Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
लिवर शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है. इसलिए, इसे हेल्दी रखना बेहद जरूरी है. जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति से लेकर ब्लड शुगर के लेवल को बनाए रखने तक, लिवर हर चीज में अहम भूमिका निभाता है. लिवर टॉक्सिन को छानने, पित्त बनाने और ऊर्जा संचय जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है. हालांकि, कुछ स्थितियां इसके सामान्य कामकाज को बाधित कर सकती हैं. इनमें से एक सबसे आम है फैटी लिवर डिजीज. फैटी लिवर की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. फैटी लिवर के कारण लिवर की सेल्स में फैट जमा हो जाती है. जिससे…
मेष- 26 अक्टूबर, 2025 रविवार के दिन वृश्चिक राशि का चंद्रमा आज आपके लिए आठवें भाव में होगा. आज आप सभी काम सावधानी से करें. सरकार विरोधी काम से दूर रहें. दुर्घटना हो सकती है, इसलिए वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें. बाहर के खान-पान की आदत के कारण स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहेगी. काम समय पर पूरे नहीं होंगे. व्यापार में भी संभलकर काम करें. नौकरीपेशा लोगों के अधिकारी उनसे खुश नहीं रहेंगे. संतान के साथ मतभेद हो सकता है. महत्वपूर्ण निर्णय आज टालें. परिजनों के साथ भी किसी विवाद को टालने के लिए मौन रहें. वृषभ- 26…
क्या आप जानते हैं कि घर के सामने पपीते का पेड़ होना शुभ है या अशुभ, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र आजकल हर कोई अपने घर में किसी न किसी तरह के फूल या फलदार पेड़ लगा रहा है. यह एक अच्छी आदत है. लेकिन, क्या आप जानते हैं कि आपके घर के परिसर में लगे पेड़-पौधे आपके घर के वास्तु को प्रभावित करते हैं? विशेषज्ञों का कहना है कि घर के परिसर में कुछ खास तरह के पौधे लगाने से नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं. पपीता ऐसा ही एक पौधा है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के सामने…
सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मधुमक्खियों के हमले से डॉक्टर की मौत हो गई. मृतक डॉक्टर सुशांत विश्वास भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ का जिला संयोजक था. इस घटना से इलाके में शोक की लहर है. पूरा मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक मृतक डॉक्टर सुशांत विश्वास विश्रामपुर के कुम्दा कॉलोनी का रहने वाला है. उसके घर से कुछ दूरी पर मधुमक्खियों ने सुशांत पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से बेहोश होने के बाद डॉक्टर सुशांत को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया.
बलौदाबाजार :- पलारी थाना क्षेत्र के जर्वे गांव में दो युवकों को खंबे से बांधकर ग्रामीणों ने पीटा था.जिसमें से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक की मौत के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई.जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कब हुई थी घटना : पुलिस के मुताबिक घटना 22 अक्टूबर की है.जब जर्वे गांव में झगड़े की आवाज सुनकर बुद्धेश शर्मा, कैलाश वर्मा और उनके पिता घर से बाहर निकले. उसी समय उनके पड़ोसी कामेश्वर साहू, जतिराम साहू और उसके साथी मौके पहुंचे और गाली-गलौज…
बलौदाबाजार:- कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चरौटी में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक युवती की अधजली लाश पैरावट में मिली. मृतका के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं, एक पैर टूटा हुआ और दोनों हाथ बंधे हुए मिले हैं. यह दृश्य इतना भयावह था कि देखने वालों के रोंगटे खड़े हो गए. पैरावट में मिला शव, गांव में दहशत का माहौल: ग्राम चरौटी के बाहरी इलाके में एक किसान के पैरावट में शनिवार सुबह ग्रामीणों ने युवती का अधजला हुआ शव देखा. ग्रामीणों ने तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी. थोड़ी ही देर में एसडीओपी निधि…
जांजगीर-चांपा:- जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ कृषि विभाग के एक कंप्यूटर ऑपरेटर का किसानों से पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि यह मामला बम्हनीहडीह ब्लॉक का है। कृषि विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर पदस्थ नितेश किशोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक किसान से चार हजार रुपए लेते हुए नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उसने किसान से कुल सात हजार रुपए की मांग की थी। ऑपरेटर नितेश किशोर किसानों से पीएम किसान सम्मान निधि योजना…
सरगुजा:- सनातन धर्म के 5 परब्रम्ह में से एक भगवान सूर्य की आराधना उपासना का महापर्व छठ शुरू हो चुका है. सरगुजा संभाग और खासकर अंबिकापुर में बड़ी संख्या में बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोग रहते हैं. साल दर साल छठ पूजा करने वाले व्रतियों की संख्या बढ़ती जा रही है. अब तो मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से आए लोग भी यहां छठ करने लगे हैं. छठ पूजा की तैयारी पूरी: छठ पूजा को लेकर लोगों के बीच बड़ी आस्था और मान्यता है. जो लोग छठ पूजा नहीं भी करते हैं उनकी इस पूजा में बड़ी आस्था…
नई दिल्ली :- एक नवंबर से बैंकों के नियमों में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं. इनका प्रभाव लोगों की बैंकिंग सुविधाओं पर पड़ेगा. नए बैंकिंग नियम 1 नवंबर 2025 से लागू होंगे, इसके तहत अकाउंटधारक अपने बैंक खातों के लिए अधिक से अधिक चार लोगों को नामांकित व्यक्ति( नॉमिनी) कर सकेगा. हालांकि पहले यह इसकी सीमा दो ही थी. वहीं अब चार नामांकित लोगों के होने से ये लोग अपने धन और संपत्तियों पर अपना नियंत्रण प्राप्त कर सकेंगे.इस व्यवस्था का मकसद दावा निपटान प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी के साथ ही सुगम और सुव्यवस्थित बनाना है. मोबाइल…
मुंबई :- हिंदी सिनेमा के शानदार हास्य अभिनेता सतीश शाह का आज शनिवार दोपहर 2.30 बजे मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में 74 साल की उम्र में किडनी फेल होने से निधन हो गया. वह साराभाई वर्सेज साराभाई में अपने बेहतरीन रोल के लिए पहचान रखते थे. ‘जाने भी दो यारो’, ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘मैं हूं ना’, ‘ओम शांति ओम’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर दिग्गज अभिनेता सतीश शाह ने दर्शकों से खूब प्यार बटोरा था. फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने अपने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेता की एक तस्वीर साझा की. उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें…
