Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
आजकल एआई ब्राउज़र का काफी ट्रेंड चल रहा है. इस कदम में Perplexity और OpenAI ने अपने-अपने एआई ब्राउज़र को लॉन्च कर दिया है. अब इस रेस में माइक्रोसॉफ्ट ने भी एंट्री कर ली है. माइक्रोसॉफ्ट ने Edge में “Copilot Mode” मोड को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया है. कंपनी ने जुलाई में इस फीचर का ऐलान किया था, लेकिन अब इसे सभी के लिए ओपन कर दिया गया है. इसका मतलब है कि अगर आप एज यूज़र हैं तो ये नया मोड आपकी ब्राउज़िंग स्टाइल को बदल देगा, क्योंकि वो अब एक साधारण ब्राउज़र से एआई-पावर्ड ब्राउज़र बन…
जशपुर:- जिले के बगीचा थाना क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन दरिंदों ने झाड़-फूंक के बहाने एक पहाड़ी कोरवा युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया। जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और उसके साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद दरिंदों ने साक्ष्य छिपाने के इरादे से युवती के सिर को पत्थर से कुचलकर उसे मृत समझ लिया। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल युवती किसी तरह लहूलुहान हालत में घर पहुंची। इसके बाद आरोपी डर के…
बेंगलुरु:- हैदराबाद नेशनल हाईवे पर गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में कावेरी ट्रैवल्स की बस आग का गोला बन गई। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य झुलसकर घायल हो गए। ये बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी और इसमें कुल 38 यात्री सवार थे। हादसा कुरनूल जिले के पास हुआ, जब बस की एक दोपहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक बस के नीचे फंस गई और कुछ ही सेकंड में बस में भयानक आग लग गई। हादसा शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है।…
दुर्ग: बीती रात सूर्या मॉल में फिल्म देखने पति और बेटे के साथ पहुंची महिला के साथ मूवी देखने के दौरान छेड़छाड़ की गई. महिला के पति और बेटे ने जब इस पर विरोध जताया तो आरोपियों ने ना सिर्फ उनसे विवाद किया बल्कि उनके साथ मारपीट भी की. आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए पुलिस के साथ भी धक्का मुक्की और झगड़ा किया. भिलाई नगर पुलिस से जानिए पूरी घटना: भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया बुधवार रात सूर्या मॉल में एक लड़ाई झगड़े की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्टर सुजीत साव अपने दोस्तों परिचितों के…
कवर्धा:- जिले के पोड़ी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक मकान से तीन दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद हुई. गांव में फैली दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां एक युवक का शव सड़ी गली अवस्था में पड़ा मिला. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. तीन दिन से अंदर से बंद था मकान का दरवाजा: मृतक की पहचान संतोष यादव पिता रामसेवक यादव (निवासी लोरमी) के रूप…
नारायणपुर:- नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र के गोट गांव से एक दुखद खबर सामने आई है. यहांं फूड प्वाइजनिंग (दूषित भोजन) के चलते 3 बच्चों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर और बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की टीमें तत्काल गांव के लिए रवाना कर दी गई हैं. गांव में दूषित भोजन खाने से कई बच्चों और ग्रामीणों की तबीयत खराब है. सभी का इलाज जारी है. मृतक और बीमार लोगों ने क्या खाया था अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है. मृतक बच्चों के परिजनों से बातचीत की जा रही है. कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने…
दिन भर काम और यात्रा के दौरान धूल और प्रदूषण के संपर्क में रहने से कीटाणुओं के फैलने का खतरा बढ़ जाता है, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर जहां कई लोग एक ही सतह को छूते हैं, जैसे दरवाजे के हैंडल, रेलिंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के हैंडल आदि. ये जर्म्स घरेलू और बाहरी दोनों तरह की वस्तुओं पर मौजूद हो सकते हैं और कई बीमारियों का कारण बन सकते हैं. इसलिए, अपने हाथों को हमेशा अच्छी तरह धोना जरूरी है, खासकर खाने से पहले. कभी-कभी, अनजाने में, हम उन्हीं हाथों से खाना खा लेते हैं, इससे कीटाणु हमारे पेट में प्रवेश…
मेष- चंद्रमा आज 24 अक्टूबर, 2025 शुक्रवार को वृश्चिक राशि में है. यह आपकी राशि से आठवें भाव में होगा. आज आप सभी काम सावधानी से करें. सरकार विरोधी काम से दूर रहें. दुर्घटना का भय रहेगा, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें. बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है. काम समय पर पूरे नहीं होंगे. व्यापार में भी संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें. हो सके तो आज ज्यादातर समय मौन ही बने रहें. वृषभ- चंद्रमा…
हरदा :- दीपावली की रात सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम लालमाटी में हुई मज़दूर की हत्या के आरोपी खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एडिशनल एसपी अमित कुमार मिश्रा ने स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर बताया कि फरियादी जुगराई बाई ने 20 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति सुखलाल कलमे, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम इमलीढाना खालवा, हाल निवासी ग्राम लालमाटी खेत मालिक रामदीन मालवीय के यहाँ रहकर मज़दूरी करता था। दीपावली के दिन सुबह लगभग छह बजे वह गाय-भैंस चराने खेतों में गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। बाद में…
सरगुजा:- हर साल दिवाली के तीसरे दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. द्वितीया तिथि के दिन इस पर्व को सरगुजा में मनाया या. इस दिन बहनें अपने भआई की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना करती है. इसलिए यह व्रत रखती है. भाई दूज की पूजा में बहनों ने पहले भाई को श्राप दिया और उसके बाद फिर जुबान पर कांटा निभाने की परंपरा निभाई. भाई को विपत्ति से बचाने बहनें देती हैं श्राप: सरगुजा में इस पर्व की अलग तरह की मान्यताएं हैं. इस दिन बहनें अपने भाई को विपत्ति से बचाने के लिए श्राप देती…
