बेमेतरा। जिले से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जहां प्रार्थीया ने थाना साजा में बीते दिनों लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात्रि करीबन 10 बजे अनिल कुमार ठाकुर ब्रांच मैनेजर साजा अपने मकान में जबरदस्ती प्रार्थीया को बुलाया और बेज्जती करने के नियत से हाथ बाह को पकड कर छेडछाड करने की कोशिश की।वहीं, अपनी ईज्जत बचाते हुए किसी तरह युवती उसके घर से बाहर निकलने में कामयाब हो गयी। जिसके बाद प्रार्थीया ने थाना साजा में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने अपराध को दर्ज कर विवेचना में लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी कों गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में विवेचना के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा आरोपी अनिल कुमार ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

