Author: Dabang

खैरागढ़ :- सिविल अस्पताल खैरागढ़ में एक बार फिर डॉक्टर और स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जानकारी के अनुसार नगर के अंबेडकर वार्ड निवासी विजेंद्र चौरे, उम्र 34 वर्ष को आज सुबह करीब 5 बजे अचानक सीने में जलन की शिकायत हुई। परिजन तत्काल उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कोई डॉक्टर या नर्स मौजूद नहीं मिले। भर्ती मरीजों से पूछने पर भी डॉक्टर की जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने हताश होकर अस्पताल के सरकारी आवास में रहने वाले सभी डॉक्टरों के दरवाजे खटखटाए काफी आवाज लगाई, लेकिन आधे घंटे तक किसी ने जवाब नहीं दिया।…

Read More

हरियाणा:- गुरुग्राम में शनिवार सुबह दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है, एक तेज़ रफ्तार थार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 3 लड़कियों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। वही एक शख्स की हालत बेहद गंभीर है, जो निजी अस्पताल में भर्ती है। हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ये घटना आज सुबह 4:30 बजे की बताई जा रही है। गुरुग्राम के नेशनल हाईवे एग्जिट 9 पर भीषण हादसा हुआ है। गुरुग्राम से राजीव चौक के लिए नेशनल हाईवे से एग्जिट करते समय थार डिवाइड से टकरा गई, जिससे 5 लोगों…

Read More

बिहार:- बांका जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. रील बनाने के दौरान एक महिला का दूसरे पुरुष से नजदीकियां बढ़ हईं. जिसके बाद महिला उस पुरुष के साथ फरार हो गई. जबकि महिला की शादी को अभी महज चार महीने ही हुए थे. अब महिला के पति ने थाने में शिकायत लगाई है और पत्नी को वापस लाने की गुहार लगाई है. पीड़ित पति ने ससुराल वालों पर पत्नी को भगाने का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, बांका के रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव में एक महिला अपनी शादी के महज चार महीने बाद…

Read More

हर साल नवरात्रि का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. यह भारतीय हिंदू परंपरा का एक प्रमुख त्यौहार है. इस साल भी लोग नवरात्रि को बड़े ही उत्साह के साथ मना रहे हैं. लोग तरह-तरह से देवी भगवती को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त बड़ी श्रद्धा और विश्वास के साथ उनकी पूजा-अर्चना करते हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में ज्यादातर हिंदू घरों में प्याज, लहसुन और मांसाहारी भोजन जैसे मांस-मछली वर्जित होते हैं. लेकिन, देश में कुछ जगहें ऐसी भी हैं जहां हिंदू नवरात्रि के दौरान मछली और मटन पकाकर देवी…

Read More

राजनांदगांव:- डोंगरगढ़ क्षेत्र के मुंदगांव के पास शनिवार सुबह करीब 10 बजे मालक वाहक और स्पोर्टस बाइक में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब टाटा योद्धा मालवाहक वाहन और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक युवक डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन कर अपने दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान मुंदगांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन…

Read More

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर छठवें दिन मां दुर्गा के छठवें स्वरूप, मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. चार भुजाओं वाली मां कात्यायनी को वरदायिनी कहा जाता है. शास्त्रों में कहा गया है कि सच्चे मन, अटूट श्रद्धा और भक्ति के साथ की गई पूजा से मां भक्त की हर मनोकामना पूरी करती हैं और जीवन में सुख-शांति व समृद्धि लाती हैं. मां कात्यायनी का स्वरूप और विशेषताएं विंध्यधाम के विद्यावान पंडित अनुपम महराज के अनुसार, मां कात्यायनी पीले वस्त्र पहने हुए हैं, जो स्वर्ण के तप के बाद उत्पन्न वास्तविक स्वरूप का प्रतीक है. मां चार भुजाओं…

Read More

ओड़िशा :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमलीपाली में आयोजित युवा सम्मेलन से इतर झारसुगुड़ा हवाई अड्डे पहुंचे. आगमन पर, हवाई अड्डे से जेलछाक तक एक भव्य रोड शो आयोजित किया जा रहा है. इसमें पूरे रास्ते उत्साही भीड़ उमड़ेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झारसुगुड़ा में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सम्मानित किया. जहां वह 60,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमलीपाली मैदान में आगमन पर मुख्यमंत्री मोहन माझी ने स्वागत भाषण दिया. इस भाषण में सीएम ने ओडिशा को…

Read More

दुर्ग:- भिलाई के रुआबांधा सेक्टर के गरबा के दौरान देर रात को जमकर बवाल हुआ. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और दुर्गा समिति के युवकों के बीच हुई झूमा-झटकी जल्द मारपीट में तब्दील हो गई. घटना में एक युवक का सिर फूट गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा. दरअसल, बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता गरबा देखने के लिए गए हुए थे. इस दौरान दो-तीन युवक आपसी विवाद में गाली-गलौच करने लगे. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गाली-गलौच नहीं करने की नसीहत दी, इसके बाद बात बढ़ गई, और सभी आपस में भिड़ गए.

Read More

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक रूह कांपने वाली खबर सामने आ रही है, सिटी कोतवाली पुलिस ने एक साल पहले घोड़ारी तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश के मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में मृतक की पत्नी, उसका प्रेमी और तीन अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ग्राम घोड़ारी पुल के पास एक युवक की लाश मिली थी। शव पर बने टैटू में ‘आकाश’ लिखा था। मोबाइल सूचना मिलने पर पुलिस ने मृतक की पहचान रायपुर, गीतांजलि नगर निवासी आकाश सिंग के रूप में की। जांच में सामने आया कि…

Read More

नई दिल्ली :- भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जोरदार उछाल दर्ज किया गया है। वैश्विक और घरेलू मांग के चलते दोनों कीमती धातुओं के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल अब इसे ₹1,49,000 प्रति किलोग्राम के पास ले गया है। सोने की कीमतों में भी तेजी जारी है। 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव अब ₹1,24,972 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,15,133 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। चांदी की कीमतों में…

Read More