Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
दुर्ग:- जिले की पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. साथ ही एक कंटेनर को जब्त किया है जिसमें से 3 क्विंटल 88 किलो गांजा मिला है. जिसकी कीमत करीब 60 लाख रुपये बताई जा रही है. 1.53 करोड़ रुपये का सामान जब्त: इस कार्रवाई में पुलिस ने एक कंटेनर, कुछ कैश और बाकी सामान भी जब्त किया है. जब्त की गई कुल संपत्ति की कीमत 1 करोड़ 53 लाख रुपये आंकी गई है. 3 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है,…
रायपुर :- छत्तीसगढ़ में चल रहे शराब घोटाले मामले की जांच तेज हो गई है। इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय की टीम रायपुर स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) पहुंची और नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लोकतंत्र खत्म करने का आरोप लगाया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया। ईडी की कार्रवाई से सियासी हलचल रायपुर स्थित कांग्रेस भवन (राजीव भवन) में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची। वहां मौजूद नेताओं को नोटिस सौंपा गया। इसके बाद ईडी की टीम कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह…
ओंकारेश्वर:- पवित्र तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी के ओंकार मठ घाट पर एक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। राजस्थान के पाली जिले से आए 6-7 श्रद्धालुओं का समूह नर्मदा में स्नान कर रहा था, जब अचानक नदी के तेज बहाव ने उनकी खुशियों को त्रासदी में बदल दिया। जानकारी के अनुसार, स्नान के दौरान 25 वर्षीय उम्मेद उर्फ चिराग मेवाड़ा, जो पाली के पुलिस लाइन क्षेत्र के निवासी नाथूलाल का पुत्र था, नदी के तेज प्रवाह में बह गया। अपने साथियों को बचाने के लिए उसने अदम्य साहस दिखाया और दो साथियों को धक्का देकर सुरक्षित उथले पानी…
मध्यप्रदेश:- दतिया में दो पुलिस कर्मियों का अश्लील डांस के वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। इस मामले में दतिया पुलिस अधीक्षक एएसआई और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, पुलिस कर्मियों का यह अश्लील वीडियो 2 सितंबर का है। जिसमें एक होटल में कांस्टेबल राहुल बौद्ध की बर्थडे पार्टी मनाई जा रही है। वीडियो में सिविल लाइन थाने के सहायक उप निरीक्षक संजीव गौड़ और आरक्षक राहुल बौद्ध दो बार डांसर के साथ अश्लील डांस करते नजर आ रहे है। मोबाइल से लीक होते ही वीडियो वायरल बर्थडे पार्टी में एएसआई संजीव गौड़ और कांस्टेबल राहुल…
खैरागढ़ :- गणेश झांकी देखने निकला एक परिवार दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया। ग्राम बल्देवपुर निवासी रिलेश साहू (32 वर्ष) अपने भांजे मोहित साहू (13 वर्ष), निवासी गंजीपारा, के साथ पत्नी करिश्मा साहू और दो नन्हीं बेटियों (डेढ़ और तीन साल) को लेकर बाइक से राजनांदगांव जा रहे थे। ठेलकाडीह से पहले आशीर्वाद ढाबा के पास राजनांदगांव की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिलेश साहू और उनका भांजा मोहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी करिश्मा साहू को गंभीर…
नई दिल्ली:- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को एक आतंकी साजिश मामले में 5 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 22 ठिकानों पर छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, बिहार में 8, कर्नाटक, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में एक-एक, उत्तर प्रदेश में दो और जम्मू-कश्मीर में 9 ठिकानों पर छापेमारी की गई. 6 राज्यों में 22 ठिकानों पर छापेमारी बिहार – 8कर्नाटक – 1महाराष्ट्र – 1तमिलनाडु – 1उत्तर प्रदेश – 2जम्मू-कश्मीर – 9 इस तरह से देखें तो सबसे अधिक जेके में 9 लोकेशन पर छापेमारी हुई है. दूसरे नंबर पर बिहार है. बिहार के 8 स्थानों पर एनआईए की…
सक्ति :- छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां ग्राम पंचायत करही के उपसरपंच महेंद्र बघेल रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए है. बताया जा रहा है कि महेंद्र 6 सितंबर की रात से वापस घर नहीं लौटे. जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की और बिर्रा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन 36 घंटे बीत जाने बाद भी पुलिस को उपसरपंच का कोई सुराग नहीं मिला है. मिली जानकारी के मुताबिक, उपसरपंच महेंद्र बघेल 6 सितंबर की रात 10 बजे से लापता है. पुलिस 6 से 7 संदेहियों को हिरासत में लेकर…
धमतरी:- बाइक को लेकर बड़े भाई ने कैंची से छोटे भाई पर हमला कर दिया। थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोरिद शांति चौक निवासी आरोपी तेजराम देवांगन उर्फ चुक्कू पिता स्व. रामकुमार देवांगन उम्र 35 वर्ष का अपने छोटे भाई चंद्रकांत उर्फ पिंटू से मोटरसाइकिल को लेकर अक्सर विवाद होता था। बताया गया कि चंद्रकांत अक्सर आरोपी का मोटरसाइकिल मांगकर ले जाता था और उसे खराब हालत में वापस करता था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कई बार विवाद हो चुका था। रात लगभग 10:30 बजे इसी विवाद के चलते आरोपी तेजराम ने अपने छोटे भाई…
बालोद:- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में अब तक 1017 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. रायपुर मौसम केंद्र से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले में सामान्य बारिश हुई है. बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी के बाद घर से बाहर निकलने के दौरान खास ध्यान देने की जरूरत है. खासकर ग्रामीणों इलाकों में बारिश से लगातार गीली होने के बाद मिट्टी की दीवारें गिरने की घटनाएं ज्यादा होती है जिसमें कई लोगों की मौत हो जाती है. ऐसी ही घटना जिले के गुंडरदेही थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमें एक युवक की मौत हो गई. युवक पर गिरी कच्ची दीवार: युवक…
मुंबई:- मालवणी इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक ने अपनी बहन के प्रेमी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपराध कबूल किया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 11 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम नितिन सोलंकी (40) है, जो एक अस्पताल में केयरटेकर का काम करता था। सोलंकी के आरोपी की बहन के साथ संबंध थे।…
