Author: Amrendra Dwivedi

ind vs nz odi ticket : भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे वनडे सीरीज का क्रेज लोगों के बीच जमकर है। दोनों के बीच चल रहे मैच को देखने के लिए लोग दूसरे राज्यों से ही नहीं बल्कि दूसरे देशों से भी आ रहे हैं। टिकटों को लेकर इतनी मारा मारी है कि लोग मैच की टिकटों को धड़ाधड़ खरीद कर रहे हैं। लेकिन बुकिंग करने के पहले ही टिकटें धड़ाधड़ सोल्ड आउट भी हो जा रही थी जिसकी वजह से क्रिकेट प्रेमी काफी निराश थे। लेकिन इन सबके बीच टिकटों की कालाबाजारी की खबर आ रही है जिसे…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा-2023 तथा उर्दू अदीब, उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ होकर 6 मई 2023 तक जारी रहेगी। परीक्षा का समय प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। केन्द्राध्यक्ष द्वारा अवकाश के दिनों में विज्ञान, जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी, भूगोल की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी। परीक्षाकाल में शासन द्वारा यदि कोई अवकाश अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है तो भी परीक्षाएं यथावत परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगी। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के सचिव ने बताया कि राज्य के विभिन्न जिलों में परीक्षा केन्द्र…

Read More

बलरामपुर : जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र के ग्राम लोधी में बेटी को एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पिता ने युवक की जान ले ली और उसकी लाश को कुएं में फेंक दिया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने शव को बरामद कर हत्या के मामले मेें 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ग्राम लोधी निवासी कुलदीप खैरवार 22 वर्ष दूसरे राज्य में मजदूरी करता था। मकर संक्रांति से एक दिन पहले ही त्योहार मनाने के लिए वो घर लौटा था। उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस के गांव की एक युवती से चल…

Read More

रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर का 37वां स्थापना दिवस आज मनाया जाएगा। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। इस अवसर पर ‘‘खाद्य एवं पोषण सुरक्षा हेतु लघु धान्य फसलें’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जिसके मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री रविन्द्र चौबे होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप शर्मा, मुख्यमंत्री जी के सलाहकार, कृषि, ग्रामीण विकास एवं योजना तथा डॉ. कमलप्रीत सिंह, सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश…

Read More

रायपुर : राज्य सरकार ने डाक्टरों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया है। वेटिंग लिस्ट से कुल 73 चिकित्सकों का पोस्टिंग आर्डर जारी किया गया है। चिकित्सा अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को तीन साल तक परिवीक्षा अवधि में काम करना होगा। सभी सफल अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वो 20 दिन के भीतर अपने पदस्थापित जगहों पर जाकर चार्ज लें। अधिकांश डाक्टरों की पोस्टिंग सुदूर जगहों पर अलग-अलग प्राथमिक, जिला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया है।

Read More

कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में पहली बार आयोजित हो रहा झुमका जल महोत्सव में बीती रात शरारती तत्वों ने जमकर तोड़फोड़ की। उधर मंच पर गायक धुन छेड़ रहे थो, तो इधर दर्शक दीर्घा में मानो ज्यादा कुर्सियां तोड़ने की होड़ मची हुई थी। कार्यक्रम समाप्त होने पर जब लोग वहां से चले गए तो आयोजन स्थल का नजारा किसी युद्ध के मैदान की तरह दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के दौरान असामाजिक तत्वों ने लगभग 700 कुर्सियों तोड़ दी और इसका पैसा अब कौन देगा, यह चिंता अब टेंट वाले की है। उन्होंने कहा सुखबीर के गानों…

Read More

नई दिल्ली : भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप में अपना दबदबा बनाया हुआ है। पहले मैच स्पेन को 2-0 से हारने के बाद भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने आखिरी पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया। भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 2 गोल किए। जबकि शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से एक-एक गोल आए। इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी। अब भारत को क्रॉसओवर मुकाबला खेलना होगा। उसमें जीत मिलने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी।…

Read More

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। आज शुक्रवार है और आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से माता लक्ष्मी की पूजा- अर्चना की जाती है। मेष राशि- परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर चले गए हैं और उन्होंने मरीजों का इलाज करना भी बंद कर दिया है। डॉक्टर्स ने हड़ताल का एलान किया था जिसके बाद आज गुरूवार से डॉक्टरों का कामकाज ठप है। ऐसी स्थिति में मरीजों की जान पर बात बन आई है। मामला आंबेडकर अस्पताल का है जहां के डॉक्टरों ने हड़ताल शुरु कर दी है। क्योंकि इन सरकारी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की जांच का बड़ा जिम्मा जूनियर डॉक्टर्स पर ही होता है इस वजह से यहां आने वाले मरीजों की जान पर बन आई है।…

Read More

रायपुर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 21 जनवरी को खेले जाने वाले दूसरे वनडे मैच के लिए दोनों ही टीमें रायपुर पहुंच गई है. रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचते ही दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का यहां भव्य स्वागत किया गया. आपको बता दे कि दोनों ही टीम के खिलाड़ी एयरपोर्ट से बस में बैठकर होटल कोर्टयार्ड मैरियट के लिए रवाना हो गए है. आपको बता दें कि 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने जीत दर्ज की है. वहीं अगर 21 जनवरी को रायपुर में होने वाले मैच अगर टीम इंडिया जीत दर्ज करती है…

Read More