Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
जयपुर :- दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां मनोहरपुर थाना इलाके के टोडी गांव में मजदूरों से भरी एक बस करंट की चपेट में आ गई। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए। मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट से आग लग गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सुचना मिलते ही मनोहरपुर…
मुंबई :- लोकप्रिय हिंदी ओटीटी सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में अभिनय करने वाले मराठी अभिनेता सचिन चंदवाड़े ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि 25 वर्षीय अभिनेता 23 अक्टूबर की शाम को महाराष्ट्र के जलगांव जिले के परोला इलाके में स्थित उंदिरखेड़ा गांव में अपने आवास पर फंदे से लटके पाए गए। अधिकारी ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य उन्हें जलगांव से सटे धुले के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनकी हालत बिगड़ गई और 24 अक्टूबर को तड़के उनकी मृत्यु हो गई। घटना का कारण अभी…
कोरबा :- छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चार SDM का ट्रांसफर किया गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के तीन डिप्टी कलेक्टर और एक संयुक्त कलेक्टर के पदस्थापना स्थल में बदलाव किया है। जिला मुख्यालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है।
सक्ति :- जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। मालखरौदा थाना क्षेत्र के पोता गांव के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में कुल छह लोग सवार थे, जो कोरबा से एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर ग्राम कुसमूल लौट रहे थे। रात करीब 11 से 12 बजे के बीच पोता गांव के पास शराब भट्ठी…
नई दिल्ली :- लिवर एक महत्वपूर्ण अंग है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानने, पोषक तत्वों को चयापचय करने और पाचन में सहायता करने के लिए जिम्मेदार है. जब यह ओवरलोड हो जाता है, (खराब आहार, शराब, दवाओं या हानिकारक पदार्थों के संपर्क में आने के कारण) तब यह कई चेतावनी संकेत देता है. इन संकेतों को जल्दी पहचानना अधिक गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद कर सकता है… इसके चेतावनी संकेत इस प्रकार हैं… पाचन संबंधी समस्याएं लिवर ओवरलोड के शुरुआती लक्षणों में से एक पाचन तंत्र में दिखाई दे सकता है, जैसे कि मतली, उल्टी और…
बायोलॉजी में ह्यूमन हार्ट को कुदरत का चमत्कार कहा जाता है, क्योंकि यह जीवन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसके साथ ही हार्ट का कॉम्प्लेक्स स्ट्रक्चर और कार्य अद्भुत होता है. दिल मानव शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है, जो ब्लड को पंप करने के लिए जिम्मेदार है. यह ब्लड वेसेल्स के एक नेटवर्क के माध्यम से पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन करता है. आपको बता दें, दिल मुट्ठी के आकार का होता है, लेकिन यह एक शक्तिशाली पंप की तरह काम करता है, जो लगातार ब्लड सर्कुलेशन करता है. लेकिन क्या होगा जब दिल को…
मेष-आज 28 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को धनु राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज के दिन आप थकान, आलस्य और चिंता का अनुभव करेंगे. आज आप में ताजगी और स्फूर्ति नहीं रहेगी. बात-बात पर आपको गुस्सा आएगा. नौकरीपेशा लोग आज किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे. व्यवसाय में भी आर्थिक मामलों के लिए कठिन परिश्रम करना होगा. किसी धार्मिक या मांगलिक काम में जाना हो सकता है. जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और मजबूत होगा. दोपहर के बाद स्थिति में सकारात्मक परिवर्तन आएगा. वृषभ- आज 28 अक्टूबर, 2025 मंगलवार को धनु राशि में चंद्रमा…
छत्तीसगढ़ :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष इंटेंसिव रिवीजन सर्वे शुरू किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत आज रात से वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी और 28 अक्टूबर से इसका औपचारिक शुभारंभ होगा। छत्तीसगढ़ में वर्तमान में करीब 2 करोड़ 80 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक SIR प्रक्रिया के जरिए नए मतदाताओं को जोड़ने और पुराने रिकॉर्ड में सुधार की कार्रवाई होगी। साथ ही ऐसे नाम जो अब पात्र नहीं हैं, उन्हें सूची से हटाया जाएगा ताकि मतदान प्रक्रिया…
धमतरी:- पुलिस ने करगा और चटौद पुल में हुई हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है. हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों को काम पर लगाया था. सायबर टीम एवं एफएसएल टीम की सघन जांच से 72 घंटे में मामला सुलझा लिया गया है. इस मामले में गांव के ही 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपियों और मृतक के बीच पुरानी रंजिश थी. इसी का बदला लेने के लिए आरोपियों ने शख्स की हत्या कर दी. पुरानी रंजिश में हुई हत्या का खुलासा: पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि 21 -…
बलौदाबाजार:- छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती की अधजली लाश मिलने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही की थी। उसने चाकू और डंडा मारकर युवती को मौत के घाट उतारा था। वारदात के बाद लाश को पैरावट में डालकर आग के हवाले किया था। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीतें दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के चारोटी गांव में युवती की अधजली लाश मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह…
