Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ…
तमिलनाडु:- करूर में नेता-अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ में 39 लोगों की मौत के बाद ऐक्टर ने पहला बयान जारी किया है। उन्होंने कहा, “मेरा दिल चकनाचूर हो गया है… मैं असहनीय पीड़ा से तड़प रहा हूं… जिसे शब्दों में बयां कर पाना नामुमकिन है… मैं जान गंवाने वाले हमारे प्रिय भाइयों-बहनों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।” मैं अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
कोरबा: कटघोरा में प्रेमी जोड़े के भागने और कथित लव जिहाद से उपजे विवाद के बाद यूपी से भाड़े के शूटर बुलाकर गोली चलवाई गई. शनिवार को गोलीकांड के मास्टरमाइंड शक्ति को पुलिस ने रायपुर से पकड़ा. बीते बुधवार की रात हुए गोलीकांड के बाद से आरोपी शक्ति फरार था. जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक पुलिस ने कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कोरबा गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: गोलीकांड का मास्टरमाइंड शक्ति और उसके सहयोगी बबलू से पूछताछ की जा रही है. जिससे और भी खुलासे होने की उम्मीद है. इस वारदात…
धमतरी: लगातार हो रही बारिश की वजह से सभी नदी नाले उफान पर हैं. ऐसे में छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का सबब बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ भखारा थाना इलाके में जहां नदी में नहाने के लिए उतार युवक तेज धारा में फंसकर बह गया. युवक के नदी में डूबने की खबर जैसे ही इलाके में फैली लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए. आनन फानन में गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया गया. गोताखोरों की टीम ने काफी देर तक पानी में डूबे युवक की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं मिला. नहाने…
उत्तरप्रदेश :- फतेहपुर जिले के शकुन नगर मोहल्ले में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी के रील बनाने से इनकार करने पर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पत्नी तीन दिन तक घर के बाहर धरने पर बैठी रही। अंततः पुलिस हस्तक्षेप के बाद महिला को घर में प्रवेश मिला। शकुन नगर निवासी दीपिका ने बताया कि उसका पति लगातार उस पर रील बनाने का दबाव डाल रहा था। पति का कहना था कि रील बनाने से पैसा आएगा और कमाई होगी। दीपिका का आरोप है कि पति कहता था– “पैसा कमाओगी तभी घर में रखेंगे।”…
दुनिया के कई हिस्सों में, खासकर भारत, जापान और चीन में, पूजा के दौरान धूप जलाना एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपरा है, जो वातावरण को शुद्ध और सुगंधित करती है. यह ईश्वर के प्रति भक्ति दिखाने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने, नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाने और ध्यान व एकाग्रता में सहायता के लिए किया जाता है. भारतीय पूजा अगरबत्ती के बिना अधूरी है. लेकिन नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, यह समझाया गया है कि अगरबत्ती के धुएं से आंख, नाक, कान, गला, त्वचा, सांस की समस्या, हार्ट और ब्लड वेसेल्स की समस्याएं, न्यूरोसाइकोलॉजिकल विकार, कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो…
मेष- 28 सितंबर, 2025 रविवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आपका दिन मिश्रित फलदायी है. आज आप अस्वस्थता एवं चिंता का अनुभव करेंगे. शरीर में थकान, आलस्य एवं मन में अशांति रहेगी. आप थोड़े क्रोधित रहेंगे, जिससे काम बिगड़ सकता है. निर्धारित काम के लिए प्रयासरत रहें. धार्मिक यात्रा का आयोजन होगा. आप आज जो भी प्रयत्न करेंगे, वे गलत दिशा में हो सकते हैं. धैर्य रखें. कार्यस्थल पर किसी से विवाद हो सकता है. दूसरों के काम में ज्यादा दखल देना आपको भारी पड़ सकता है. वृषभ- 28 सितंबर, 2025 रविवार…
रीवा:- जिले के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के इटौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. 35 वर्षीय नेहा सिंह की उनके घर में ही बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे पूरा इलाका सदमे में है. नेहा अपने दो बच्चों के साथ रहती थीं, जबकि उनके पति राघवेंद्र सिंह सीधी जिले में एक शराब कंपनी में कैशियर के तौर पर काम करते हैं. दोपहर लगभग 2:30 बजे, जब नेहा का 14 वर्षीय बेटा स्कूल से घर लौटा, तो उसके सामने एक ऐसा खौफनाक दृश्य था, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएगा. उसकी मां खून से लथपथ बिस्तर…
धमतरी :- जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरा भाटा में नवरात्र के दौरान दुर्गा पंडाल में पंडा बने युवक विनोद कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर वह पंडाल से बाहर निकलकर पास के एक मकान में गए और देर तक वापस नहीं लौटे। जब लोग वहाँ पहुंचे तो उन्होंने विनोद को गमछे से फांसी पर लटका पाया। इस घटना ने पूरे गांव में मातम फैला दिया और दुर्गा महोत्सव की खुशियां ग़म में बदल गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदेश के 100 अधिकारियों की प्रति नियुक्ति वापस लेने के साथ ही कई लोगों को प्रति नियुक्ति पर दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है. इसका आदेश छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने आदेश भी जारी कर दिया है. आईए जानते हैं प्रतिनियुक्ति वापसी और प्रतिनियुक्ति में नियुक्त होने के बाद कौन से और किस अधिकारी को किस जगह स्थांतरित किया गया है. किसे कहां मिली पदस्थापना : नवनीत कुमार पटेल व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोदागांव जिला कांकेर को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक…
