आरंग /सोमन साहू : बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आरंग ब्लॉक में भी कोरोना के दस्तक की खबर सामने आ रही है। स्वास्थ विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरंग ब्लॉक के ग्रामीण अंचल से 04 कोरोना पोजेटिव मरीज मिले है। जो ग्राम नकटा, तेंदुआ, गोढ़ी और रसनी से है। स्वास्थ आमला कोरोना गाइड लाइन के अनुरुप आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है। BMO डॉ रॉय ने बताया कि कोरोना के प्रकरण मिलने से स्वास्थ्य विभाग हो गया है तथा सभी केंद्रों में टेस्ट शुरू कर दिया गया है।
