Author: Dabang

बिलासपुर:- एक बड़ा रेल हादसा हो गया। गेवरा रोड से रायपुर की ओर जा रही एक लोकल ट्रेन बिलासपुर आउटर पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के आगे के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल कितने लोगोंक मौत हुई है इसकी जानकारी नहीं लग सकी है, खबर पर अपडेट लगातार जारी है। 12 से अधिक लोग घायल हुए है, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा नो चौकसे कॉलेज के पास हुआ, जब लोकल ट्रेन तेज रफ्तार में आउटर लाइन…

Read More

नई दिल्ली :- वित्त मंत्रालय ने 3 नवंबर को जारी बजट नोटिफिकेशन में आयोग की पूरी टीम और उसके कार्यक्षेत्र की घोषणा कर दी. जस्टिस रंजन प्रकाश देसाई आयोग की अध्यक्ष होंगी, पंकज जैन सदस्य-सचिव और प्रोफेसर पुलक घोष पार्ट-टाइम सदस्य बनाए गए हैं. लेकिन बड़ा सवाल यही है – कितनी बढ़ेगी सैलरी और कब से? 18 महीने की उलटी गिनती शुरू आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है. ऐसे में संकेत मिल रहे हैं कि 1 जनवरी 2026 से नया वेतनमान लागू हो सकता है. हालांकि पुराने अनुभव बताते हैं कि सिफारिशें…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक आञ्जनेय वार्ष्णेय ने सोमवार को 80 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें 16 प्रधान आरक्षक और 64 आरक्षक एवं महिला आरक्षक शामिल हैं। जिले में हुए इस फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल मच गई है और कई थाना-चौकियों में नए चेहरों की तैनाती से कामकाज में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More

दमोह:- कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात दुष्कर्म और लव जिहाद का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपित रमजान खान ने 10वीं में पढ़ने वाली 17 वर्षीय किशोरी को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया है। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची, लेकिन आरोपित उससे पहले ही फरार हो गया। एफआईआर दर्ज हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों ने स्वजन के साथ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि दमोह में पहले भी लव जिहाद से जुड़े कई मामले आए हैं। टीआइ मनीष कुमार ने बताया कि आरोपित रमजान खान आटो चालक है। उसने किशोरी को जबरन…

Read More

रायपुर:- राजधानी रायपुर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। आमानाका थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को ट्रक पर बैठकर हेरोइन बेचने की कोशिश करते हुए घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप कुमार और मनजीत सिंह के रूप में हुई है, जो दोनों पंजाब के तरणतारण जिले के रहने वाले हैं। ट्रक में बैठकर कर रहे थे सौदा जानकारी के मुताबिक, सोमवार 3 नवंबर की शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। दोनों ट्रैफिक…

Read More

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही प्रदेशभर के सहकारी समिति कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं. एक ओर सरकार धान खरीदी की तैयारी में जुटी हुई है, वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है. दुर्ग के मानस भवन के पास संभाग स्तर के हजारों कर्मचारी इकट्ठे होकर प्रदर्शन कर रहे हैं. कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि यदि उनकी समस्याओं पर समय रहते ध्यान दिया गया होता, तो उन्हें सड़कों पर…

Read More

रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, रायपुर में पदस्थ तत्कालीन लेखा प्रभारी विनोद साहू के विरुद्ध शासकीय धन के गबन और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में देवेन्द्रनगर थाना रायपुर में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। शिकायतकर्ता श्रीनिवास तिवारी, रजिस्ट्रार (उच्च न्यायिक सेवा, जिला न्यायाधीश), छत्तीसगढ़ राज्य उपभोक्ता आयोग रायपुर ने यह शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार आरोपी विनोद साहू ने वर्ष 2017 से 2018 के बीच आयोग के कार्यालयीन खातों से शासकीय राशि निकालकर अपने निजी बैंक खातों में स्थानांतरित की, जिससे कार्यालय को कुल 3,98,553 की वित्तीय हानि हुई।

Read More

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार से नौ राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में देशव्यापी एसआईआर का दूसरा चरण शुरू किया है. बड़े पैमाने पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का उद्देश्य आगामी चुनावों से पहले देश के मतदाता डेटाबेस में अधिक सटीकता, पारदर्शिता और वैधता सुनिश्चित करना है.एसआईआर 2.0 अभ्यास बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से ठीक दो दिन पहले हुआ है. उस अभ्यास के दौरान, डुप्लिकेट, स्थानांतरित या मृत मतदाताओं को हटाने के आयोग के प्रयास के तहत, सत्यापन के बाद बिहार की मतदाता सूची से 68 लाख से अधिक नाम हटाए गए. आईएएनएस की रिपोर्ट के…

Read More

कांकेर :- पखांजूर के हरनगढ़ स्थित आत्मानंद प्राथमिक स्कूल में लापरवाही सामने आई है। यहां स्कूल के शिक्षक और चपरासी 5 साल की मासूम बच्ची को कक्षा में ही बंद कर घर चले गए। बताया जा रहा है कि बच्ची क्लास में सो रही थी। चपरासी ने दरवाजा बंद कर स्कूल की चाबी लगाकर घर चला गया। शाम तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची, तो परिजन उसे खोजते हुए स्कूल पहुंचे। पिता ने आवाज़ लगाई, तब अंदर से बच्ची की रोने की आवाज आई। करीब दो घंटे बाद बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाला गया।वहीं परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्कूल…

Read More

नई दिल्ली :- अमरूद के फायदे तो हम सभी जानते हैं. लेकिन, इसके पत्तों के फायदों के बारे में शायद ही कोई जानता हो. अमरूद का फल ही नहीं, इसके पत्ते भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. इसके पत्ते न सिर्फ मसूड़ों की समस्या, दांत दर्द जैसी ओरल हेल्थ की समस्या को दूर करते हैं, बल्कि ये कब्ज और त्वचा का भी ख्याल रखते हैं. एक शोध में यह बात सामने आई है कि अगर कोई व्यक्ति रोजाना एक अमरूद का पत्ता चबाता है, तो उसे गैस की समस्या से राहत मिलती है. इसके साथ ही अमरूद के पत्तों का सेवन…

Read More