Author: Dabang

धमतरी:- जिले में स्कूल के हालात का स्टेटस लगाना एक शिक्षक के लिए सस्पेंशन का कारण बन गया. स्टेटस में वे बच्चों की पीड़ा को लेकर शासन प्रशासन को कोस रहे थे. पुस्तक नहीं मिलने की परेशानी बयां कर रहे थे. इसी बीच बीच शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने वाले शिक्षक ढालूराम साहू को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल निलंबित कर दिया. अधिकारी इसे सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन बता रहे हैं. दरअसल धमतरी जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कुरूद ब्लॉक का गांव है नारी. यहां सरकारी नवीन प्राथमिक शाला में किताबों की कमी से बच्चे जूझ रहे हैं.…

Read More

रायपुर:- साय सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रमोशन के बाद नई पदस्थापना आदेश जारी किया है। सात सहायक संचालकों को उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी बनाए गए हैं। इसका आदेश आज महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने जारी किया है। आदित्य शर्मा सहायक संचालक बलौदाबाजार को मनेंद्रगढ़ भरतपुर चिरमिरी भेजा गया है।

Read More

गोरखपुर :- मामला यूनिवर्सिटी रोड पर गोरखपुर क्लब के सामने का है, जब कल दोपहर करीब 3.30 बजे एक ई-रिक्शा गोरखपुर क्लब के सामने बीच सड़क पर आकर रूका। उसका ड्राइवर अपनी ड्राइविंग सेट पर लेटा दिखा। सीट पर ही एक महिला बैठी थी। उसी की गोद में सिर रखकर आराम करता दिखा। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान वह उस महिला का हाथ पकड़कर अश्लीलता भी कर रहा था। उधर से गुजरने वाले लोगों ने कहा भी कि बीच रास्ते गाड़ी हटाकर किनारे कर लो, लेकिन दोनों ने ही उसे अनसुना कर दिया। सड़क पर गुजरते…

Read More

उत्तर प्रदेश : – बहराइच जनपद में एक युवक जो कि आटा चक्की में काम कर रहा है उसको अचानक एक जहरीले सांप ने काट लिया जिसके बाद युवक ने परिजनों को जानकारी दी और उसने सांप को पकड़ कर डिब्बे में बंद कर दिया और इलाज करने मेडिकल कॉलेज पहुंच गया जहां पर डॉक्टरों के द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है. बहराइच के मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक सांप के साथ अपना इलाज कराने पहुंचा.युवक को सांप ने काट लिया था, जिसके बाद वह उसे एक डिब्बे में बंद…

Read More

दुर्ग:- उतई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां कर्मचारियों ने विवाद के दौरान ठेकेदार के बेटे राहुल कुमार रजक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में 6–7 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बिहार के गया जिले का मूल निवासी राहुल कुमार रजक दुर्ग के उतई क्षेत्र में लेबर सप्लाई का काम करता था। बुधवार देर रात उसकी एक लकड़ी व्यापारी और उसके कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सभी ने मिलकर राहुल की बेरहमी…

Read More

महाराष्ट्र:- नवी मुंबई में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है. मोबाइल चोरी के शक में एक व्यक्ति की उसके ही चचेरे भाई और उसके सहयोगी ने पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह घटना तुरभे इलाके के एक सार्वजनिक शौचालय में सुबह हुई. मृतक की पहचा 34 साल के सुधाकर पाटोले के रूप में हुई है, जबकि मुख्य आरोपी 55 साल के अर्जुन अदागले और उसका साथी विधान मंडल फिलहाल फरार हैं. दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन अदागले…

Read More

भिंड:- सल्फास की जहरीली गैस से दो मासूमों की मौत के बाद जिला प्रशासन सख्त हो गया है। अब जिलेभर की सभी कीटनाशक दवा दुकानों पर सघन जांच अभियान चलाया जाएगा। कृषि विभाग ने ऐसे दुकानदारों पर शिकंजा कसने के लिए 15 सदस्यीय निरीक्षण टीम गठित कर दी है। यह टीम कीटनाशक दुकानों का निरीक्षण कर यह जांचेगी कि कहीं प्रतिबंधित सल्फास की गोलियां तो नहीं बेची जा रही हैं। दरअसल, ग्वालियर के प्रीतम विहार कालोनी में सल्फास की गैस से दो बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। इस घटना के बाद से जिलेभर में…

Read More

नई दिल्ली :- फिल्म जगत से एक खुशखबरी सामने आ रही है। बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कटरीना कैफ-विक्की कौशल के घर किरकारियां गूंज रही है। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।

Read More

सूरजपुर:- एनएच-43 पर सुबह कोटमी गांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वही दो अन्य घायल हैं. ये हादसा कोतवाली थाना इलाके का है. दोनों ट्रक में लगी आग जानकारी के मुताबिक, सरिया लदा हुआ ट्रक अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि दूसरे ट्रक गेहूं से भरा था, जो उड़ीसा जा रही थी. दोनों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही दोनों ट्रक आग लग गई. सूचना मिलते…

Read More

अंबिकापुर:- बलरामपुर जिले के बरियो चौकी क्षेत्र अंतर्गत भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का मामला सामने आया है। क्रशर प्लांट में काम करने वाले दो युवकों के साथ संचालकों और उनके साथियों ने बर्बरता की। आरोप है कि उन्होंने एक युवक के कपड़े उतरवाए, जबकि दूसरे युवक के हाथ-पैर को रस्सी और पाइप से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना का वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस पीड़ित युवक के संपर्क में हैं। प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक अर्धनग्न अवस्था में पाइप…

Read More