Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- राजधानी के वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा उखाड़े जाने के एक दिन बाद सोमवार को दोबारा स्थापित कर दी गई. मूर्ति को खंडित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक विक्षिप्त है. बता दें कि घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है. जहां रविवार को वीआईपी चौक के पास स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को उखाड़ दिया गया था. घटना से लोगों में भारी आक्रोश था. छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर…
नई दिल्ली :- बहुत से लोग कोलेस्ट्रॉल से डरते हैं क्योंकि हाई कोलेस्ट्रॉल हार्ट डिजीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जुड़ा है.हालांकि, कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए एक आवश्यक पदार्थ है और इसके दो मुख्य प्रकार होते हैं: अच्छा और बुरा, जब एलडीएल का स्तर अधिक और एचडीएल का स्तर कम होता है, तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है. स्मोकिंग, स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट जैसी कुछ आदतें खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकती हैं. खबर में विस्तार से जानें शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का कारण क्या है… ये आदतें बढ़ा सकती हैं शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 27 अक्टूबर, 2025 सोमवार के दिन धनु राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति नवें भाव में होगी. आज आप अपने निर्धारित काम आसानी से पूरा कर सकेंगे, परंतु ऐसा हो सकता है कि आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, वे गलत दिशा में हों. धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है. तीर्थयात्रा के योग हैं. गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा. क्रोध के कारण कार्यस्थल या घर में किसी से मनमुटाव होने की आशंका रहेगी. स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय…
रायपुर:- रायपुर में पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए देश के सबसे आधुनिक तकनीकी सिस्टम का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। अब पुलिस के पास 3,000 से ज्यादा अपराधियों की हाईटेक ’क्राइम कुंडली’ तैयार है, जिसमें उनके नाम, फोटो, आपराधिक इतिहास के साथ फिंगर प्रिंट तक दर्ज हैं। यानी किसी भी वारदात के बाद घटनास्थल पर मिले फिंगर प्रिंट को जैसे ही इस सिस्टम में अपलोड किया जाता है, कंप्यूटर तुरंत उस बदमाश की पहचान कर लेता है। इस डिजिटल डाटाबेस से पुलिस ने अब तक नागपुर, छिंदवाड़ा और गोवा से कई चोरों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा…
झारखंड:- खूंटी जिले में पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी. इस हत्याकांड सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया. इसके बाद आरोपी भाई ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को खेत से कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना ने मृतक के घर सन्नाटा पसर गया है. खूंटी जिला के थाना क्षेत्र के छोटका छाता गांव में शनिवार की दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब,…
बेमेतरा:- जिले के शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एक महिला टीचर बेहोश हो गई. महिला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम प्री प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है. रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें कार्यालय बुलाया और सेवा समाप्ति का आदेश थमाया. जिसके बाद वह बेहोश हो गई. जिले में कुल 11 शिक्षाकर्मियों को नौकरी से हटाया गया है. इसमें 7 प्री प्राइमरी शिक्षिका और 4 आया हैं. महिला शिक्षिका का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला शिक्षिका ने जैसे ही सेवा समाप्ति का आदेश देखा वह बेहोश हो गई. महिला शिक्षिका का आरोप है कि बीते…
अंबिकापुर:- बलरामपुर जिले के बलंगी पुलिस चौकी में पदस्थ एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरक्षक के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस चौकी के समीप स्थित एक गुमटी को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया था। गांववालों ने ही घटना का वीडियो बना लिया था। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है। पहली घटना अक्टूबर की रात की बताई जा रही है। पुलिस चौकी के सामने स्थित एक गुमटी को हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। विवाद के दौरान एक ग्रामीण ने आरक्षक को थप्पड़ जड़ दिया। ग्रामीण…
रायपुर:- राजधानी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के नाम पर छात्रों से 18 लाख की ठगी करने वाले कौटिल्य एकेडमी के डायरेक्टर पवन टांडेश्वर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने कोचिंग बंद कर फरार होने से पहले करीब ढाई दर्जन से ज्यादा छात्रों से लाखों रुपये की फीस ली थी। सरस्वती नगर थाना पुलिस ने आरोपित डायरेक्टर और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी के गंभीर आरोपों में मामला दर्ज किया है। 18 लाख से अधिक की ठगी, फिर बंद कर दी कोचिंग मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपित पवन टांडेश्वर और उसकी…
छिंदवाड़ा:- अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के सिंगोड़ी बस स्टैंड में एक युवक को चोरी के शक में खंबे में बांधकर पीटने का मामला सामने आया है। जहां युवक को मौजूद लोगों ने पहले पीटा फिर खंभे में बांधा और फिर युवक की पिटाई की गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया है। सिंगोडी गांव में शनिवार को देर शाम बस स्टैंड में अहिरी नृत्य का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक युवक के जेब म़ें हाथ किसी ने डाल दिया और फिर शक के आधार पर एक युवक को…
देवास:- अंतरराष्ट्रीय जुजित्सु खिलाड़ी और मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने घर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 35 साल की रोहिणी कलम देवास शहर में अर्जुन नगर राधागंज में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वो एक दिन पहले ही वापस अपने घर लौटीं थीं। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जिसके कारण आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। रोहिणी के खुदकुशी करने से परिजन सदमे में हैं और उनका रो-रोककर बुरा हाल है। फांसी लगाकर की खुदकुशी बताया गया है कि रोहिणी कलम आष्टा में एक निजी स्कूल में मार्शल आर्ट…
