Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की हिशा बघेल प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर बन गई हैं। उनका चयन नेवी के लिए हुआ है। बता दें कि अग्निवीर स्कीम में चयनित होने वाली हिशा राज्य की पहली महिला है। दुर्ग के बोरिगार्का गांव की रहने वाली हिशा ने तमाम आर्थिक और व्यक्तिगत परेशानियों के बावजूद भी इस चुनौती को पूरा कर इस अवसर को हासिल किया हैं। हिशा अब ट्रेनिंग के लिए ओडिशा के चिल्का जाएंगी। चिल्का में मार्च तक भारतीय नौसेना के वरिष्ठ माध्यमिक रंगरूटों के प्रशिक्षण के बाद वह एक महिला फायर फाइटर के रूप में देश की…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। CM ने दीप प्रज्वलित कर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। इस आयोजन में 14 तरह की खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली-डंडा, पिट्ठूल, संखली, लंगड़ी-दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बांटी, बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद आदि खेल शामिल हैं। बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में फुगड़ी, बिल्लस, भंवरा, बाटी और कबड्डी, छत्रपति शिवाजी महाराज आउटडोर स्टेडियम में 100 मीटर दौड़, लंबी कूद, संखली, रस्साकशी,…
नई दिल्ली : बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का रविवार यानी आज निधन हो गया है। त्रिपाठी ने 89 साल की उम्र में अपने प्रयागराज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे. प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आज शाम 4 बजे रसूलाबाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। केसरीनाथ के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम दिग्गज नेताओं ने शोक जताया है। दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर…
रायपुर : बढ़ते ठण्ड और कोहरे के कारण अब रेल यात्राएं भी प्रभावित हो रही हैं। उत्तर रेलवे क्षेत्र में 40 से भी ज्यादा ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उत्तर रेलवे ने लिस्ट जारी कर अहम जानकारी दी है। देखें लिस्ट…
महासमुंद : जिले से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। जहाँ करंट लगने से एक दंतैल हाथी की मौत हो गई। हालांकि कैसे लगा और किसने लगाया था अज्ञात हैं। बीती रात विचरण करते समय कोडार के पास यह हादसा हुआ हैं। मिली जानकारी अनुसार दो दंतैल हाथी गरियाबंद से विचरण करते हुवे महासमुंद आये थे। और दो – तीन दिनो से महासमुंद वनपरिक्षेत्र मे विचरण कर रहे थे। फिलहाल हादसे की सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा ।
बिलासपुर : जिले में युवती को बंधक बनाकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 24 वर्षीय युवती अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह प्राइवेट जॉब करती है। मकान मालिक दीपक गेंदले 26 वर्ष निवासी दर्रीघाट थाना मस्तूरी अक्सर अपने किरायेदार के यहां आता था। वह भी प्राइवेट जॉब करता है। किरायेदार के घर आते-जाते उसकी नीयत अपनी किरायेदार युवती के ऊपर बिगड़…
कांकेर : जिले के भानुप्रतापपुर पुलिस ने पर्रेकोडो के जंगल में जुआ खेलते 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ताशपत्ती सहित नकदी 92580 रूपए व 3 बाइक जब्त किया है। बता दें कि भानुप्रतापपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पर्रेकोड़ो के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आरोपी राम कुमार नेताम निवासी दल्ली राजहरा, राजेश कुमार जायसवाल निवासी दल्ली राजहरा, राजेश सिंह निवासी दल्ली राजहरा, चांदअली निवासी मरकाटोला डौंडी, ईश्वर चक्रधारी निवासी बंधीया पारा डौंडी, सतीश महार निवासी राजनांदगांव, भीमसेन महावीर निवासी…
रायपुर : प्रदेश के नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडीयम में पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला जाना हैं। इस मैच में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने सामने होगी। मैच के लिए टिकटों की बिक्री 12 जनवरी से ऑनलाइन शुरू हो जाएगी। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारियाँ पूरी तेजी से की जा रही है। स्टेडियम में छतीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर भुरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के साथ बैठक की। इस बैठक में सुरक्षा के साथ दर्शकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखते हुए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने पर अधिकारियों…
जांजगीर-चांपा : जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी की पतासाजी जारी है। बता दें कि जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 में आरोपी संपत सारथी अपनी पत्नी सुरेखा सारथी 45 वर्ष और 2 बच्चों के साथ रहता है। पति संपत को शराब पीने की लत है, जिसके कारण उनके बीच आए दिन विवाद होता रहता था। वो बच्चों के…
बिलासपुर : जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी दिलाने का झांसा 2 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। बता दें कि ग्राम ककेड़ी निवासी 25 वर्षीय प्रिया राजपूत शिक्षित बेरोजगार महिला हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसके जेठ मनोज राजपूत के माध्यम से रायपुर के माना में रहने वाले आरोपी पप्पू शिवहरे उर्फ ख्यालीराम पवैया से उनके पति का परिचय हुआ। पप्पू शिवहरे ने नवीन से कहा कि रायपुर में उसके…
