Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग में चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. यह घटना कटकमसांडी के शाहपुर पंचायत अंतर्गत झारदाग गांव की है. गांव में शोक की लहर है. चारों मासूम बच्चियां एक ही परिवार की हैं. यह घटना दोपहर में छठ पूजा के बाद हुई. पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है. परिवार के सदस्य गमगीन हैं. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. शवों को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार, छठ पूजा के बाद बच्चियां अपने घर से कपड़े धोने…
बिलासपुर:- जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के कार्यालय में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस गोलीकांड में बीजेपी नेता रौशन सिंह के ससुर चंद्रकांत सिंह और एक अन्य युवक राजू सिंह घायल हुए हैं। दोनों को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की यह वारदात जनपद उपाध्यक्ष नितेश ठाकुर के ऑफिस में हुई। अज्ञात हमलावरों ने कार्यालय पर अचानक धावा बोलते हुए 10 से 12 राउंड फायरिंग की, जिसमें दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना शाम करीब 6 बजे के बाद की बताई जा रही…
छत्तीसगढ़ :- स्कूल जा रही शिक्षिका की सड़क हादसे में मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब शिक्षिका की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले की है। बताया जा रहा है कि स्कूल जा रही शिक्षिका सोनल तिवारी की मौत हो गई। यह हादसा पेंड्रा–कुदरी मुख्य मार्ग पर हुआ, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।…
रायगढ़:- जिले में करंट लगने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों आलू के फसल की सिंचाई करने खेत गए थे। जहां मोटर पंप चलाने के दौरान चाचा करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में चाचा को बचाने के चक्कर में भतीजे की भी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ग्राम मुड़ापार में रहने वाला 25 वर्षीय निर्मल नागवंशी अपने 12 साल के भतीजे…
धमतरी:- दोस्ती ने जब रौद्र रूप धारण किया तो इंसानियत भी शर्मसार हो गई। धमतरी जिले के बिरेझर चौकी क्षेत्र में तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही साथी की इतनी बेरहमी से हत्या की कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। मां-बहन की गालियां देने की बात से शुरू हुए विवाद ने मौत का रूप ले लिया। गिरफ्तार तीनों आरोपी शराब के नशे में धुत्त थे। कौन है मृतक मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम मनीष कुमार मिथलेश (26) है, जो करगा गांव का रहने वाला था। तीनों दोस्तों ने उसके सिर को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में अब वोटर लिस्ट का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन शुरू होने जा रहा है। इसे लेकर राज्य चुनाव आयोग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने देश के जिन 12 राज्यों में SIR कराने का ऐलान किया। उनमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों की वोटर लिस्ट की गहनता से जांच होगी। हर वोटर को फिर से वेरिफाई किया जाएगा ताकि 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित हो।…
जबलपुर:- मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले से शराब तस्करी का एक नया कारनामा सामने आया है. यहां डिलीवरी बॉय बने तस्कर अवैध शराब का परिवहन कर रहे थे. पुलिस ने डिलीवरी बॉय को पकड़ कर शराब तस्करी का खुलासा किया है. पूरा मामला रांझी थाना क्षेत्र का है. जहां एक युवकों के कब्जे से अवैध शराब बरामद की गई है. आरोपी की पहचान 21 वर्षीय अभय उर्फ अंशु जायसवाल पिता स्व. लोकमन जायसवाल निवासी कमेटी हाल के पीछे शिव मंदिर के सामने संजय नगर अधारताल जबलपुर का रहने वाला बताया है, बही पुलिस को चकमा देकर दूसरा आरोपी मौके से…
बिलासपुर :- जिले के तोरवा इलाके में करीब दो साल पहले मिले एक अज्ञात शव की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई है। पुलिस ने इस पुराने ब्लाइंड मर्डर केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक की हत्या अवैध संबंध के शक में की गई थी। मामला साल 2023 का है, जब तोरवा थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। शव की हालत संदिग्ध थी — हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर चोटों के गहरे निशान थे। डॉक्टर की रिपोर्ट में सामने आया कि व्यक्ति की मौत गंभीर…
बलौदाबाजार:- दीपावली की रौनक के बीच बलौदाबाजार के व्यापारिक गलियारों में पिछले कुछ दिनों से चर्चा तेज थी — ‘श्रम विभाग के कुछ अधिकारी दुकानदारों से पैसा वसूल रहे हैं.’ यह चर्चा धीरे-धीरे शिकायतों में बदली, और फिर मामला सीधे कलेक्टर दीपक सोनी तक पहुंच गया. अब उसी प्रकरण में जिला प्रशासन और श्रम विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. कलेक्टर द्वारा गठित जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह पाया गया कि श्रम निरीक्षक रामचरण कौशिक ने ‘ गुमाश्ता लाइसेंस और महिला उत्पीड़न जांच समिति’ बनाए जाने…
गलत जीवनशैली और खान-पान की वजह से लोग बढ़ते वजन की समस्या से जूझ रहे हैं. वजन बढ़ने के कारण कई अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है. इसलिए, आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे का पानी या गरम जीरे का पानी पी सकते हैं. इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है, मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और वजन घटाने में मदद मिलती है. जीरे का पानी वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों की पहली पसंद है. जीरे में मौजूद पोषक तत्वजीरे का उपयोग सदियों से अपने प्रभावशाली पौष्टिक गुणों के कारण औषधि के रूप में किया जाता रहा…
