रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85 वां अधिवेशन चल रहा है जिसके लिए आज शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की बैठक सुबह शुरु हुई जो लगभग 2 घंटे चलने के बाद अब ख़त्म हो गई है। इस बैठक में आगामी चुनाव और CWC चुनाव को लेकर चर्चा हुई।
AICC के कई दिग्गज नेता इस बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक ट्वीट किया जिसमे लिखा की – कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। वहां होने वाले फैसले आज भी इतिहास में याद किए जाते हैं। हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में यह हमें रास्ता दिखाता रहे।
कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं, जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। वहां होने वाले फैसले आज भी इतिहास में याद किए जाते हैं।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 24, 2023
हमारे सामने ये मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में यह हमें रास्ता दिखाता रहे।#CongressPlenary pic.twitter.com/b6m7W7Uxh8
