Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गौरी-गौरा में विवाद के बाद युवक की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। नंदिनी थाना क्षेत्र के अरसनारा का मामला। दो लोग साथ में बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद दोनों गौरा-गौरी में पहुंचे और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई।
रायपुर :- छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में इन दिनों एक चौंकाने वाली घटना ने हलचल मचा दी है। 2003 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक SI की पत्नी के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत पहले IG डांगी ने DGP से शिकायत की थी, जिसके बाद महिला ने 15 अक्टूबर को उच्च पदस्थ अधिकारियों को लिखित शिकायत सौंपी है। इससे पहले अपनी शिकायत IG डांगी ने अपनी शिकायत में कहा है कि, महिला ने गलत तरीके से उनके कुछ वीडियो बनाए है। पीड़िता ने अपने शिकायत पत्र…
कोरबा: हरदीबाजार थाना में मजदूरी का काम करने वाले एक व्यक्ति के जहर खाकर जान देने की सूचना है. मृतक का नाम राजकुमार (45 साल) है, जो खमरिया गांव का रहने वाला था और मजदूरी कर अपना और अपने परिवार को पालता था. राजकुमार ने कुछ दिन पहले ही पीएम आवास योजना के तहत घर बनवाया था. परिजनों के मुताबिक वह अक्सर शराब का सेवन भी करता था. जिसके बाद घर में झगड़ा होता था. 22 अक्टूबर की सुबह 6 बजे राजकुमार ने कीटनाशक पी लिया. तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले हरदी बाजार के अस्पताल ले जाया गया, जहां से…
नई दिल्ली:- रेलवे ने स्तनपान कराने वाली मां और उसके शिशु के लिए रेलवे स्टेशनों पर नर्सिंग रूम और बेबी फीडिंग रूम की शुरुआत की है. इससे यात्रा के दौरान मां और बच्चे को भीड़भाड़ वाले प्लेटफार्मों से सुरक्षित, आरामदायक, स्वच्छ और सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा. लंबी दूरी, देर रात या अकेले अपने शिशुओं के साथ यात्रा करने वाली ये महिला यात्री इस रेलवे की तरफ से दिए गए तय स्थान पर आराम कर सकती हैं और बच्चों की देखभाल भी कर सकती हैं. महिला यात्रियों के लिए अलग स्थान के बारे में बताते हुए, उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य…
हमारा ब्रेन हमारे शरीर के हर अंग को कंट्रोल करता है और मस्तिष्क के समुचित कार्य के लिए मजबूत तंत्रिकाएं जरूरी हैं, क्योंकि तंत्रिकाएं ब्रेन से शरीर के अन्य हिस्सों तक संदेश पहुंचाती हैं, जिससे सोच, महसूस करने और चलने जैसी एक्टिविटी संभव होती हैं. हालांकि, मॉडर्न लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों के कारण, बहुत से लोग तंत्रिका कमजोरी से पीड़ित हैं. इससे सिरदर्द, बदन दर्द, ऐंठन और हाथ-पैरों में झुनझुनी जैसी समस्याएं होती हैं. ये लक्षण थकान या तनाव के कारण हो सकते हैं, और ये तंत्रिका दबाव या रुकावट का भी संकेत हो सकते हैं. तंत्रिका कमजोरी का…
मेष- आज 23 अक्टूबर, 2025 बृहस्पतिवार के दिन तुला राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में है. आज आप समाज और आम लोगों से बहुत सम्मान प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है. परिवार और वैवाहिक जीवन सुख और संतोष से भरपूर रहेगा. वाहन सुख प्राप्त कर सकेंगे. प्रियजनों के साथ प्रेम के पल गुजार सकेंगे. दोपहर के बाद आपके विचार अधिक उग्र बनेंगे और आप दूसरों पर हावी होने की कोशिश करेंगे. आप बौद्धिक कार्यक्रम में भाग ले सकेंगे, परंतु अभी आपको सरल व्यवहार अपनाना आवश्यक है. व्यापारी अपने व्यापार…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति. छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स पूरे दर्शक समुदाय को रोमांच और गर्व से भर देंगी। सूर्यकिरण टीम का…
बेमेतरा:- बेमेतरा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30A पर ग्राम जेवरा के पास बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक आबकारी आरक्षक की मौके पर मौत हो गई, जबकि वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब आबकारी विभाग की स्कॉर्पियो एक पेट्रोल कंटेनर से जा टकराई। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में भारी मात्रा में शराब लदी हुई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और आरक्षक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई…
उज्जैन:- महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह एक गंभीर विवाद सामने आया। मंदिर के गर्भगृह में संत और पुजारी के बीच धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की घटना हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को देख लेने की धमकी तक दे डाली। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। क्या हुआ घटना के दौरान जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महंत महावीर नाथ और गोरखपुर के महंत शंकर नाथ जी गर्भगृह में दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने दोनों संतों की वेशभूषा पर आपत्ति जताई। विवाद गर्भगृह में…
कोरबा:- बिजली बिल हाफ योजना को संशोधित करने के बाद केंद्र और राज्य सरकार की ओर से पीएम सूर्य घर योजना का लगातार प्रचार हो रहा है, लेकिन इसके बाद भी कोरबा जिले के डेढ़ लाख बिजली उपभोक्ताओं में से महज 1300 लोगों ने ही इस योजना के लिए आवेदन किया है. इसमें से भी बमुश्किल 100 लोगों को ही सब्सिडी मिली है. कई तकनीकी पेंच: एक, दो और तीन किलो वाट के प्रोजेक्ट घर में लगाने के लिए घरेलू उपभोक्ताओं को प्रेरित किया जा रहा है. जिसमें से 2 किलो वाट का सोलर प्लांट ज्यादा प्रचलित है. इसके लिए…
