Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास पॉलीथिन में शुक्रवार सुबह एक नवजात का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह-सुबह लोगों ने जब पॉलीथिन के अंदर बच्चे का शव देखा तो तत्काल अस्पताल प्रबंधन को सूचना दी। अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की और तुरंत मौदहापारा पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को मरचुरी भेज दिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम…
रायपुर:- राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेकारी रोड पर हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कुश साहू के रूप में हुई है, जो टेकारी का निवासी था और दूध बेचने का काम करता था। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम…
किडनी स्टोन को पिघलाकर शरीर से बाहर निकाल सकता है ये पौधा, जानें कैसे करें इसका सेवन नई दिल्ली :- प्रकृति के पास हमारी सभी समस्याओं का समाधान है, हमें बस यह पता लगाने की जरूरत है कि हमारे लिए सबसे अच्छा क्या है. अपने वैज्ञानिक नाम, फिलांथस निरुरी से जाना जाने वाला भूमि आंवला एक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता रहा है. किडनी स्टोन को पिघलाने के लिए मशहूर इस छोटे से पौधे के कई अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं. ग्राउंड गूजबेरी यूफोरबियासी परिवार का एक हिस्सा है और यह अमेजन रेनफॉरेस्ट,…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 नवंबर, 2025 शुक्रवार को वृषभ राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति दूसरे भाव में होगी. आज के दिन अपने निजी विचारों को छोड़कर दूसरों के विचारों को अपनाने की जरूरत है. कार्यस्थल पर भी आप सहयोगात्मक रवैया रखें. बिजनेस में ग्राहकों या बिजनेस पार्टनर को पूरा रेस्पॉन्स दें. परिजनों से बात करते समय आपके लिए समाधानकारी व्यवहार अपनाना उचित रहेगा. वाणी पर संयम बरतें, अन्यथा किसी से वाद-विवाद या मनमुटाव हो सकता है. समय पर भोजन भी मिलने की संभावना कम है. इससे तनाव हो सकता है. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें.…
सनातन धर्म में शंख का विशेष महत्व होता है। पूजा-पाठ से लेकर धार्मिक अनुष्ठानों तक, शंख की ध्वनि को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि शंख की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी और यह भगवान विष्णु का प्रिय वाद्य यंत्र है। इसलिए विष्णु और लक्ष्मी जी की पूजा में शंख का विशेष स्थान होता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि घर में शंख रखने के भी कुछ खास नियम होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर इन नियमों का सही तरीके से पालन न किया जाए तो इससे अशुभ परिणाम मिल…
धमतरी:- जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी की ओर से स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए व्याख्याता से लेकर शिक्षकों के लिए भर्ती निकली है. आवेदकों का चयन संविदा भर्ती के माध्यम से होगा. संविदा नियुक्ति सामान्य प्रशासन विभाग के अधिसूचित छत्तीसगढ़ सिविल नियम 2012 के तहत होगी. जिले के 10 स्कूलों में अलग-अलग पदों पर भर्ती निकली है. किन-किन पदों पर भर्तीः इस संविदा भर्ती में अलग-अलग विषयों में व्याख्याता पद के लिए 38100 मासिक आय, शिक्षक के लिए 35400 रुपए, सहायक शिक्षक के लिए 25300 रुपए मासिक आय है. भर्ती से संबंधित विद्यालय और पदों की संख्या जानिए स्वामी आत्मानंद…
सरगुजा :- देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 नवंबर को सरगुजा आ रही हैं. राष्ट्रपति राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगी. राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर दी है. राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम मैदान में उतरेगा जबकि कार्यक्रम शहर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित होगा. इस दौरान राष्ट्रपति लगभग एक घंटे तक सरगुजा में रुकेंगी और जनजातीय समुदाय से जुड़े कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. अपर कलेक्टर हैं नोडल अधिकारी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर गांधी स्टेडियम ग्राउंड में उतरेगा और उसके बाद वे…
रायपुर:- जिला पंचायत सदस्य को विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने और ओयो लॉज में ले जाकर बंधक बनाकर फिर बलात्कार कर पिटाई करने वाले फूड इंस्पेक्टर प्रहलाद राठौर को रायपुर के विशेष न्यायाधीश ने जुर्म सिद्ध होने कठोर आजीवन कारावास से दंडित किया है. 8 हजाररुपए अर्थदंड की सजा भी सुनाई. अर्थदंड की अदायगी नहीं किये जाने पर 6 माह की कठोर अतिरिक्त सजा का प्रावधान है. इस मामले में 3 नवंबर, सोमवार को न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा की कोर्ट में सुनवाई पूर्ण हुई. विशेष लोक अभियोजक उमा शंकर वर्मा ने कोर्ट…
छत्तीसगढ़ :- कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है। एमसीबी जिले में पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह ने गुरुवार को कई थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए। इस फेरबदल को जिला पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिसके बाद अब विभिन्न थानों में नये अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभालने की तैयारी शुरू कर दी है। जारी आदेश के मुताबिक मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी सुनील तिवारी का स्थानांतरण खड़गवां थाने में किया गया है। सुनील तिवारी ने मनेंद्रगढ़ में अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रमुख मामलों में कार्रवाई करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।…
