Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
कोरिया: घने जंगल और जंगली जानवरों के लिए कोरिया जिला जाना जाता है. कोरिया में कोयले में भरमार है. पड़े पैमाने पर यहां कोल माइनिंग का भी काम होता है. शनिवार को बड़कापारा में काम के दौरान मजदूरों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले में झिलमिरी कॉलरी में काम करने वाला मजदूर सुबरन गंभीर रुप से घायल हो गया. घायल मजदूरी की पत्नी भी पति के साथ मौके पर मौजूद थी. महिला ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस जगह पर मजदूर जमा था वहां पर एक…
जांजगीर चांपा :- जांजगीर चांपा जिला के पीथमपुर हसदेव नदी में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन जोरों पर है. मामले की शिकायत मिलने पर कलेक्टर ने राजस्व और माइनिंग के अधिकारियों को छापामार कार्रवाई के निर्देश दिए. जिसके बाद संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की. टीम ने मौके पर जाकर 8 ट्रैक्टर को नदी के अंदर से रेत भरते हुए जब्त किया है. वहीं 6 ट्रैक्टर चालक अफसरों को देखकर भाग गए. इस मामले में राजस्व अधिकारी ने जब्त ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है. छापा से मचा हड़कंप : रेत घाट पर जैसे ही अफसरों की…
लखनऊ :- शामली जिले में पानीपत-खटीमा हाइवे पर भीषण सड़क हादसे में हरियाणा के 4 युवकों की मौत हो गई है. तेज रफ्तार कार हाइवे पर खड़ी डंपर में पीछे से घुस गई, जिसमें कार सवार चारों युवकों की मौत हो गई है. यह हादसा बाबरी थाना क्षेत्र के पानीपत-खटीमा हाइवे पर बुटराड़ा गांव के पास हुआ. वहीं, हमीरपुर जिले में तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक सवार तीन मजदूरों को रौंद दिया, जिसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा शनिवार को लखनऊ-अमेठी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक से अपने घर लौट रहे दंपती…
गुरुग्राम :- अगर आप भी सरकारी राशन लेते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल, 20 हजार और परिवारों को सरकारी राशन बंद हो सकता है। सरकारी राशन का लाभ ले रहे हैं, उनका सूची से नाम कट सकता है। इसका मुख्य कारण जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक है, उन्हें राशन नहीं मिलेगा। हरियाणा सरकार ने दिल्ली से सटे गुरुग्राम में परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) से लिंक किया जा रहा है। जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख से अधिक है। वे अब सरकारी राशन का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसमें सरकारी नौकरी या पेंशन मिलना या फिर…
केरल:- कोट्टायम जिले में काले जादू के नाम पर एक नई दुल्हन के साथ कथित तौर पर शारीरिक शोषण का शिकार होना पड़ा. यह खुलासा एक वीडियो के सामने आने के बाद हुआ, जिसमें युवती को बांधकर अनुष्ठान करवाया जा रहा है. माना जा रहा है कि, इस वीडियो को उसकी ननद ने फिल्माया है. इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने शुक्रवार उसके पति और ससुर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. काला जादू इस आरोप पर किया गया था कि उसकी मौसी की आत्मा ने महिला के शरीर में प्रवेश कर लिया था. पीड़िता ने खुलासा किया…
दुर्ग:- शहर में शनिवार को हुई सराफा कारोबारी की हत्या ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। शीतल नगर निवासी संतोष आचार्य, जो सराफा व्यवसाय से जुड़े थे, की आठ हमलावरों ने घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना को जिस तरह अंजाम दिया गया, उससे पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बन गया है। वारदात शनिवार दोपहर की है, जब संतोष आचार्य घर पर अकेले थे। इसी दौरान आठ आरोपी घर पहुंचे और कथित रूप से सब्बल (लोहे की रॉड) का इस्तेमाल कर मुख्य दरवाजे को तोड़कर भीतर घुस गए। घर में घुसते ही हमलावरों ने…
नई दिल्ली :- कैंसर एक बहुत ही खतरनाक और जानलेवा बीमारी है. हर साल लाखों लोग कैंसर का शिकार होते हैं. सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला चौथा सबसे आम कैंसर है. अन्य कैंसर की तरह सर्वाइकल कैंसर भी ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) नामक संक्रमण के कारण होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2022 में 6,60,000 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का निदान किया गया था. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ द्वारा प्रकाशित “भारत में सर्वाइकल कैंसर और स्क्रीनिंग की भूमिका अध्ययन के अनुसार, भारत में महिलाओं में होने वाले सभी कैंसर में सर्वाइकल कैंसर 6 से 29 प्रतिशत है. इस बीमारी…
कोरबा: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब ओपीडी की पर्ची कटवाने की व्यवस्था में बदलाव कर दिया गया है. कंप्यूटरीकृत पंजीयन की व्यवस्था को बदलते हुए अब आभा ऐप से टोकन नंबर जनरेट कर कोई मरीज पर्चा कटवा सकते हैं. इस व्यवस्था से पर्चा बनवाने के बाद ही मरीज संबंधित डॉक्टर के पास जाकर अपना इलाज करवाएंगे. हालांकि इससे कुछ समस्या भी सामने आई है. लोग आभा एप की सुविधा से अनजान हैं. तकनीकी समस्या और कम टेक्नो फ्रेंडली नहीं होने से भी लोग जूझते नजर आए. 2 कर्मचारियों की लगी ड्यूटी: वर्तमान में ज्यादातर मरीज जब अस्पताल पहुंच रहे हैं,…
बिहार:- बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने के बाद अब राजनीतिक दलों के नेता दूसरे चरण के मतदान की तैयारियों में जुटे हुए हैं। राजनीतिक दलों के नेता चुनावी मैदान में उतरकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। लेकिन इस बीच बिहार की हॉट सीटों में से एक सीतामढ़ी से वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो किसी और का नहीं बल्कि भाजपा की टिकट से चुनावी मैदान में उतरे सुनील कुमार का है। इस वीडियो में…
दुर्ग :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ में व्यवसायियों के लिए एक बड़ी राहत दी गई है. राज्य जीएसटी विभाग और कोष लेखा (ट्रेजरी) विभाग ने संयुक्त रूप से जीएसटी रिटर्न के भुगतान को सुलभ बनाया है.इसके लिए क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूपीआई जैसी आधुनिक डिजिटल भुगतान सुविधाओं को पूरे राज्य में लागू कर दिया गया है. इस फैसले से अब व्यापारी अपने जीएसटी टैक्स का भुगतान सीधे डिजिटल माध्यमों से आसानी से कर सकेंगे. डिजिटल माध्यम से पेमेंट लागू : इस सुविधा के लागू होने से दुर्ग जिले के…
