Author: Dabang

बिहार:- पूर्णिया जिले में एक गर्भवती महिला ने 4 बच्चियों को जन्म दिया। बायसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला ने एक के बाद एक 4 बच्चियों को जन्म दिया। इससे अस्पताल में उत्सुकता और कौतूहल का माहौल बन गया। खबर फैलत ही अस्पताल में नवजात बच्चियों और मां को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डॉक्टर और परिजन को गर्भ में 3 बच्चों के होने की जानकारी थी, जब चौथी बच्ची ने जन्म लिया तो सभी लोग हैरान रह गए। बायसी पीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. अहमर हसन ने बताया कि बनगामा पंचायत के छतीयन पोखरिया निवासी…

Read More

अंबिकापुर:- जहर खाने के बाद तबीयत बिगड़ने पर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में प्रारंभिक इलाज के बाद रायपुर रेफर किया गया था. लेकिन बीच रास्ते में ही महिला की मौत हो गई. पूरा मामला गांधीनगर थाना अंतर्गत वसुंधरा कॉलोनी का है, जहां निवासरत चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि निशा ने ऑनलाइन शॉपिंग एप के जरिए जहर मंगाया था, जिसके सेवन के बाद से तबीयत बिगड़ने पर उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर…

Read More

मध्यप्रदेश:- प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत दर्ज बच्चों की पढ़ाई पर संकट गहरा गया है। प्राइवेट स्कूलों ने आरटीई के तहत दर्ज बच्चों को न पढ़ाने राज्य शिक्षा केन्द्र को अल्टीमेटम दिया है। फीस विवाद इसका कारण बना है। निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि 30 सितंबर तक विभाग फीस चुकाए। तीन साल की फीस बकाया है। भोपाल शहर में करीब 12 सौं निजी स्कूलों में करीब 10 हजार बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश हुआ है। एसोसिएशन ने कहा कि फीस न मिली तो बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ होंगे। निजी स्कूल एसोसिएशन के अजीत सिंह के मुताबिक…

Read More

अंबिकापुर :- लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुहपुटरा में प्रेम प्रसंग का एक मामला पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा महिला से प्रेम करने वाला युवक आधी रात चोरी-छिपे अपनी प्रेमिका से मिलने उसके ससुराल पहुंच गया। गांव वालों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया। गांव वालों ने युवक को पकड़ने के बाद उसके हाथ-पांव बांध दिए और उसकी जमकर पिटाई की। बताया जा रहा है कि महिला के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते उन्होंने युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान…

Read More

नई दिल्ली :- नवरात्र में कई लोग लगातार उपवास पर रहेंगे। डॉक्टरों ने उपवास रहने वालों के लिए सावधानी बरतने को कहा है। खासकर डायबिटीज, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से पीडि़त लोगों को ज्यादा सतर्क रहना होगा, क्योंकि दिन में आठ घंटे से कम भोजन करना यानी 16 घंटे का इंटरमिटेंट फास्टिंग हृदय के लिए घातक हो सकता है। लगातार उपवास से शरीर अपना प्रोटीन जलाने लगता है। यही वजह है कि हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार सप्ताह में दो दिन अल्पकालिक उपवास से शरीर के अंगों को आराम मिलता है। यह विज्ञान…

Read More

ठाणे:- महाराष्ट्र में ठाणे के कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में सात लोगों द्वारा कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिनमें से एक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया। पीड़िता एक…

Read More

मध्य प्रदेश:- खंडवा के एक कब्रिस्तान में बीते अमावस्या की रात असामाजिक तत्वों की करतूत से लोग दहशत में हैं. यहां कब्रिस्तान में दो कब्रें खुली पाई गईं. इनमें से एक कब्र उस महिला की थी, जिसे दो दिन पहले ही दफनाया गया था, जबकि दूसरी कब्र की अभी पहचान नहीं हो पाई है. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मुस्लिम समाज में गहरा आक्रोश है. लोगों ने तुरंत दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना बड़ा आवर क्षेत्र के कब्रिस्तान की है. सुबह जब लोगों ने कब्रों के साथ छेड़छाड़ देखी…

Read More

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के वोट चोरी वाले बयान पर तंज कसा है. स्वास्थ्य मंत्री ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग और केंद्रीय एजेंसियों को बदनाम करने की साजिश रच रही है. मंत्री ने राहुल गांधी के बयानों पर एतराज जताते हुए कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी दोनों जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान पर तंज: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि पत्रकार साथी खुद वोट डालते हैं और उनसे ज्यादा बारीक…

Read More

दुर्ग:- मां बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के जत्थे मे सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. हादसे में भिलाई की 20 वर्षीय युवती महिमा साहू की मौके पर ही मौत हो गई. महिमा अपने मोहल्ले के लोगों के साथ डोंगरगढ़ के मां बलेश्वरी देवी के दर्शन के लिए निकली थी. महिमा के साथ उसके रिश्तेदार और मोहल्ले के लोग शामिल थे. हादसा मंगलवार की सुबह 8 बजे सोमनी थाना इलाके में हुई. भिलाई की टॉपर महिमा साहू की सड़क दुर्घटना में मौत: मृतक छात्रा महिमा साहू और दूसरे लोग माता के जयकारे लगाते हुए मां बलेश्वरी के…

Read More

इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. इस वर्ष महाअष्टमी 30 सितंबर, महा नवमी 1 अक्टूबर और विजयादशमी 2 अक्टूबर को है. ज्योतिषियों का कहना है कि इस नवरात्रि पर्व पर घर से कुछ अशुभ वस्तुओं को हटाने से देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में सकारात्मकता, धन और समृद्धि आती है. इस खबर में जानें किन अशुभ वस्तुओं को घर हटा देना चाहिए… हम सभी जानते हैं कि नवरात्रि से पहले घर की सफाई करना एक हिंदू धर्म में एक रिवाज है, जिसका पालन सभी करते हैं. ऐसी मान्यता…

Read More