Author: Dabang

रायपुर:- छत्तीटसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात साइंस कॉलेज स्थित बॉयज हॉस्टल में जमकर हंगामा हुआ। देर रात 40 से 50 अज्ञात युवकों ने हॉस्टल में जबरन घुसकर छात्रो के साथ मारपीट की जिससे नाराज होकर हॉस्टल छात्रो ने सरस्वती नगर का घेराव किया। बताया जा रहा है कि देर रात दो युवक दो युवतियों के साथ नशे में धुत होकर हॉस्टल परिसर में पेशाब कर रहे थे छात्रों द्वारा मना किए जाने के बाद विवाद हुआ। विवाद के बाद युवक युवती वापस चले गए और आधी रात को करीब 40 से 50 अज्ञात लोग लाठी-धंधो और धारदार हथियार…

Read More

कोच्ची :- पेरुम्बवूर में 28 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी अलग रह रही पत्नी की अश्लील तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान कलामस्सेरी निवासी शारूक ए. बी. के रूप में हुई है और वैवाहिक जीवन में खटास आने के कारण वह अपनी पत्नी से अलग रह रहा था। महिला को उसकी निजी तस्वीरों और वीडियो के सोशल मीडिया मंचों पर साझा किए जाने का पता लगा और इसके बाद उसकी शिकायत के आधार पर इसी वर्ष फरवरी में…

Read More

35 साल की रंजना ठाकुर शिमला के रामपुर की रहने वाली हैं. 2023 में उन्हें अचानक बाएं स्तन में एक हल्की गांठ महसूस हुई. बाएं स्तन में मटर के दाने जितनी हल्की गांठ महसूस होने पर उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, सोचा कि शायद हार्मोनल बदलाव या पीरियड्स से जुड़ा होगा. जब दो महीने बाद दर्द बढ़ा, तब उन्होंने IGMC शिमला में जांच करवाई. जांच के बाद डॉक्टर ने बताया ये ब्रेस्ट कैंसर का शुरुआती स्टेज है. IGMC के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. मनीष गुप्ता ने बताया कि रंजना का केस आज के दौर की हकीकत है. पहले 45–50 साल की उम्र…

Read More

कफ सिरप पीने से एमपी में कई बच्चों की मौत हो गई. इसमें पाए गए कफ सिरप के कारण कई बच्चों में किडनी समेत अन्य अंगों ने काम करना बंद कर दिया और नतीजा कई बच्चों ने दम तोड़ दिया. कफ सिरप से बच्चों की मौत के बाद कई बच्चों के पेरेंट्स सकते में आ गए, क्योंकि सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों के इलाज में सबसे पहले बच्चों को जो दवा दी जाती है, वह होती है कफ सिरप. सवाल यह की क्या हर तरह का कफ सिरप बच्चों के लिए सुरक्षित होता है? क्या सभी सिरप एक जैसे…

Read More

मेष- 13 अक्टूबर, 2025 सोमवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. विचारों में गतिशीलता से आज दुविधा का अनुभव होगा. जिससे किसी एक निर्णय पर नहीं पहुंच सकेंगे. आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतियोगिता का रहेगा. आप प्रतियोगिता को जीतने की कोशिश में लगे रहेंगे. इसके बावजूद भी नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी और आप नए कार्य आरंभ भी कर सकेंगे. किसी मीटिंग के लिए कोई यात्रा भी होगी. लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय…

Read More

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक युवती को प्रेमजाल में फंसाकर न केवल उसका दैहिक शोषण किया गया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी साजिद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। प्यार का नाटक, फिर झांसे में लेकर बनाए शारीरिक संबंध सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 19 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साजिद नामक युवक ने पहले उससे प्रेम का नाटक किया और फिर झांसे में लेकर शारीरिक…

Read More

मधुरा :- वृन्दावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर इन दिनों अच्छी खबरें सामने नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर प्रेमानंद महाराज से एकांत में मुलाकात करवाने के नाम पर युवती से रेप का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करवाने के नाम पर आगरा से मथुरा बुलाया और उसके साथ रेप किया। फिलहाल पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कर्रवाई कर रही है। दरअसल पीड़ित युवती का आरोप है कि एक युवक ने इंस्टाग्राम पर…

Read More

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर:- प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के विशेष निज सचिव राजेंद्र दास की पत्नी का सड़क पर जन्मदिन मनाया गया. 9 अक्टूबर को यह बर्थडे सेलिब्रेशन मनाया गया. अब इस केस में पुलिस के पास शिकायत की गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. कांग्रेस ने इस पूरी घटना पर सवाल खड़े किए हैं और इसे हाईकोर्ट के आदेशों का खुला उल्लंघन बताया है. इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घटना 9 अक्टूबर, गुरुवार की बताई…

Read More

औरैया:- यूपी के औरैया में शनिवार की दोपहर एक आइसक्रीम में मरा हुआ मेंढक निकलने से हंगामा मच गया। एक ग्राहक ने ठेला से आइसक्रीम खरीदी थी, जिसमें मरा हुआ मेंढक निकल आया। यह देखकर सब घबरा गए। उन्होंने तुरंत ही ठेला संचालक को इसकी जानकारी दी। उसने हंगामा होता देख फैक्ट्री मालिक को ठीकरा फोड़ दिया। ग्राहक के साथ कई और लोगों ने फैक्ट्री मालिक को इसकी जानकारी दी। भीड़ का गुस्सा देखकर उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसके बाद मामला रफा हो गया। कंचौसी क्षेत्र के मधवापुर गांव के विपिन कुमार ने परिवार के लिए ठेले से…

Read More

रीवा। रीवा में परियोजना अधिकारी के साथ लूट की घटना सामने आई है, जिसमें बदमाशों ने उन्हें गन पॉइंट पर बंधक बनाकर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिए और एटीएम से 20 हजार रुपये निकाल लिए। यह घटना रीवा प्रयागराज मार्ग पर देर रात हुई। बदमाशों ने कार लावारिस छोड़ दी और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रीवा में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी दीपक मिश्रा के साथ लूट की घटना ने सनसनी फैला दी है। बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए गन पॉइंट का इस्तेमाल…

Read More