Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
रायपुर:- रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में डस्टबिन से भ्रूण मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। अब इस मामले में अपडेट आया है। CCTV फुटेज में दो बुर्का पहनी महिलाएं दिखाई दीं। मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में देखा गया कि दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास आकर भ्रूण को फेंकती हुई दिखाई दीं। फिलहाल दोनों महिलाएं अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं, कैमरे…
बिलासपुर:- जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अरपा नदी में बने पुराने पुल के पास तैरता हुआ शव मिला. मृतक की पहचान भाटापारा निवासी हाईकोर्ट एडवोकेट राहुल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो मंगला में रहते थे. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच का रही है. जानकारी के अनुसार रोज की तरह बीती रात रिवर व्यू और अरपा के पुलों पर युवकों का जमावड़ा लगा हुआ था. कुछ युवक मोबाइल से तस्वीरें ले रहे थे, इस दौरान उन्हें नदी की तेज धार में किसी व्यक्ति का हाथ दिखाई दिया. मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.…
जगदलपुर:- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में 12 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की है। यह कार्रवाई 2023 के अरनपुर आईईडी विस्फोट और माओवादी हमले से जुड़ी है। माओवादी नेटवर्क पर बड़ी चोट एनआईए के अनुसार, यह तलाशी अभियान प्रतिबंधित संगठन सीपीआई (माओवादी) से जुड़े संदिग्धों और आरोपितों के परिसरों में चलाया गया। एजेंसी ने नकदी, हस्तलिखित दस्तावेज, माओवादियों की लेवी रसीद बुक, डिजिटल उपकरण और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। दंतेवाड़ा में गूंजा था धमाका 26 अप्रैल 2023 को दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थाना क्षेत्र के पेद्का गांव के पास दरभा डिवीजन…
ग्वालियर:- कंपू के अवाड़पुरा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला पर उसके जेठ ने एसिड फेंक दिया। महिला के पति का बीमारी के कारण आठ महीने पहले निधन हो गया था। इसके बाद आरोपी जेठ उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। छेड़छाड़ करता था महिला ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में कई बार उसके कमरे में जबरन घुसकर छेड़छाड़ करता था। उसकी पत्नी पहले ही शराब की लत के कारण घर छोड़ चुकी थी। वह लगातार कहता था कि उससे शादी कर ले। गुरुवार…
धमतरी:- धमतरी जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति के अंतर्गत आया पद के लिए भर्ती निकली थी. जिसके लिए कई महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा था. इसी पद के लिए एक महिला ने भी आवेदन लगाया. महिला ने जीवन दीप समिति के वार्ड बॉय से नौकरी के लिए सिफारिश लगाने की मांग की. लेकिन नौकरी लगवाने के एवज में युवक ने महिला के सामने दो शर्त रख दी. नौकरी के लिए शारीरिक संबंध की मांग: धमतरी जिला अस्पताल में राहुल इलमकर जीवन दीप समिति के अंतर्गत वार्ड बॉय का काम करता है. महिला ने जब उससे नौकरी के लिए सिफारिश…
गौरेला-पेंड्रा-मारवाही:- जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शराब के नशे में बुआ के बेटे ने 10 वर्षीय बच्चे से अननेचुरल सेक्स किया और फिर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपी ने बच्चे के शव को निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फंदा बनाकर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अर्जुन (25) कोरबा जिले के पसान ब्लॉक का रहने वाला और पेशे से मजदूर है। वह अक्सर अपने मामा के घर आता-जाता था। घटना वाले दिन भी वह…
नई दिल्ली :- एक समय था जब लोग नंगे पैर चलते थे. लेकिन अब हममें से कई लोग बिना जूते पहने बाहर भी नहीं निकलते. कुछ लोग तो घर में भी चप्पल पहनते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नंगे पैर चलने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं. टहलना या जॉगिंग करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. लेकिन नंगे पैर चलने के अपने अलग फायदे हैं. बड़े-बुजुर्ग और डॉक्टर भी कहते हैं कि सुबह-सुबह घास पर नंगे पैर चलना चाहिए. बता दें, सिर्फ घास पर ही नहीं किसी भी सतह पर नंगे पैर चलना फायदेमंद होता…
मेष- चंद्रमा आज 08 नवंबर, 2025 शनिवार के दिन वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. दिन की शुरुआत में आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे. आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें. दूसरों के साथ सामंजस्य बनाए रखें. वाणी मधुर रखें, इससे कोई भी काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें. दोपहर के बाद आपके उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं और इससे मन खुश रहेगा. परिजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है. यात्रा की संभावना है. किसी निवेश में आप रुचि ले सकते हैं.…
कोरबा:- जिले के स्कूलों में अब एक नई सुबह की शुरुआत होती है- हाथों में किताबों के साथ-साथ अखबार भी। यह बदलाव आया है जिला प्रशासन की पहल से, जिन्होंने विद्यार्थियों को समसामयिक घटनाओं से जोड़ने और करियर निर्माण में सहयोग देने के उद्देश्य से एक अभिनव कदम उठाया है। उन्होंने डीएमएफ फंड से सभी हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में न्यूज़ पेपर स्टैंड लगवाया है। पहले स्कूलों में बच्चे केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित रहते थे। लेकिन अब जब वे स्कूल के गेट से भीतर प्रवेश करते हैं, तो सबसे पहले न्यूज़ पेपर स्टैंड में सजे अखबारों पर उनकी नज़र…
बलौदाबाजार:- राजस्व संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राजस्व पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत 6 नवंबर से हुई है, जो 24 नवंबर तक चलेगा. इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक सोनी ने शुक्रवार को तहसील बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत झोंका में आयोजित राजस्व शिविर का निरीक्षण किया. कलेक्टर ने स्वयं ही ग्रामीणों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की और मौके पर ही स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड बांटे. शिविर में मिला राजस्व सेवाओं का लाभ: निरीक्षण के दौरान…
