Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
दिवाली का त्यौहार पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली का मुख्य दिन (लक्ष्मी पूजन), गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल हैं. धनतेरस, जिसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है, धन और समृद्धि से जुड़े लक्ष्मी और कुबेर की इस दिन पूजा की जाती है. इस दिन आयुर्वेद और चिकित्सा के देवता धन्वंतरि की भी पूजा की जाती है. धनतेरस पर कीमती धातुएं खरीदी जाती हैं, क्योंकि इसे एक शुभ दिन माना जाता है. इस दिन की गई कोई भी खरीदारी न केवल आर्थिक सौभाग्य लाती है, बल्कि खुशहाली भी लाती है. इसलिए, धनतेरस पर कुछ वस्तुएं घर लाने…
जशपुरनगर:- शनिवार को जिला मुख्यालय जशपुर के पास बालाछापर मार्ग पर दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. शहर के कपड़ा कारोबारी और ठेकेदार कनक चिंडालिया के बेटे चेतन जैन की टाटा हैरियर कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और चेतन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. जबकि कार में सवार उसके तीन दोस्त प्रांजल दास, प्रिशु ठाकुर और हिमांशु डनसेना गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. तीनों को रांची रेफर कर दिया गया है. इनमें से प्रांजल दास की हालत नाजुक बताई जा रही…
गरियाबंद:- दिवाली से पहले गरियाबंद जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उदंती एरिया कमेटी से जुड़े नक्सलियों ने हथियार छोड़कर शांति का मार्ग अपनाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में नक्सल संगठन की ओर से एक आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कमेटी के सदस्य सुनील ने लिखा है कि मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के चलते अब सशस्त्र संघर्ष को आगे बढ़ाना संभव नहीं है। उन्होंने अपने साथियों से भी हथियार डालने और समाज की मुख्यधारा में शामिल होने की अपील की है। इसके साथ ही संपर्क के लिए एक…
मथुरा:- वृंदावन के प्रसिद्ध श्री ठाकुर बांके बिहारी मंदिर का तहखाना आज यानी शनिवार को 54 साल बाद खोला गया. सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित कमेटी के 11 सदस्यों के सामने तहखाने का ताला विधि विधान से पूजा पाठ के बाद खोला गया. तहखाना के दरवाजे पर लगे ताले को खोलने से पहले देसी घी का एक दीपक जलाया गया और नीम की पत्तियां रखी गईं. वहीं तहखाने में सांप भी मिला. उसे डिब्बे में बंद कर दिया गया. गोस्वामी समाज के पंडित ने मंत्र उच्चारण करने के बाद 1ः30 बजे ताला खोलने की तैयारी शुरू की. लेकिन, तहखाने…
आगरा:- इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक दिव्यांग महिला के साथ उसके ससुराल वालों ने जानवरों जैसा सुलूक किया. सुसराल वालों ने महिला को इस कदर पिटाई कि उसकी गर्दन की हड्डी टूट गई. महिला ने थाने पहुंचकर ससुरालवालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है. बता दें कि पूरा मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है. जहां रहने वाली फूलवती के साथ उसके ससुराल वालों ने जमकर मारपीट की. महिला ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि वह एक निजी अस्पताल में काम…
उज्जैन:- मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना घाटिया क्षेत्र के जैथल के पास रात लगभग साढ़े 12 बजे हुई। हादसे में मारे गए युवकों की उम्र 20 से 22 साल के बीच बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतक बड़नगर जिले के रहने वाले थे और उज्जैन के गिरिराज क्षेत्र में रह रहे थे। मृतकों में आदित्य पंड्या (22 वर्ष, एमबीए छात्र, मसवाड़िया इंगोरिया निवासी), अभय पंडित (20 वर्ष, पासलोद इंगोरिया निवासी) और राजेश रावल (50 वर्ष) शामिल हैं। आदित्य पंड्या और अभय पंडित…
बिलासपुर :- तखतपुर नगर में बीती रात एक दर्दनाक घटना सामने आई है। वार्ड क्रमांक 9 में ताम्रकार ज्वेलर्स के सामने निवास करने वाले कपड़ा व्यापारी पवन गुप्ता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, सुबह जब उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर जब रोशनदान से झांककर देखा गया तो पवन गुप्ता फांसी के फंदे पर झूलते मिले। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भगवान धन्वंतरि ने महादेव को कराया था अमृतपान, आज ही के दिन समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर हुए थे प्रकट
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जिसे धनतेरस या धन त्रयोदशी कहा जाता है, अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से जुड़ी है। यह दिन भगवान धन्वंतरि के अवतरण का प्रतीक है, जिन्हें भगवान विष्णु का अंशावतार और आयुर्वेद का जनक माना जाता है। समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इन्हीं के कारण आज भी इस दिन स्वास्थ्य, समृद्धि और आरोग्य की कामना से पूजा की जाती है। हिन्दू मान्यताओं के अनुसार, भगवान धन्वंतरि ने सृष्टि की रक्षा के लिए विषपान करने वाले महादेव (शिव) को विष के शमन के लिए अमृतपान कराया।,…
बालोद :- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के शिकारीपारा मोहल्ले में एक घर के अंदर मां और 10 साल की बेटी की लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली, जबकि उसके बगल में उसकी मासूम बेटी का शव संदिग्ध हालत में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सुबह उस समय सामने आई जब पड़ोसियों ने घर से कोई हलचल…
बेमेतरा: लावातरा गांव में एक परिवार के घर बच्चे के नामकरण कार्यक्रम के दौरान भोज का आयोजन 16 अक्टूबर को किया गया. कार्यक्रम में गांव के लोगों के साथ साथ मारी, खंडसरा, बेतर और अधियारखोर के लोग भी पहुंचे. सभी को खाने में चना आलू की सब्जी, पूरी, चावल, दाल परोसी गई. खाने के 24 घंटे के अंदर लोग बीमार होने लग गए. लोगों को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगा. खंडसरा और जिला अस्पताल में लोगों का इलाज: फूट प्वॉइजनिंग से पहले 13 मरीजों को खंडसरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. लेकिन रात होते होते मरीजों की…
