Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
औरंगाबाद:- सर्प दंश से एक 35 वर्षीय एक गर्भवती महिला की मौत हो गई. मामला रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव का है. मृतका की पहचान उस गांव निवासी आशीष डोम की पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है. सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने बताया कि महिला अपने घर के बगल स्थित दलान में जलावन उठाने गई थी.जलावन में पहले से ही एक विषैला सांप छिपकर बैठा हुआ था, जिसे महिला देख नहीं सकी.जलावन उठाने के दौरान जलावन में पहले से छिपकर बैठे विषैले सांप ने महिला को काट लिया. हालांकि रिंकी ने घंटो देर तक…
बस्ती:- जिले के एक होटल से पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने युवक-युवतियों को कमरे के अंदर आपत्तिजनक स्थिति में रंगेहाथों पकड़ा है. पुलिस ने मौके से 6 युवक-युवतियों को पकड़ा है. वहीं कमरे से कंडोम के पैकेट और शक्तिवर्धक गोलियां बरामद की गई. पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. एनएच 27 के किनारे जीसी पैलेस होटल का है. पुलिस को लगातार होटल में सेक्स रैकेट चलने की खबर मिल रही थी. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल में…
रायपुर:- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के मौके पर नवा रायपुर का आसमान गुरुवार को रोमांच और गर्व से भर उठा, जब भारतीय वायु सेना की सूर्यकिरण एयरोबेटिक टीम ने शानदार एयर शो पेश किया। सेंध तालाब के ऊपर आयोजित इस कार्यक्रम में नौ हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरते हुए अद्भुत फॉर्मेशन दिए। टीम ने आसमान में ‘तिरंगा’, ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसे शानदार आकार बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अद्भुत प्रदर्शन का नेतृत्व ग्रुप कैप्टन अजय दशरथी ने किया, जबकि टीम में शामिल स्क्वॉड्रन लीडर गौरव पटेल, जो छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, के लिए…
बहराइच:- जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को ठोकर मार दी. हादसे में 1 साल का बच्चे समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर मदन कोठी चौराहे उस वक्त घटी, जब गिट्टी से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और खाईं में जा गिरा. इसी दौरान ट्रक ने बाइक…
छत्तीसगढ़ :- सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी को मानवता और समानता का संदेश देने वाला महान संत माना जाता है। हर साल उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर ज्योति ज्योत गुरपुरब धूमधाम से मनाया जाता है। इतिहास में दर्ज है कि अपनी अमरकंटक से जगन्नाथपुरी यात्रा (1506 ई.) के दौरान गुरु नानक देव जी ने छत्तीसगढ़ के बसना के पास स्थित गढ़फुलझर गांव में दो दिन विश्राम किया था।गुरु नानक देव जी के प्रवास से जुड़े दस्तावेजों में यह प्रमाण मिलता है कि उन्होंने गढ़फुलझर गांव (महासमुंद) में विश्राम किया था। बीते वर्ष इस स्थान पर ‘नानक…
सूरजपुर:- चंदरपुर गांव में ऐसा घटना हुई जिसने पूरे इलाके को हक्का-बक्का कर दिया। कुएं में मृत समझकर मिले युवक का परिवार और गांववालों ने उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन क्या हुआ, वह किसी चमत्कार से कम नहीं था। अंतिम संस्कार के तीन दिन बाद युवक अचानक वापस आ गया, और सभी के होश उड़ गए। घटना की शुरूआत उस समय हुई जब चंदरपुर गांव के कुएं में एक युवक का शव मिला। परिवार और ग्रामीणों ने उसे मृत मानकर तुरंत अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी। स्थानीय रीति-रिवाजों के अनुसार शव को पूरे विधि-विधान…
दुर्ग:- नाबालिग सौतेली बेटी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को कोर्ट ने 20 साल की सजा की सुनाई है। साथ ही 1 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया। जुर्माना नहीं भरने पर और एक साल जेल में काटना पड़ेगा। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। 31 जुलाई 2024 को पीड़िता की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि वह तीन बेटियों के साथ रहती है। वारदात वाले दिन वो तीनों को घर पर छोड़कर काम पर गई थी। जब वह दोपहर को लौटी तो मामले की जानकारी मिली। छोटी बेटी ने दी थी…
कोरबा:- सर्वमंगला मंदिर किनारे हसदेव नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान करने गया एक 10 वर्षीय बच्चा हादसे का शिकार हो गया. वह अपने दोस्त के साथ नहाने के लिए नदी में उतरा था. लेकिन गहराई में जाने से वह डूब गया. जानकारी के मुताबिक, बच्चा पुरानी बस्ती क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। आज के दिन नदियों में स्नान का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. इसी के तहत बच्चा अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने के लिए पहुंचा था. लेकिन नहाते नहाते वह गहराई में पहुंच गया और डूबने लगा. साथ गए बच्चे ने उसे डूबते हुए…
मिर्जापुर:- यूपी में देव दीपावली और कार्तिक पूर्णिमा की सुबह बड़ा हादसा हो गया. सोनभद्र से मिर्जापुर कार्तिक पूर्णिमा का स्नान करने के लिए पहुंचीं 6 महिलाएं चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कट गईं. सभी की मौके पर ही मौत हो गई. ये सभी गोमो चोपन पैसेंजर ट्रेन से चुनार रेलवे स्टेशन पर उतरे थे. श्रद्धालु स्टेशन से बाहर जाने के लिए फुटओवर ब्रिज के बजाय पटरियों से प्लेटफार्म क्रॉस कर रहे थे. प्लेटफार्म क्रॉस करते वक्त हावड़ा से कालका जा रही कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर श्रद्धालुओं की कटकर मौत हो गई. ट्रेन दुर्घटना के बाद…
बलौदाबाजार: – जिले से करीब 5 किलोमीटर दूर रवान गांव में स्थित सीमेंट प्लांट में मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया. प्लांट के PH बॉयलर यूनिट में काम कर रहे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, कैंसिंग मशीन से जुड़ा भारी क्वॉयल अचानक टूटकर गिर पड़ा और उसकी चपेट में आने से मजदूर की जान चली गई. मृतक की पहचान बिपिन कुमार के रूप में हुई है, जो रोहतास बिहार का रहने वाला था. लोहे के रोल की चपेट में आया मजदूर: हादसा मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे का बताया जा रहा है.…
