Author: Amrendra Dwivedi

बिहार:- राजनीति में महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और बड़ा कदम उठाया है. हाल ही में राज्य कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की गाइडलाइन जारी कर दी गई है. इस योजना के तहत राज्य की हर वह महिला, जो स्वरोजगार शुरू करना चाहती है, उसे 10,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता दी जाएगी. चुनावी मौसम में बड़ा दांव बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और इस योजना को महिलाओं को आकर्षित करने वाला अहम फैसला माना जा रहा है. इससे पहले भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान, शिक्षक भर्ती में…

Read More

बागपत:- उत्तर प्रदेश के बागपत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां टीकरी कस्बे में एक महिला ने अपनी तीन बेटियों की हत्या करने के बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस ने चारों के शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। यह बात निकलकर सामने आ रही है कि पारिवारिक कलह की वजह से महिला ने यह कदम उठाया। क्या है पूरा मामला दरअसल विकास कुमार दूसरी पत्नी तेज कुमारी के साथ टीकरी कस्बा स्थित भोजान पट्टी में रहता है…

Read More

नई दिल्ली:- केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी 8वें वेतन आयोग के लागू होने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार दिवाली से पहले 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों को अच्छी खबर मिलने की संभावना है. खबरों के मुताबिक, सरकार आने वाले हफ्तों में महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी कर सकती है. यह एक बड़ी बढ़ोतरी है क्योंकि वेतन और पेंशन में भी इसी के अनुसार बढ़ोतरी होगी. आतौर पर सरकार हर साल जनवरी से जून और जुलाई से दिसंबर तक छह महीने की अवधि के लिए दो बार महंगाई भत्ते…

Read More

कोरबा:- सशस्त्र बल के जवान ने घरेलू विवाद में अपनी साली और चाचा ससुर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी जवान को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. जवान जिले के हरदीबाजार क्षेत्र के गांव रलिया का निवासी है, जिसने बुधवार को दोपहर लगभग 12 से 12:30 बजे के बीच इस वारदात को अंजाम दिया. 13वीं बटालियन में तैनात है जवान: जानकारी के अनुसार आरोपी जवान तेजराम बिंझवार 13वीं बटालियन में तैनात है. तेजराम ने अपनी सर्विस इंसास राइफल से 2 लोगों पर गोली चलाई है. इसमें 17 साल की…

Read More

कोरबा : धान की फसल लगने के बाद किसान इसे मेहनत के साथ अपने पसीने से सींचते हैं. ताकि पैदावार अच्छी हो. छत्तीसगढ़ में फिलहाल धान की फसल शुरुआती अवस्था में है.फसल में अब तक बालियां नहीं फूटी है.लेकिन जिस तरह से मौसम में बदलाव हो रहा है,उसे लेकर किसान परेशान हैं.क्योंकि बदलते मौसम में कीट पतंगों से फसल पर खतरा मंडराने लगता है. धूप और बारिश ने बढ़ाई परेशानी : धूप और बरसात एक साथ होने से ये फसल को नुकसान पहुंचाने वाले कीट पतंग के लिए पनपने का सबसे अनुकूल वातावरण बन जाता है. ऐसे में कोरबा जिले…

Read More

नई दिल्ली:- प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के कारवार विधानसभा क्षेत्र से विधायक सतीश कृष्ण सैल को मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में गिरफ्तार किया है. एजेंसी ने बुधवार को यह जानकारी दी. ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय ने विधायक से दिन भर की पूछताछ के बाद मंगलवार रात को उन्हें गिरफ्तार किया. विधायक उसी दिन एजेंसी के सामने पेश हुए थे. मामले से जुड़े अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि सैल अपनी पेशी से पहले “समन से बच रहे थे.” विधायक को आज बाद में अदालत में पेश किया जाएगा. यह कदम ईडी के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा इस मामले…

Read More

कवर्धा:- कबीरधाम के लोहारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक कार को घेराबंदी कर पकड़ा. कार में 3 क्विंटल चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. कार चालक खुद को चंदन जैन निवासी दुर्ग जेके ज्वैलर्स का संचालक बता रहा है. आरोपी के पास सिर्फ 90 किलो ग्राम चांदी का बिल मौजूद थे. 190 किलोग्राम चांदी के बारे में जब कवर्धा पुलिस ने पूछताछ की तो वह बिल नहीं दिखा सका. जिसके बाद पुलिस ने अवैध चांदी को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है. कार में करोड़ों की चांदी तस्करी: डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के अनुसार लोहारा पुलिस…

Read More

दुर्ग :- दुर्ग सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची के साथ गलत काम करने का मामला सामने आया है.आरोपी बच्ची का दूर का रिश्तेदार है,जिसने चॉकलेट देने का बहाना बनाकर बच्ची को अपने पास बुलाया और गलत काम किया. पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. कब हुई थी घटना ?: पुलिस के मुताबिक घटना सितंबर शाम साढ़े पांच बजे की है.जब आरोपी अपनी पत्नी के साथ गणेश पंडाल पहुंचा था. पीड़ित बच्ची पहले से ही आरोपी को जानती थी,जिसे वो बड़े पापा कहा करती थी. शाम को आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट…

Read More

नई दिल्ली:- नेपाल में जेनरेशन Z के नेतृत्व में भ्रष्टाचार, परिवारवाद और नेताओं के रिश्तेदारों की विलासितापूर्ण जीवनशैली के खिलाफ आक्रोश सड़कों पर उमड़ पड़ा है। सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह डिजिटल विद्रोह अब हिंसक प्रदर्शनों में बदल गया, जिसके चलते संसद भवन और सरकारी इमारतों को आग के हवाले कर दिया गया। युवाओं ने नेताओं के बच्चों की ऐशो-आराम भरी जिंदगी की तस्वीरें और वीडियो साझा कर नारे लगाए, “हमारा टैक्स, तुम्हारी रईसी नहीं चलेगी।” सोशल मीडिया पर बैन ने इस आक्रोश को और भड़काया, जो लंबे समय से जमा हताशा का परिणाम है। नेपाल की राजनीति में…

Read More

हिन्दू धर्म में पितृ पक्ष को अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण काल माना जाता है. इसे श्राद्ध पक्ष भी कहा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान हमारे पितर धरती पर आते हैं और अपने वंशजों से अन्न, जल और दान की अपेक्षा रखते हैं. इस वर्ष पितृ पक्ष 7 सितंबर से शुरू होकर 21 सितंबर तक चल रहा है. पूरे 15 दिनों तक लोग श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण कर पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं. दिल्ली की ज्योतिषाचार्य मनीषा कौशिक के अनुसान, इस अवधि में सात्विक जीवनशैली और संयम रखना अत्यंत आवश्यक है. पूर्वजों को प्रसन्न…

Read More