Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
छिन्दवाड़ा:- छिंदवाड़ा के परासिया विकासखंड में किडनी इन्फेक्शन से नौ बच्चों की मौत के मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है. नौ बच्चों में से 7 बच्चों का इलाज एक सरकारी डॉक्टर के निजी क्लीनिक में किया गया था. डॉक्टर की पत्नी के नाम से ही है मेडिकल स्टोर परासिया के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रवीन सोनी 15 दिन के अवकाश पर थे और और अपने निजी क्लीनिक में बच्चों का इलाज कर रहे थे. किडनी इन्फेक्शन से जिन नौ बच्चों की मौत हुई है उनमें से 7 बच्चों का इलाज डॉक्टर प्रवीन सोनी के क्लीनिक में…
नई दिल्ली :- बेतिया पुलिस ने दीपक गुंजन पटेल हत्या कांड का खुलासा कर दिया है. दीपक की मौत हादसे में नहीं हुई थी बल्कि दोस्ती के नाम पर रची गई खौफनाक साजिश थी. 12 जुलाई को बलथर थाना क्षेत्र से बरामद हुई लाश को शुरू में रेल हादसा माना गया था, लेकिन मां की एफआईआर और पुलिस जांच ने पूरा सच सामने ला दिया. दरअसल, मृतक दीपक का एक नाबालिग लड़की से अफेयर था. उसी लड़की से आरोपी रोहित भी एकतरफा प्यार करता था. इस जलन ने रोहित को खूनी बना दिया. उसने अपने साथियों मुराद आलम और प्रदीप…
भोपाल: छिंदवाड़ा में कोल्ड रिफ सिरप को छिंदवाड़ा के बाद पूरे मध्य प्रदेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ट्वीट कर बताया कि इस सिरप की ब्रिकी को पूरे प्रदेश में बैन कर दिया गया है. इसके अलावा सिरप बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद लिया फैसला सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है. सीएम डॉ. मोहन यादव ने ट्वीट करके बताया कि घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडू सरकार को जांच के लिए कहा था.…
बिलासपुर :- न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र से एक बार फिर वो तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे न धर्म बचता है, न समाज। अशोक नगर इलाके में शुक्रवार देर रात ऐसा कुछ हुआ, जिसने इंसानियत को कटघरे में खड़ा कर दिया। आरोप है कि एक मुस्लिम युवक अशरफ खान ने मंदिर में जाकर शिवलिंग पर पेशाब कर दी — और इसके बाद जो हुआ, वो उस आग की तरह था जिसे कोई बुझाना नहीं चाहता था, सब बस उसमें हाथ सेंकने निकल पड़े। मंदिर के शिवलिंग पर की गई अशोभनीय हरकत ने माहौल को ऐसा बिगाड़ा कि धर्म के नाम…
जगदलपुर:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ में है. शाह कुछ देर में बस्तर पहुंचने वाले हैं. यहां वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की अहम रस्म मुरिया दरबार में शामिल होंगे. इसके बाद जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित स्वदेशी मेला प्रदर्शनी जाएंगे. उसके बाद केंद्रीय मंत्री आम सभा को संबोधित करेंगे. बस्तर में मूसलाधार बारिश, अमित शाह जगदलपुर रवाना अमित शाह के दौरे से पहले बस्तर में मूसलाधार बारिश हो रही है. सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है. इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कुछ देर पहले रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हो चुके हैं.…
नई दिल्ली:- भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग व्यवस्था को और सरल और सुविधाजनक बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब तक चेक से पैसा निकालने में दो से तीन दिन का समय लगता था, लेकिन आरबीआई की नई व्यवस्था के तहत चेक उसी दिन क्लीयर हो जाएंगे. यह बदलाव 4 अक्टूबर से लागू हो गया है और इसे ग्राहकों व कारोबारियों दोनों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है. अब एक ही दिन में होगा चेक क्लीयर पहले चेक क्लीयरेंस के लिए लोगों को कई दिन इंतजार करना पड़ता था. लेकिन नई प्रणाली के तहत यदि कोई…
धमतरी:- नगरी रोड में कुकरेल के पहले दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. रोड किनारे खड़ी भारत माला परियोजना की ट्रक में बाइक सवार जा घुसे. हादसे में सीएएफ के जवान सहित 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. खड़े ट्रक में घुसी बुलेट: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों युवक किसी काम से बुलेट में धमतरी आए थे. काम के बाद तीनों वापस घर लौट रहे थे. अंधेरा हो गया था और बारिश भी हो रही थी. तभी कुकरेल में माकरदोना मोड़ के पास खड़ी ट्रक में जा घुसे. जवान सहित 3 की मौत: घटना इतनी भयानक थी कि…
कोरबा:- भारत सरकार ने 22 सितम्बर से जीएसटी दरों की नई व्यवस्था लागू की गई है. जिसे भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का नाम दिया गया है. इस नई व्यवस्था में केन्द्र सरकार ने कोयले पर कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया है. ताप विद्युत उत्पादन के लिए कोयला ईंधन का काम करता है. ईंधन की लागत में कमी से उत्पादन लागत में भी कमी संभावित है. प्रारंभिक आंकलन के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर में लगभग 11 पैसे की कमी का लाभ मिल सकता है. 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को संशोधित कर वर्तमान…
मध्यप्रदेश:- बड़ी खबर सामने आ रही है। एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए सरकार कुछ अच्छी खबर लाने जा रही है। दरअसल, मध्यप्रदेश सरकार सरकारी नौकरियों में लागू दो बच्चों की सीमा की शर्त को 24 साल बाद हटाने जा रही है। यह शर्त 26 जनवरी 2001 को लागू की गई थी, जिसके तहत यदि किसी सरकारी कर्मचारी को तीसरी संतान होती है, तो उसकी सेवा समाप्त की जा सकती थी। लेकिन अब सरकार इसे खत्म करने की तैयारी कर रही है और जल्द ही यह प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा। कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा फायदा इस फैसले से सबसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी दही हांडी उत्सव मैदान में आज से 5 दिवसीय श्रीमंत हनुमंत कथा का आयोजन हो रहा है. श्रीमंत हनुमंत कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. श्रीमंत हनुमंत कथा का वाचन बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री करेंगे. शनिवार सुबह 10 बजे नियमित विमान से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजधानी रायपुर के विवेकानंद टर्मिनल पर उतरेंगे. युवा समाजसेवी बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोग उनका भव्य स्वागत करेंगे. श्रीमंत हनुमंत कथा 5 दिन चलेगी: माना एयरपोर्ट से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कार में सवार होकर भारत माता चौक…
