Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
दुर्ग: जिले के ग्राम बोरिद में मामूली विवाद ने एक महिला की जान ले ली. जिसमें एक महिला की जान चली गई. दुर्ग ग्रामीण एएसपी अभिषेक झा ने घटना के बारे में बताया. मामूली विवाद ने महिला ने की महिला की हत्या: एएसपी ने बताया घटना रानीतराई थाना क्षेत्र की घटना है. सोमवार को पुलिस को हॉस्पिटल से एक मेमो मिला था. जिसमें बताया कि एक महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया. थाने से मेमो मिलने के बाद थाना प्रभारी ने पूछताछ शुरू की. महिला के पति रूपराम बघेल ने बताया कि उसकी पत्नी राधाबाई की हत्या हेमा…
रायपुर:- नया रायपुर आज देशभक्ति और रोमांच से भर जाएगा। संथ लेक (नवा रायपुर) में सुबह 10 बजे से भारतीय वायुसेना का भव्य एयरोबेटिक शो आयोजित होगा। इस मौके पर वायुसेना की प्रसिद्ध ‘सूर्यकिरण टीम’ नौ फाइटर जेट्स के साथ आसमान में शौर्य और कौशल का प्रदर्शन करेगी। कार्यक्रम में दर्शक बॉम्ब बर्स्ट, डायमंड फॉर्मेशन जैसे रोमांचक करतब देखेंगे। साथ ही हेलीकॉप्टर से जवानों की टीम का आसमानी प्रदर्शन और स्काई डाइविंग पैराजंपर्स द्वारा तिरंगा लहराने का दृश्य देशभक्ति का अद्भुत नजारा पेश करेगा। इस शानदार आयोजन में देश के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल…
नई दिल्ली :- होंठ तभी खूबसूरत लगते हैं जब वे स्वस्थ हों. लेकिन, सिगरेट पीने की वजह से वे समय के साथ काले और बेजान हो जाते हैं. सिगरेट में मौजूद निकोटीन होठों तक ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोकता है. सिगरेट के धुएं से निकलने वाली गर्मी शरीर को मेलेनिन छोड़ने के लिए उत्तेजित करती है. इसकी वजह से विशेषज्ञों का कहना है कि मुंह के आस-पास का हिस्सा काला पड़ जाता है. हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि घर में मौजूद छोटी-छोटी चीजों से इस समस्या का समाधान किया जा सकता है. आइए इस खबर में जानें कौन सी…
मेष- 05 नवंबर, 2025 बुधवार को मेष राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पहले भाव में होगा. सुस्ती के कारण आपके काम करने की गति मंद पड़ जाएगी. पेट की तकलीफ आपको परेशान करेगी. विरोधी काम में बाधा डालने की कोशिश करेंगे. आज नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से थोड़ी दूरी रखना बेहतर होगा. स्वभाव की उग्रता को नियंत्रण में रखना होगा. धर्म और आध्यात्मिकता के कारण मानसिक शांति प्राप्त कर सकेंगे. गृहस्थ जीवन में विवाद या मतभेद से बचने के लिए ज्यादा समय मौन रहने से फायदा होगा. व्यापार बढ़ाने के लिए की गई मेहनत के फल के लिए इंतजार…
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर: साल 2024 में कोतवाली मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत चनवारीडांड में पत्रकार की निर्मम हत्या कर दी गई थी. जर्नलिस्ट रईस अहमद हत्याकांड की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में हुई. कोर्ट ने इस मामले में अपराध साबित होने पर आरोपी प्रेमी आरजू खान और मृतक की पत्नी दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. जबकि विधि से संघर्षरत बालक का प्रकरण बाल न्याय बोर्ड में फिलहाल विचाराधीन है. 16 मई 2024 को हुई थी पत्रकार की हत्या: मनेंद्रगढ़ कोतवाली में दर्ज एफआईआर के मुताबिक 16 मई 2024 को ग्राम पंचायत चनवारीडांड में पत्रकार रईस अहमद…
मध्यप्रदेश:- अब कृषि फीडरों पर 10 घंटे से अधिक बिजली सप्लाई देने वाले अधिकारियों की सैलरी कटेगी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड ने इस संबंध में नया आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि राज्य शासन के निर्देशों के मुताबिक कृषि फीडरों को केवल 10 घंटे तक ही बिजली दी जा सकती है। अगर किसी फीडर पर लगातार इससे अधिक बिजली आपूर्ति की गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माना जाएगा। बिजली कंपनी का नया आदेश कंपनी के 3 नवंबर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, अगर किसी फीडर पर लगातार दो दिन तक 10 घंटे से…
जम्मू:- जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में मंगलवार को एक ओवरलोड मिनी बस के सड़क पर पलट जाने से करीब 30 यात्री घायल हो गए. इस हादसे में कई छात्र घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों ने कहा कि, बस ओवरलोड थी और चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और राजौरी में सड़क पर पलट गई. घायलों में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. दो गंभीर रूप से घायल छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी के डॉक्टरों द्वारा जम्मू रेफर करने के बाद विशेष उपचार के लिए जम्मू ले जाया गया. अधिकारियों के मुताबिक, डिप्टी कमिश्नर,…
बिलासपुर:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में आज एक बड़ा रेल हादसा हो गया। लाल खदान स्टेशन के पास मालगाड़ी और पैसेंजर ट्रेन में जोरदार टक्कर हो गई, जिससे कई डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसकी पुष्टि बिलासपुर कलेक्टर ने की है। वहीं, 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेलवे मंत्रालय ने राहत कार्य की सीधी मॉनिटरिंग शुरू…
बिलासपुर:- एक सरकारी प्राइमरी स्कूल में दो शिक्षकों की लापरवाही और कामचोरी के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। दिलीप तिग्गा और सुभद्रा साहू पर आरोप है कि वे पढ़ाई कराने के बजाय अधिकतर समय मोबाइल पर नेटवर्क मार्केटिंग का काम करते रहते हैं। मामला मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेलटुकरी स्थित प्राइमरी स्कूल का है। दोनों टीचर कार्यालय कक्ष में मोबाइल चलाते और नेटवर्क मार्केटिंग से संबंधित गतिविधियों में व्यस्त रहते हैं। जिसकी शिकायत पालकों और अन्य कर्मचारियों ने कई बार विकासखंड शिक्षा अधिकारी की है। इसके बावजूद दोनों शिक्षकों पर अब तक किसी…
अभनपुर:- राजधानी रायपुर के अभनपुर के गोबरा नवापारा से लगे पारागांव में 11 केवी हाइटेंशन तार की चपेट में आने से 8 साल के मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई, दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, हादसा उस वक्त हुआ, जब बच्ची अपने घर की छत पर खेल रही थी, और अचानक छत के ऊपर से गुजरे हाइटेंशन की चपेट में आ गई, बिजली के तेज करंट से जोरदार स्पार्किंग हुआ और बच्ची छत से सीधे नीचे गिर गई जिसके चलते बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी…
