Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
मुंबई:- मुकेश अंबानी को बुधवार को भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल किया गया. उन्हें M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में टॉप स्थान मिला है. रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष इस साल सूची में शामिल रिकॉर्ड 358 डॉलर-अरबपतियों में शामिल थे. अंबानी परिवार 9.55 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ टॉप पर बना हुआ है, जबकि गौतम अडाणी और उनका परिवार 8.15 लाख करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर है. बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं. वह 12, 490 करोड़…
डोंगरगढ़ :- ग्रामीणों का आरोप – भ्रष्ट पटवारी रिश्वत माँगती है, नेतागिरी का धौंस दिखाती है – प्रमाणपत्रों की भी होगी जाँच,डोंगरगाँव तहसील के अंतर्गत आने वाले हरदी ग्राम के लोग इस समय भ्रष्टाचार और अत्याचार से कराह रहे हैं। ग्राम में तैनात पटवारी रितु अहीर पर गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी खुलेआम रिश्वत की माँग करती है और यदि कोई किसान या ग्रामीण उसकी माँग पूरी नहीं करता, तो उनका काम महीनों तक लटका दिया जाता है। सबसे बड़ा मामला किसानों की ऋण पुस्तिका (रिन पुस्तिका) से जुड़ा है, जो पिछले चार-चार माह से…
कोरबा:- एक सनकी शख्स ने पत्नी से विवाद के बाद कुल्हाड़ी से गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी पति का उसकी पत्नी से चरित्रशंका को लेकर अक्सर विवाद होता था। इसी बात को लेकर आज सुबह उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। कोटवार की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक आरोपी चैतराम धनवार अपनी पत्नी बंधन बाई धनवार…
उत्तरप्रदेश :- उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक किसान ने अपने दो मासूमों बच्चों की हत्या कर अपने घर में आग लगा ली। जिसमें किसान समेत पूरे परिवार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को जले हुए घर से 6 शव बरामद हुए हैं। इनमें किसान के साथ उसकी पत्नी और दो बेटियों के शव भी शामिल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने इस घटना पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना आज बुधवार सुबह का…
रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर देखने को मिल रहा है, तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी तूफ़ान का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं रायगढ़ जिले से बिजली गिरने की घटना सामने आ रही है। यहां छाल थाना क्षेत्र के गंजाईपाली गांव में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे रुके दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं तीन बकरियों की भी जान चले गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना दोपहर तीन बजे के आसपास की है। दो युवक बकरियां चराने के लिए जगंल की ओर गए हुए थे। इस दौरान अचानक…
नई दिल्ली :- दिल्ली के एक और ‘बलात्कारी बाबा’ चर्चा के केंद्र में आ गया है। दरअसल आश्रम में कई शिष्या के साथ रेप का दोषी बाबा वीरेंद्र देव दीक्षित की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। सीबीआई ने विशेष अदालत में वीरेंद्र देव की मौत की खबर दी है। सीबीआई ने बताया था कि आरोपी 2017 से ही फरार चल रहा था और 2023 में उसकी मौत हो चुकी है। इस बलात्कारी बाबा पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया था। हालांकि उसकी मौत के खुलासे के बाद न्याय की राह देख रहे…
जौनपुर:- उत्तर प्रदेश के जौनपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मामला संदिग्ध तरीके से हुई मौत से जुड़ा है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला दरअसल यहा एक 75 वर्षीय संगरूराम की पत्नि की पिछले साल मौत हो गई थी। इसके बाद संगरूराम ने एक 35 वर्षीय महिला से शादी की थी। इस दूसरी पत्नी का नाम मनभावती है। जानकारी के मुताबिक पिछले महीने के 29 सितंबर को उन्होंने जलालपुर क्षेत्र की रहने वाली मनभावती (35) के साथ पहले कोर्ट मैरिज की फिर मंदिर में सात फेरे लिए।…
मुजफ्फरनगर :- हरियाणा के करनाल से अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार जा रहे परिवार की कार मुजफ्फरनगर के तितावी गांव में हादसे का शिकार हो गई. तेज रफ्तार कार हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पिचक गई. कार में कुल 7 लोग सवार थे. इसमें एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं. एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल, करनाल के फरीदपुर गांव निवासी महेंद्र जुनेजा की कुछ दिनों पहले कैंसर से मौत…
बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ में बिजली बिल को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है। घोटालों के लिए बदनाम विद्युत वितरण कंपनी का स्मार्ट मीटर अब लोगों के लिए सिरदर्द बन गया है। वजह साफ है – यह मीटर दो से तीन गुना तक ज्यादा बिल उगल रहा है। स्थिति यह है कि कोई इस मीटर को माला पहनाकर पूजा कर रहा है, तो कोई सरकार को कोस रहा है। कहीं लोग पुराने मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं, तो कहीं कांग्रेस शासनकाल की बिजली बिल हाफ योजना को याद करते हुए कहते हैं – भाजपा सरकार ने इसे बंद कर जनता…
छिंदवाड़ा:- जिले के धनोरा चौकी के अंतर्गत ग्राम नांदनवाड़ी में हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां नौकरी बचाने एक शिक्षक ने अपने 3 दिन के कलेजे के टुकड़े को अपने सीने पर पत्थर रखकर सड़क किनारे पत्थरों में दबा कर छोड़ आये। शिक्षक और उसकी पत्नी को लगा बच्चा मर जायेगा। नवजात रात भर ठंड और बारिश छोड़ दिया। कहते है मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। सुबह राहगीर ने शिशु के रोने की आवाज सुनी। तत्काल पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर के मुताबिक नवजात शिशु के शरीर में…
