Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
4 नवंबर 2025 का राशिफल: कुंभ राशि के जातक वाणी पर रखें नियंत्रण, सभी कार्य होंगे पूरे मेष- चंद्रमा आज 04 नवंबर, 2025 मंगलवार को मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आप वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर के बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों के साथ मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है. हालांकि…
रायपुर: विष्णु देव साय सरकार ”छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025” को लेकर बड़ा आयोजन करने जा रही है. वाणिज्य और उद्योग विभाग कल यानी 4 नवम्बर को छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन करने जा रही है. आयोजन राज्य के स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास भी होगा. कल होने वाले आयोजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025: इस आयोजन में निवेशक, उद्योग जगत के एक्सपर्ट और युवा उद्यमी एक ही मंच पर मिलेंगे और चर्चा करेंगे. आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी,…
रायपुर: सड़क पर होने वाले हादसे को रोकने के लिए अक्सर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरुकता अभियान चलाया जाता है. पुलिस कई तरह के कार्यक्रम भी आयोजित करती रहती है. सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाता है जिसमें हेलमेट लगाना जरूरी है जैसे स्लोगन लगाए जाते हैं. शहर के मुख्य चौक चौराहों और चेक पोस्टों पर चेकिंग भी की जाती है. कोशिश यही रहती है कि लोग हेलमेट लगाएं और सुरक्षित सड़कों पर चलें. सीएम ने वीडियो जारी कर दिया संदेश: सड़क सुरक्षा और हेलमेट की जरुरत को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक वीडियो जारी किया है. वीडियो में…
जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को सन्नाटे में डुबो दिया. लोहामंडी रोड पर एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित हो गया और सड़क पर काल बनकर दौड़ पड़ा. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है. मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. पुलिस ने आरोपी डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है. चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर…
नई दिल्ली :- भारतीय रसोई में मसूर की दाल का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. मसूर की दाल से बनीटमाटर दाल, सांभर और अकौआ दाल खासतौर पर पसंद की जाती है. इन्हें ज्यादातर चावल, चपाती और रोटी के साथ खाया जाता है. मसूर की दाल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है. मुंह का स्वाद बढ़ाने के अलावा मसूर की दाल सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है. यह दाल पोषक तत्वों से भरपूर होती है. मसूर की दाल में प्रोटीन, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं. सेहत के लिए बहुत अच्छी…
रायपुर:- प्रदेश के सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती प्रक्रिया पिछले चार सालों से अधर में लटकी है। इसके चलते राज्य की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 335 सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के स्वीकृत 760 पद खाली हैं। जबकि 2021 में शुरू हुई 595 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया अब तक अंतिम चरण में नहीं पहुंच पाई है। 595 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 1533 अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाए गए थे। यह प्रक्रिया पूरे हुए दो माह से ज्यादा का समय बीत गया है। लेकिन अब…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं चाकूबाजी का एक और मामला समाने आ रहा है, यहां साथ नहीं चलने पर दोस्त ने अपने ही दोस्त की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। दरअसल प्रार्थी सुमित ताण्डी निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी कचना थाना खम्हारडीह रायपुर ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 02.11.2025 को शाम करीबन 06ः00 बजे अपने छोटे भाई विवेक ताण्डी के साथ बाजार चौक तरफ जा रहा था, कि…
ग्वालियर:- मध्य-प्रदेश के ग्वालियर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के पिंटो पार्क इलाके के सेनापति गार्डन के पास कीटनाशक दवा के रिसाव से बड़े हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं मां-बेटी और पिता की हालत गंभीर है। पूरे परिवार को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक की पहचान वैभव पुत्र सचिन शर्मा के रूप में हुई है।
पश्चिम बंगाल:- एक बार फिर गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस बार राजधानी कोलकाता के दमदम इलाके में घटना हुई है. यहां पर सातवीं में पढ़ने वाली लड़की के साथ गैंगरेप का शिकार बनाया गया. इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार शाम को उस समय हुई, जब छात्रा ट्यूशन से घर लौट रही थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों में से एक उसे पार्क में ले गया, जहां दो और व्यक्ति भी आ गए. फिर आरोपी लड़की को ई-रिक्शा में…
उज्जैन:- मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार सुबह एक ऐसी दर्दनाक घटना हुई जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। शिवाजी पार्क कॉलोनी, पुलिस ऑफिसर्स मेस के पीछे रहने वाले 48 वर्षीय राजेंद्र शर्मा ने पत्नी से विवाद के बाद अपने ही घर के सामने खुद को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते पूरा शरीर आग की लपटों में घिर गया। स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने तुरंत आग बुझाई और गंभीर रूप से झुलसे राजेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया। लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद राजेंद्र ने…
