Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
मैहर :- मैहर के अमरपाटन कस्बे में रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लंका मैदान में स्थित पटाखा बाजार में अचानक भीषण आग लग गई. इस हादसे में दो दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं, जबकि छह अन्य दुकानों में रखे पटाखे आग की चपेट में आ गए. हादसा दोपहर करीब 1 बजे का है। सौभाग्य से इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया. रॉकेट पटाखे की चिंगारी से मचा हड़कंप प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पटाखा बाजार में अग्रवाल पटाखा दुकान के सामने संचालक और उसके एक दोस्त…
बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से तरबूज की खेती करने आए दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक पक्ष ने खेती के लिए बांध से पानी देने की मांग की, लेकिन जब दूसरे पक्ष ने ग्रामीणों और सिंचाई विभाग से अनुमति लेने की बात कही तो वह नाराज हो गए और देर रात हमला कर दिया. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम जमरूवा का है. पखांजुर निवासी किसान सोमेंद्र मंडल ने ग्राम जमरूवा में गांव की…
नई दिल्ली:- दिवाली के आने से पहले देश में सोने और चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है. महंगाई और कीमतों की रिकॉर्ड ऊंचाई के बावजूद भी इस बार धनतेरस पर देशभर में जबरदस्त खरीदारी हुई है. ग्राहक खासतौर पर सोने के गहने, सिक्के और चांदी के पूजा सामान की खरीद में सबसे आगे रहे. सोने के दाम में एक साल में ₹51,000 की बढ़त धनतेरस 2024 की तुलना करें तो पिछले साल 24 कैरेट सोने का भाव ₹81,400 प्रति 10 ग्राम था. वहीं इस साल 2025 में यह बढ़कर ₹1,32,400 प्रति 10 ग्राम हो गया…
सतना। सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र के चकेरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुराने मकान की दीवार अचानक ढह जाने से घर के अंदर मौजूद दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबी महिलाओं को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों की पहचान शंखी प्रजापति पति कैलाश प्रजापति (30 वर्ष) और सोमवती पिता लल्लू प्रजापति (18 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया गया कि…
शहडोल:- मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में दीपावली की तैयारियों के बीच एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। बुढ़ार थाना क्षेत्र के कालेज तिराहे पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने 55 वर्षीय वृद्ध महिला शिव कुमारी नापित को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया और गुस्साई भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर ट्रक चालक और परिवहन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। बता दें कि सरईकापा निवासी शिव कुमारी नापित घर-घर जाकर महिलाओं और बच्चों की मालिश का काम करती थीं। रविवार सुबह…
रूप चौदस, जिसे नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली भी कहा जाता है, दीपावली से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह दिन न केवल धार्मिक रूप से पवित्र माना जाता है, बल्कि सौंदर्य और आत्मशुद्धि का भी प्रतीक है। कहा जाता है कि इस दिन अगर आप अपने शरीर और चेहरे की ठीक तरह से देखभाल करें, तो पूरा साल आपका रूप और तेज़ बना रहता है। रूप चौदस का अर्थ और महत्व रूप चौदस शब्द दो हिस्सों से बना है ‘रूप’ यानी सुंदरता और ‘चौदस’ यानी चतुर्दशी (चौदहवां दिन)। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर अभ्यंग स्नान करते हैं…
नई दिल्ली:- सहारा इंडिया में निवेश करने वाले लाखों परिवारों के लिए साल 2025 एक नई उम्मीद लेकर आया है। वर्षों से अपने मेहनत की कमाई का इंतज़ार कर रहे निवेशकों के लिए अब राहत की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सरकार ने एक नई प्रणाली के तहत उन निवेशकों को उनकी जमा राशि वापस लौटाने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जो सहारा की विभिन्न समितियों में पैसा जमा किए हुए थे। नया डिजिटल रिफंड सिस्टम सरकार ने सहारा निवेशकों को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से पैसा लौटाने के लिए एक आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह पोर्टल…
रायपुर:- रायपुर के डीडीनगर थाना क्षेत्र के रायपुरा चौक ओवरब्रिज के पास शनिवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। कांकेर रोडवेज की यात्री बस ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसा करीब रात 4 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर के साथ कई सवारियां घायल हो गईं बस कांकेर से रायपुर की ओर आ रही थी। ओवरब्रिज पर बस चालक ने ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया, लेकिन सामने से वाहन आने के कारण उसने…
फिंगेश्वर:- थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह एक हृदयविदारक हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृत बच्चे की पहचान साहिल सोनकर के रूप में हुई है, जो फिंगेश्वर नगर पंचायत का निवासी बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, साहिल रोज की तरह अपने दोस्तों के साथ सुबह लगभग 5 बजे सुखा नदी में कार्तिक स्नान के लिए गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सूचना दी।
बालोद:- जिला मुख्यालय के शिकारीपारा वार्ड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक मां ने जिस बेटी को प्यार दुलार देकर उसका भरण पोषण कर बड़ा किया। उसी मां ने ममता का गला घोंटकर दिया। पहले अपनी बेटी की हत्या की। इसके बाद खुद भी साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली, जबकि बेटे ने किसी तरह कमरे से भागकर अपनी जान बचाई। महिला के कांस्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी, तहसीलदार, फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार 37…
