आरंग/ सोमन साहू : मंदिर हसौद में 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती के पावन अवसर पर जय स्तम्भ चौक मंदिर हसौद सतनाम समाज द्वारा समस्त नगरवासियों के साथ बड़े ही हर्षोल्लास के साथ केक काट कर बाबा साहब अम्बेडकर के छाया चित्र पर गुलाब का फूल अर्पित करते हुये जयंती मनाया गया, जिसमें अतिथि के रूप में पधारे शिक्षक उत्तम जोगी, शंकर एनेश्वरी, नोहर बांधे, छत्तीसगढ़ पुलिस अजय गायकवाड़ ने व्यक्तव्य में अपने बच्चों को जरूर पढ़ने और जरूरत पड़े तो एक रोटी कम खाने लेकिन शिक्षा जैसी आवश्यक चीज को ग्रहण करने की बात कही,

साथ ही बाबा साहेब जी के संघर्ष कानून निर्माण में अहम योगदान के विषय मे लोगो को बताया गया, इस मौके पर प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया, इस दौरान दिलीप जोशी विधायक प्रतिनिधि मंदिर हसौद, रामसिंग माहेष्वरी , नंदलाल भट्ट, शुकलाल बर्मन, घनश्याम रात्रे,हेमलाल कुर्रे, गौकरण कुर्रे, चंद्रशेखर जोशी,कल्याण बघेल, लालाजी बघेल, रामकुमार घृतलहरे, पीताम्बर सोनवानी, राहुल जोशी, भारत जोगी, आशीष तथागत, सुनील बघेल, आर्यन जोशी, महेंद्र जोशी, राजू जांगडे, मनोज बघेल, जय किसन ज्योति, नोहर दास टंडन, छगन बघेल, धनेश्वर गायकवाड़, पंकज बघेल, मुकेश कुर्रे, मीडिया प्रभारी बलराम सोनवानी मौजूद रहे।

