Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
नई दिल्ली :- सोने की कीमत में लगातार तीसरे हफ्ते गिरावट देखने की मिली है। इस हफ्ते 24 कैरेट गोल्ड का भाव 980 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड 1160 रुपये सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 24 कैरेट सोना ₹1,22,170 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व की वेट एंड वॉच नीति की वजह से निवेशकों की दिलचस्पी गोल्ड जैसे सेफ एसेट्स में कम हुई है। यही कारण है कि बीते तीन हफ्तों से सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। चांदी…
ग्वालियर:- मध्य प्रदेश में ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में जो बांग्लादेशी महिला पकड़ी गई है। वह गुरुग्राम में रहने वाले बांग्लादेशी एजेंट अनीस शेख के जरिये अवैध तरीके से भारत आई थी। उसे यहां नौकरी के बहाने बुलाया था, लेकिन दिल्ली लाने के बाद देह व्यापार के दलदल में धकेल दिया। फिर ग्वालियर में राजेंद्र उर्फ छोटू धाकड़ के पास भेज दिया। यहां वह गोविंदपुरी में करीब एक साल से रह रही है। अभी महिला के मोबाइल में जो नंबर मिले हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है। महिला का कहना है- उसके जैसी कई महिलाओं को अनीस शेख…
बिलासपुर:- राज्य सरकार की महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत राज्य में पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन इस योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिलने वाला पैसा बंद हो सकता है, क्योंकि प्रदेश में 4.18 लाख महिलाओं ने अपना ई-केवाईसी नहीं कराया है। यदि उन्होंने जल्द ही अपना केवाईसी नहीं कराया, तो योजना की 20वीं किस्त उनके खाते में नहीं आएगी। प्रदेश के सभी जिलों में ऐसी बहुत महिलाएं हैं, जिन्होंने अबतक अपना केवाईसी नहीं कराया है। बिलासपुर जिले में भी महतारी वंदन योजना से लाभांवित लगभग 10 हजार महिलाओ ने अपना ई केवायसी नहीं…
रायपुर:- पिछले कुछ महीनों से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रायपुर पुलिस ने शनिवार को ग्वालियर में घेराबंदी करके वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार किया. वीरेंद्र तोमर का भाई रोहित तोमर अब भी फरार है. रायपुर पुलिस की टीम रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसके बारे में कोई भी सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पिछले 5 महीने से फरार चल रहे थे. 5 महीने के बाद पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर…
CG: अज्ञात फायरमैन का कहर, रातभर कई वाहनों और घर में लगाई आग, तलाश जारी रायपुर:- राजधानी में बीती रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक अज्ञात फायरमैन ने संतोषी नगर इलाके में कई वाहनों और एक घर में आग लगाकर पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि यह घटना संतोषी नगर मिश्रा होटल गली की है, जहां देर रात उस शख्स ने लगातार उत्पात मचाया और फरार हो गया। क्या है पूरा मामला स्थानीय रहवासियों के मुताबिक, अज्ञात फायरमैन के हाथ में पेट्रोल की बोतल और माचिस थी, और वह रातभर गलियों में…
हसौद :- जांजगीर-चांपा के ग्राम हसौद में शनिवार को एक छात्र पर चाकू से हमला किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घायल छात्र सरस्वती शिशु मंदिर हसौद में कक्षा 6वीं में पढ़ता है। पुलिस ने छात्र पर हमला करने वाले गांव के ही दो युवकों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ कर रही है। सुबह करीब 11:45 बजे छुटटी होने के बाद शाहिल कुमार रोज की तरह स्कूल से साइकिल पर घर लौट रहा था। रास्ते में नकटा पार तालाब के पास गांव के ही दो युवक गोकुल साहू और बादल सागर उससे मिले। गोकुल ने उसे…
रायपुर:- राज्य सरकार ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान उजागर हुए करीब 32,000 करोड़ रुपये के शराब घोटाले से बचने के लिए अब मौजूदा शराब नीति में बड़े बदलाव की तैयारी शुरू कर दी है। आबकारी विभाग ने इसके लिए प्रारंभिक मसौदा तैयार कर लिया है, जिसमें एक बार फिर से ठेका पद्धति लागू करने का प्रस्ताव रखा गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार मसौदे पर जल्द ही सरकार स्तर पर चर्चा की जाएगी। सहमति बनने के बाद इसे कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से राज्य सरकार को शराब बिक्री से अपेक्षित राजस्व नहीं मिल…
नई दिल्ली:- ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में एक नई उम्मीद ब्राजील के वैज्ञानिकों ने जगाई है. उन्होंने अमेजन के एक दुर्लभ बिच्छू Brotheas amazonicus के जहर में एक खास अणु खोजा है. यह अणु कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने की अद्भुत क्षमता रखता है. सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह मॉलिक्यूल कैंसर कोशिकाओं पर तो असर करता है, लेकिन शरीर की सामान्य कोशिकाओं को नुकसान नहीं पहुंचाता. कैंसर के खिलाफ बिच्छू की शक्ति University of São Paulo के वैज्ञानिकों ने इस मॉलिक्यूल का नाम BamazScplp1 रखा है. शुरुआती लैब टेस्ट्स में यह अणु ब्रेस्ट कैंसर कोशिकाओं को…
मेष- 09 नवंबर, 2025 रविवार के दिन मिथुन राशि का चंद्रमा आज आपके लिए तीसरे भाव में होगा. आज आपका मन काफी चंचल रहेगा, इस कारण आपको निर्णय लेने में काफी परेशानी होगी. कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे. विरोधियों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन दोपहर के बाद नए काम को करने की प्रेरणा मिलेगी. आप किसी बौद्धिक या तार्किक चर्चा में भाग लेंगे. साहित्य लेखन के लिए अच्छा दिन होने के कारण आप लेखन में प्रतिभा दिखा सकते हैं. परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा. स्वास्थ्य की दृष्टि से बाहर घूमने जाने का कार्यक्रम स्थगित कर देना…
दुर्ग:- जिले में हाल ही में मर्डर की वारदात का ग्राफ बढ़ा है. कोतवाली CG: एक थप्पड़ बना मर्डर की वजह, दुर्ग में एक शख्स की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, 8 आरोपी गिरफ्तारथाना इलाके में फिर एक हत्या की वारदात हुई है. ढीमरा पारा दुर्ग निवासी संतोष आचार्य उर्फ नानू (40 साल) की बेरहमी से पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई. उसका शव सुबह करीब 3 बजे सदर बाजार सराफा लाइन में खून से लथपथ हालत में मिला. जांच में जुटी पुलिस: सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर…
