Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Dabang
नारायणपुर:- कभी कभी एक चूक बड़ी सजा बन जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ झाराघाटी इलाके में. यहांं लापरवाही के चलते दो लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए. दरअसल सर्दी से बचने के लिए दो लोग अलाव के पास बैठे थे. अलाव के पास ही गैलन में पेट्रोल रखा था. अलाव की आग देखते ही देखते पेट्रोल तक पहुंच गई. तेज रोशनी के साथ पेट्रोल आग के गोले में बदल गया. अलाव सेंक रहे दोनों लोग इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गए. आग की चपेट में आने से झुलसे: आग की चपटे में आए दोनों युवकों…
बिलासपुर:- निरतु गांव में सोमवार की सुबह उस वक्त मातम छा गया, जब कोल फील बेनिफिकेशन स्टील एंड पावर प्लांट के भीतर एक दर्दनाक हादसे ने सभी को दहला दिया। प्लांट परिसर में कोयला परिवहन के दौरान बैक हो रहे एक भारी ट्रेलर ने भीतर काम कर रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना इतनी भयावह थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान निरतु गांव निवासी खगेश पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सहकर्मियों ने तुरंत प्रबंधन को सूचना दी। मिली जानकारी हादसे…
रायपुर:- राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इलाके में खुले पड़े गड्ढे में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और रिंग रोड नंबर-1 को जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन और जिम्मेदार विभागों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना सोमवार सुबह की है। कबीर नगर…
नई दिल्ली :- गर्भावस्था का समय हर महिला के लिए अनोखा और कभी ना भूलने वाला अनुभव होता है. हर महिला अपनी गर्भावस्था अवधि का भरपूर आनंद लेती है. लेकिन यह समय जितना सुखद होता है उतना ही जटिल भी होता है. गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपने साथ-साथ अपने होने वाले बच्चे का भी ध्यान रखना पड़ता है. यह एक ऐसा वक्त होता है जो हर महिला के जीवन में कई बड़े बदलाव लाती है. यह दौर न केवल प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को प्रभावित करता है बल्कि उनकी हर आदत, खानपान और जीवनशैली का असर बच्चे पर भी…
अंबिकापुर:- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में घरेलू विवाद को लेकर एक कलयुगी पति ने अपनी ही 07 माह की गर्भवती पत्नी की पहले तो 40 से ज्यादा बार डंडे से बेदम पिटाई की। इतने में भी जब आरोपी पति का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो पति ने अपनी पत्नी को मौत की नींद सुला दी। इस वारदात में महिला ही नहीं बल्कि उसके जन्म लेने वाले बेटे की भी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं अब इस दर्दनाक वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। सीतापुर थानाक्षेत्र इलाकें के ग्राम पंचायत जजगा के कठरापारा की…
रायपुर :- राजधानी समेत पूरे प्रदेश में जमीन और मकान की कीमत तय करने के नए नियम लागू हो गए हैं। छत्तीसगढ़ केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई गाइडलाइन दरें जारी की हैं। अब रजिस्ट्री में जमीन की कीमत तय करने का तरीका पहले से अलग और ज्यादा स्पष्ट होगा। इस बात पर निर्भर करेगी जमीन की कीमत जमीन की कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि उसका रकबा कितना है। शहरी क्षेत्र में जमीन के मूल्यांकन में 0.140 हेक्टेयर (करीब 0.35 एकड़ या 15069 वर्गफीट) तक की भूमि का मूल्य, उस क्षेत्र की प्रति वर्गमीटर…
दुर्ग:- जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना रात में हुई, जब योगेश अपने घर पर था। इस दौरान तीन आरोपी उसके घर के बाहर आकर विवाद करने लगे। तीन युवकों के बीच पत्नी पर टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि तीनों आरोपियों ने मिलकर योगेश पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस…
रायपुर:- टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषीनगर में शनिवार-दरमियानी रात आगजनी की घटना हुई। एक ही रात में तीन दोपहिया वाहन, एक ऑटो रिक्शा और एक मिल्क प्रोडक्ट गोदाम आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस गश्त पर सवाल उठाए और जल्द कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पता चला कि कोई नशेड़ी या असामाजिक तत्व नहीं, बल्कि एक 10 साल का बच्चा है। फुटेज में बच्चा बाइक से पेट्रोल निकालकर दूसरी गाड़ी की सीट पर उड़ेलता और आग लगाता…
गरियाबंद:- रायपुर संभाग के गरियाबंद जिले में पुलिस ने दो हीरा तस्करों को धर दबोचा है. आरोपियों के पास से पुलिस ने 22 हीरे बरामद किए हैं. जब्त हीरे की कीमत 2.30 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है. दोनों आरोपी ऊंचे दामों में हीरे बेचने के इरादे से ग्राहक का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान ही गरियाबंद पुलिस ने कार्रवाई की और दोनों हीरा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में आ गए. मुखबिर की सूचना पर एक्शन: एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने बताया कि गरियाबंद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो हीरा तस्कर ग्राहक का…
नई दिल्ली :- विटामिन D की कमी एक सामान्य स्वास्थ्य समस्या है जो दुनिया भर में आबादी के एक बड़े हिस्से को प्रभावित करती है. इस कमी का हड्डियों, मांसपेशियों और समग्र स्वास्थ्य पर नेगेटिव इफेक्ट पड़ सकता है. इसके साथ ही, यह त्वचा और पैरों पर विभिन्न संकेतों के माध्यम से प्रकट हो सकता है. जैसे कि घाव भरने में देरी, त्वचा शुष्क, बेजान और फटी हुई हो सकती है और एक्जिमा और सोरायसिस जैसे स्किन डिजीज बढ़ सकते हैं. इसके अलावा, पैरों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और थकान जैसे लक्षण भी हो सकते हैं. साथ ही अत्यधिक…
