Author: Dabang

रोशनी का पर्व दीपावली बस शुरू होने ही वाला है. पांच दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है. घर और बाजार सामानों और लोगों से खचाखच भरे नजर आ रहे हैं. लोग इस त्योहार को मनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते. इससे इतर लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तमाम उपाय करते हैं. जो लोग कंगाली या दरिद्रता से जूझ रहे हैं, उनके लिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का यह खास मौका है. आइये जानते हैं कुछ उपायों को. लखनऊ के ज्योतिषाचार्य डॉ. उमाशंकर मिश्र…

Read More

अगर आपकी किडनी खराब हो गई है, तो आपको किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर का सालों इंतजार करना पड़ता है. लेकिन अब किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत वाले लोगों के लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, कनाडा और चीन की रिसर्च टीम ने एक ऐसी ‘यूनिवर्सल किडनी’ तैयार करने में सफलता पाई है, जिसे सिद्धांतिक रूप में किसी भी मरीज के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जा सकता है, भले ही उसका ब्लड ग्रुप अलग क्यों न हो. यह शोध Nature.com की वेबसाइट पर प्रकाशित हुआ है . सही ब्लड ग्रुप का पता लगाना सबसे बड़ी चुनौती दरअसल, किडनी ट्रांसप्लांट कराने वालों…

Read More

रायपुर: दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है. वित्त विभाग ने आदेश जारी कर अक्टूबर माह का वेतन अग्रिम रूप से 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं. दीपावली पर अग्रिम वेतन का फैसला: राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-1 के नियम 206(1) के तहत यह विशेष निर्णय लिया है. सामान्यत: कर्मचारियों को माह के अंतिम दो कार्य दिवसों में वेतन मिलता है, लेकिन इस बार दीपावली पर्व की खुशियों को देखते हुए सरकार ने इसे पहले देने का निर्णय लिया है. 17 और 18 अक्टूबर को भुगतान:…

Read More

मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को सिंह राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. परिजनों के साथ वाद-विवाद होने से मन चिंता से भरा रहेगा. छाती में दर्द या अन्य कोई शारीरिक परेशानी होने से शरीर शिथिल रहेगा. निरर्थक आर्थिक खर्च से बचें. व्यापार में आज संभलकर चलें. किसी तरह की यात्रा का कार्यक्रम हो, तो आज टालना उचित रहेगा. किसी भी विवादित चर्चा से आज दूर रहें. दोपहर के बाद स्थिति में परिवर्तन होगा. अनावश्यक खर्च से मन दु:खी हो सकता है. माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता होगी. वृषभ- आज चंद्रमा…

Read More

छत्तीसगढ़:- छत्तीसगढ़ में नक्सल फ्रंट पर सुरक्षाबलों को अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी मिली है. गुरुवार को कुल 170 नक्सलियों ने सरेंडर किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया साइट पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. अमित शाह ने कहा कि कुल 170 नक्सलियों ने बस्तर में सरेंडर किया है. यह इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा इस समस्या को समाप्त करने के अथक प्रयासों के कारण नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों की जानकारी: सरेंडर करने वाले नक्सलियों…

Read More

रायपुर : दीपावली पर्व छत्तीसगढ़वासियों के लिए विशेष अवसर लेकर आ रहा है. जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज इस बार दीपावली का पर्व छत्तीसगढ़ में मनाने के लिए 17 अक्टूबर को आ रहे हैं. राज्य सरकार ने उनके आगमन पर उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा दिया है. शंकराचार्य नियमित विमान से मुंबई से रायपुर पहुंचेंगे. जहां दंडी स्वामी इन्दुभवानंद और दंडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु विमानतल पर उनका स्वागत एवं आशीर्वाद प्राप्त करेंगे. इसके बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज बिलासपुर के लिए प्रस्थान करेंगे. धनतेरस पर विशेष पूजन : चिचिरदा के कुंजकुटीर में शंकराचार्य…

Read More

रायपुर :- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शिक्षकों की छुट्टियों पर अब सख्त निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि बिना विशेष अनुमति के कोई भी शिक्षक अवकाश के लिए आवेदन नहीं कर सकेगा। यह आदेश विशेष रूप से राजधानी रायपुर में लागू किया गया है। धरसींवा विकासखंड शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि यह निर्णय कलेक्टर रायपुर द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित टीएल बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुरूप है। आदेश के मुताबिक, 7 नवंबर 2025 तक किसी भी शिक्षक या…

Read More

मध्य प्रदेश :- संस्कारधानी में एक बेटे ने शराब के नशे में अपनी मां से मारपीट कर हत्या कर दी.मां ने बेटे के शराब पीने का विरोध किया था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया.पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी फरार बेटे की तलाश कर रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है. जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रौंसरी में शराब पीने से मना करने की बात से नाराज शराबी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी.पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार…

Read More

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी ब्लॉक स्थित ग्राम सोन के एक प्राथमिक शासकीय स्कूल में पदस्थ शिक्षक विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह शराब के नशे में महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने अपनी शर्ट उतारकर कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। जब शिक्षक दोपहर करीब 1 बजे स्कूल पहुंचा और वहां मौजूद स्टाफ से गाली-गलौज करते हुए बदतमीजी पर उतर आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों की क्लास के दौरान शिक्षक की जुबान लड़खड़ा रही है और वह ठीक से बोल…

Read More