Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कांकेर:- भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने कांकेर जिले के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। यह सूची प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह और संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से जारी की गई है। पार्टी ने बताया कि नए पदाधिकारियों की टीम संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति को गति देने का काम करेगी। भाजपा नेताओं ने कहा कि नई टीम के साथ कांकेर में पार्टी संगठन और अधिक सक्रिय रूप में जनता के बीच कार्य करेगा।
रायगढ़:- जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुसौर थाना क्षेत्र के तिलगी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में दर्रामुड़ा गांव निवासी मोहन केंवट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, मोहन केंवट अपने बेटे और दोस्त के साथ गांव के पास एक वैद्य के पास जा रहा था। जैसे ही वे तिलगी मोड़ पहुंचे, पीछे से आ रहे एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।…
धमतरी:- मगरलोड स्थित राजाडेरा जलाशय का तटबंध अचानक टूट गया. बांध टूटने से पानी बाढ़ के रूप में निचले इलाकों के खेतों में घुस रहा है. जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है. किसानों ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है. बांध टूटने से किसानों को फसल खराब होने की चिंता: रविवार सुबह जलाशय के टेल एरिया के पास बांध टूट गया. जिससे बांध से लगे हुए नाला में बाढ़ की स्थिति आ गई. बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले से बांध का उपरी भाग धंसा हुआ लग रहा था. लेकिन एकाएक बांध टूट…
रायपुर:- राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर राज्योत्सव के अंतिम दिन 5 नवंबर को नवा रायपुर में रोमांचक एयर शो का आयोजन किया जाएगा। सेंध तालाब के ऊपर भारतीय वायुसेना की सूर्य किरण एरोबेटिक टीम आसमान में करतब दिखाएगी। कार्यक्रम सुबह 10 से 12 बजे तक चलेगा, जिसमें दो चरणों में वायुसेना के हेलीकॉप्टर करतब, 8 हजार फीट से पैरा जंपिंग और शानदार एयरोबेटिक डिस्प्ले होंगे ।सेंध तालाब के आसपास लगभग एक लाख दर्शकों के बैठने की तैयारी की जा रही है।एयर शो की रिहर्सल 4 नवंबर को होगी, जिसके चलते 4 और 5 नवंबर को सुबह 10…
नई दिल्ली:- सोशल मीडिया के दौर में आए दिन ऐसी लव स्टोरीज सामने आ रही हैं, जो पारंपरिक रिश्तों की परिभाषा को बदलती नजर आती हैं। इसी कड़ी में अब एक जीजा-साली की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उम्र के बड़े अंतर और रिश्ते की संवेदनशीलता के बावजूद दोनों के प्यार की चर्चा इंटरनेट पर छा गई है। सोशल मीडिया पर इस पूरे माजरे का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो को एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो में करीब 55 वर्षीय व्यक्ति और 18 वर्षीय युवती अपनी प्रेम…
जशपुर:- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां तीन दोस्तों ने अपने ही साथी को बेरहमी से मार डाला और सबूत मिटाने के लिए शव को पेट्रोल डालकर जला दिया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तुरीटोंगरी इलाके का है। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सीमित खाखा (28) है, जो सीटोंगा गांव का रहने वाला था। वह कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में काम करने गया था। घर लौटने के बाद कमीशन के पैसों को लेकर दोस्तों में विवाद हो गया, जो हत्या में बदल गया।…
रायपुर:- बेमौसम बारिश और तूफान का दुष्प्रभाव सामने आ रहा है। लंबे तने वाले धान की खड़ी फसल खेतों में सो गई है। इससे कृषक चिंता में हैं। प्रशासन नुकसान का आंकलन कर रहा है। नईदुनिया की ग्राउंड रिपोर्ट में सामने आया है कि बनरसी से लेकर माना बस्ती में नहर के किनारे धान की खेती को बेमौसम बारिश से बड़ा नुकसान हुआ है। किसान बताते हैं कि रुपया में चार आने का नुकसान तय है। जहां फसल सो गई है, वहां नुकसान ज्यादा होगा। बनरसी के किसान मायाराम साहू बताते हैं कि तूफान के प्रभाव से हुई बारिश ने…
हैदराबाद:- तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में आज सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. इस सड़क हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में 10 पुरुष, 9 महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. बता दें कि हादसा इस समय हुआ, जब बजरी से लदा एक टिपर, तंदूर डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गया. बताया जा रहा है मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है.तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रंगारेड्डी इस भीषण सड़क हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल…
नई दिल्ली :- चंदन एक ट्रेडिशनल ब्यूटी ट्रीटमेंट है. चंदन के इस्तेमाल से स्किन ब्राइट और शाइनी हो सकता है. चंदन त्वचा पर काले धब्बे, तैलीयपन, मुंहासे के इलाज में कारगर है. त्वचा पर झुर्रियों और फाइन लाइन्स को कम करने में भी चंदन फायदेमंद होता है. इसके साथ ही, चंदन बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने, त्वचा को जवां बनाए रखने और गर्मी से बचाने के लिए बहुत बढ़िया है. चंदन एक सौम्य एक्सफोलिएंट के रूप में काम करता है. यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है और त्वचा की बनावट में सुधार करता है. चंदन त्वचा को…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 03 नवंबर, 2025 सोमवार के दिन मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज के दिन धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति में आपका समय व्यतीत होगा. किसी बात की उलझन के चलते कोई योग्य निर्णय नहीं ले सकेंगे. आज पैसे का लेन-देन टाल दें. मन में किसी बात का डर बना रहेगा. नौकरीपेशा लोग समय पर काम नहीं हो पाने से चिंतित रहेंगे. धार्मिक काम के पीछे पैसे खर्च होंगे. विदेश में बसने वाले सगे संबंधियों का समाचार प्राप्त कर सकेंगे. जीवनसाथी के साथ कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है.…
