तर जिले के कुम्हारपारा बड़े धराउर थाना लोहरीगुडा का निवासी था। आरोपियों ने हाथ मुक्के और जमीन पर पटककर वारदात को अंजाम दिया है। मंगल मुर्या की इलाज के दौरान मेकाहारा हॉस्पिटल में मौत हो गई है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

