Author: Dabang

बरेली:- उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैंट क्षेत्र के चनहेटी निवासी अधिवक्ता कमल कुमार सागर ने पत्नी की बेवफाई और मानसिक प्रताड़ना से आहत होकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी, उसके प्रेमी विशाल और ससुराल पक्ष को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। बता दें कि कमल कुमार का विवाह वर्ष 2017 में हुआ था और उनके दो छोटे बच्चे हैं। तीन महीने पहले उनकी पत्नी कोमल, अपने प्रेमी विशाल…

Read More

इंदौर:- हाल ही में राजस्थान, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बसों में लगी आग की घटनाओं ने यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन हादसों की जांच में सामने यह आया है कि अधिकतर बसें मॉडिफाइड (परिवर्तित संरचना वाली) थीं। पुराने चेचिस को जोड़-तोड़कर बस को नया रूप दिया गया। इंदौर में भी बड़े पैमाने पर नई बसों के चेचिस के साथ बसों को मॉडिफाइड करने का काम होता है। परिवहन विभाग की जांच के बावजूद कई बसें बिना सेफ्टी के सड़कों पर दौड़ रही हैं। खासकर निजी एसी और स्लीपर बसों में…

Read More

गुना। मध्य प्रदेश के गुना में जमीनी विवाद ने एक की जान ले ली। दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष से एक पत्नी बेवा और उसकी बेटियां के सिर से साया उठ गया। दरअसल, हमले में शख्स को थार गाड़ी से कुचल दिया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह पूरा मामला फतेहगढ़ थाना क्षेत्र का है। गणेशपुरा गांव में रविवार दोपहर जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक को थार गाड़ी से कुचल दिया गया,…

Read More

रायपुर: चक्रवाती तूफान मोन्था 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा. इस तूफान के टकराने से इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा. 27 अक्टूबर से लेकर 30 अक्टूबर तक प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई पड़ेगा. इस तूफान का असर छत्तीसगढ़ के साथ ही साउथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में भी दिखेगा. इससे 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की हो सकती है. रेंड और ऑरेंज अलर्ट: बस्तर संभाग में भारी बारिश के साथ 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की भी…

Read More

सूरजपुर:- छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के कोल्हूआ आश्रित ग्राम बोकराटोला में रामकेश साहू के घर रविवार को उनकी बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया परंतु इनमें से एक बच्चे का जन्म असामान्य संरचना के साथ हुआ, जिसने हर किसी को अचंभित कर दिया। नवजात बकरी के बच्चे के आठ पैर, तीन कान और दो कमर थे। हालांकि जन्म के कुछ घंटे के भीतर ही इसकी मौत हो गई। जन्म के कुछ ही समय में यह असामान्य बच्चा ग्रामीणों की जिज्ञासा का केंद्र बन गया। आसपास के गांवों से लोग बड़ी संख्या में बोकराटोला पहुंचे।

Read More

जांजगीर चांपा :- ग्राम चंडीपारा मुख्य मार्ग पर रविवार की रात लगभग 8 बजे अपने घर से निकलकर पैदल सामने की ओर मेडिकल स्टोर जा रहे एंकर बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसकी सिर पर गंभीर चोट आई जिसे परिवार के लोगों ने आनन फानन में एबुलेंस की मदद से पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम ईश्वर प्रसाद जायसवाल उम्र 69 वर्ष निवासी चंडीपारा बताया जा रहा है जो की चंडीपारा के…

Read More

रायगढ़ :- जिले के चक्रधरनगर पुलिस ने नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा है। इस मामले में कुल आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया गया है। थाना चक्रधरनगर में अलेन किड़ो, निवासी छोटे अतरमुड़ा, रायगढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके भतीजे राहुल किड़ो को छत्तीसगढ़ पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी दिलाने के नाम पर आरोपियों ने लाखों रुपये की ठगी की है। 11 लाख 30 हजार की ठगी उत्तरा सिदार निवासी कांटाहरदी थाना कोतरारोड ने पहले 50 हजार रुपये की मांग…

Read More

बलौदाबाजार: भाटापारा की नई सब्जी मंडी में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते पूरी मंडी आग की लपटों से घिर गई. आसमान में घना काला धुआं फैल गया और आसपास के इलाकों में अफरातफरी मच गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गईं. सुबह के वक्त मची अफरातफरी: जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है. व्यापारी और खरीदार सुबह 6 बजे मंडी पहुंच जाते हैं और लगभग 12 बजे तक काम खत्म हो जाता हैं. आज जब मंडी में व्यापारी और ठेले…

Read More

झारखण्ड:- सिंहभूम जिले से भी आया है, जहां मेले देखकर लौट रही 11 साल की बच्ची के साथ 5 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान बच्ची छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उस पर बिल्कुल भी तरस नहीं खाया. बच्ची से गैंगरेप का शर्मनाक मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र का है. रात 11 साल की बच्ची अपने भाई के साथ जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के हीमुंडूई मैदान में आयोजित बांदना पर्व पर झूमर मेले को देखकर घर लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते में दोनों भाई-बहनों को पांच युवकों ने…

Read More

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का अपना विशेष महत्व है. माना यह भी जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु अपनी चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं. इसके साथ ही सृष्टि का संचालन फिर से शुरू हो जाता है और बीते चार महीने से बंद चल रहे सभी मांगलिक कार्य फिर से प्रारंभ हो जाते हैं. इसमें शादी के अलावा मुंडन, गृह प्रवेश और यज्ञोपवीत संस्कार आदि शामिल हैं. देवउठनी एकादशी इस साल 1 नवंबर को मनाई जाएगी. इसी दिन से शादी की शहनाई बजने लगेंगी. मान्यता के मुताबिक चातुर्मास के समय सभी तरह के शुभ और मांगलिक…

Read More