रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन कुमार सिंह और पत्नी यास्मीन सिंह को एक और तगड़ा झटका लगा हैं। दरअसल उनकी ओर से सीनियर एडवोकेट सी एस सुंदरम् एवं सीनियर एडवोकेट महेश जेठमलानी ने याचिका दायर की थी कि केस की जांच को CBI को ट्रांसफ़र किया जाए।
इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस DY चंद्रचूड़ की बेंच ने सुनवाई करते हुए याचिका को ख़ारिज कर दिया है। अब मामले की जाँच छत्तीसगढ़ की ACB / EOW ही करेगी।
जानें क्या हैं पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू आय से अधिक संपत्ति केस की पड़ताल कर रही है। दोनों के खिलाफ धारा 13 (1)(बी), और 13(2) पीसी एक्ट तथा धारा 120-बी आईपीसी के तहत केस दर्ज है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दोनों के खिलाफ जांच जारी है।

