Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
राजस्थान :- भजनलाल सरकार ने राजस्थान पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 1 नवंबर की देर रात जारी आदेश में 180 डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के तबादले कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कई सर्किल ऑफिसर और असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस के पदों पर भी व्यापक बदलाव किए गए हैं। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक संजीव चौहान को महिला अपराध अनुसंधान सेल,बीकानेर भेजा गया है। वहीं विष्णु खत्री को श्रीकरणपुर सर्किल का नया पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। जरनैल सिंह को CO नोखा, हिमांशु शर्मा को गंगाशहर सर्किल, शिवरतन गोदारा को CO सिटी और…
भोपाल:- राजभवन के पास रोशनपुरा चौराहा पर कियोस्क संचालक को लूटकर उस पर फायर करने वाले तीस हजार के इनामी बदमाश दीपेंद्र गुर्जर को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके साथ आश्रय देने वाले तीन अन्य आरोपित भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं जिस गुर्जर समाज के नेता लोकेंद्र की लाइसेंसी राइफल से उसने वारदात को अंजाम दिया था, पुलिस ने उन्हें भी आरोपित बनाया है। भोपाल के हाई सिक्योरिटी क्षेत्र में शामिल राजभवन के पास लूट और हत्या के प्रयास की इस घटना के पीछे की वजह किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बदमाश दीपेंद्र ने पूछताछ में…
रायपुर :- राज्योत्सव के मंच पर जिन पांच लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना की चाबी सौंपने के लिए बुलाया गया था, उनमें बलरामपुर के कृष्णा पहाड़ी कोरवा भी थे। दृष्टिहीन कृष्णा जिस पहाड़ी कोरवा समुदाय से आते हैं उनका स्थाई घर नहीं होता। जंगलों में सिर छिपाने लायक झोपड़ी या मचान में दिन काटने वाले समुदाय से जुड़े कृष्णा अब लेंटर वाली छत के मकान के मालिक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें मंच पर आवास योजना की चाबी की प्रतिकृति सौंपी। उनसे कुछ पलों के लिए चर्चा भी की। कृष्णा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आपके…
बलौदा बाजार:- हत्या के बाद पुलिस ने मौके से कई सबूत जुटाए थे. जांच के दौरान इस बात खुलासा हुआ कि हत्या की वारदात को अंजाम देने में मृतक की बीवी शामिल रही है. पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. बीवी ने कराया था शौहर का कत्ल: जांच में पुलिस को पता चला का मृतक की पत्नी का प्रेम संबंध दूसरे युवक से था. पत्नी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी की मदद ली और उसका कत्ल प्रेमी के हाथों करवा दिया. पुलिस की जांच…
रायपुर:- राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र अंतर्गत छछानपैरी गांव में जादू-टोना के शक में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद से आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। श्याम कुमार ध्रुव नामक युवक पर गांव के ही संजय नेताम ने जादू-टोना करने का शक जताया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने चाकू से श्याम कुमार पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार को तत्काल अस्पताल ले जाया गया,…
अलवर : सदर थाना क्षेत्र के छठी मील के पास शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई. घटना में एक परिवार के पांच सदस्य बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी थार गाड़ी ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और परिवार के दो लोगों को उपचार के लिए अलवर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के कारण दोनों को…
पटना: बिहार के मोकामा क्षेत्र में राजनीतिक हिंसा के बाद पूर्व विधायक और जदयू उम्मीदवार अनंत सिंह को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है. यह गिरफ्तारी दुलारचंद यादव हत्याकांड से जुड़ी है, जिसमें चुनाव आयोग ने सख्त निर्देश दिए थे. आधी रात को अनंत सिंह की गिरफ्तारी: बाढ़ से अनंत सिंह को हिरासत में लिया गया और पटना लाया गया. पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने यह एक्शन लिया. पूरे रास्ते में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त थे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. क्या कहती है पुलिस?: पटना के SSP कार्तिकेय के शर्मा ने बताया…
नई दिल्ली :- हर कोई रोज नहाता है. लेकिन, कई लोगों की आदत होती है कि वे नहाते समय पेशाब कर देते हैं. मतलब उन्हें नहाते समय पेशाब करने की इच्छा होती है. कई लोगों को लगता है कि नहाते समय पेशाब करने से कोई नुकसान नहीं होता है. लेकिन ऐसा सोचना उनकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है. हालांकि, पेशाब करना या न नहाना लोगों की निजी पसंद होती है, लेकिन कई अध्ययनों में इस आदत को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि नहाते समय पेशाब करना पुरुषों की तुलना में महिलाओं के…
नई दिल्ली :- अरंडी का तेल एक वनस्पति तेल है जिसे अरंडी की फलियों को दबा कर बनाया जाता है. इसका इस्तेमाल हजारों सालों से प्राकृतिक उपचार के तौर पर किया जाता रहा है और आज भी यह कई तरह के स्वास्थ्य और कॉस्मेटिक लाभ देता है. इस तेल का इस्तेमाल लोग कई तरीके से कर सकते हैं. प्राचीन मिस्र के लोग ड्राई आंखें और कब्ज के लिए अरंडी के तेल का इस्तेमाल करते थे, जबकि यह गठिया के दर्द और स्किन डिजीज के लिए आयुर्वेदिक दवा में एक मुख्य तत्व रहा है. यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और दर्द निवारक गुणों…
मेष- 02 नवंबर, 2025 रविवार के दिन आज कुंभ राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में है. आज आर्थिक मामलों में आपका दिन अच्छा है. आप किसी नए निवेश की योजना बना सकते हैं. शादी योग्य युवाओं को जीवनसाथी मिलने का योग है. प्रेमी जीवन में भी आपका दिन संतुष्टी से भरा रहेगा. जीवनसाथी के साथ सुखद पलों का अनुभव होगा. सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी. व्यापार में लाभ होगा. कहीं बाहर जरूरी हो, तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यस्थल पर मानसिक एकाग्रता में कमी रहेगी. स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा. प्रियजनों से मतभेद हो…
