Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में कल यानी शनिवार को इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वन-डे मैच खेले जाने है। मैच के लिए दोनों टीम गुरुवार शाम राजधानी रायपुर पहुंच गये। जहां दोनों टीमों के खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के दौरान छत्तीसगढ़िया गमछा भी दिया गया। राजधानी रायपुर में होने वाले वन-डे मैच के लिए प्रदेशभर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं पड़ोसी प्रदेशों के खेल प्रेमी भी उत्साहित दिख रहे हैं। पिछले कुछ दिनों टिकटों की भारी मारामारी हो रही है। क्रिकेट प्रेमी एक-दूसरे टिकट के लिए फोन करते…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 8 करोड़ 3 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 01 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 2.13 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 4 करोड़ 27 लाख रूपए, गौठान समितियों को 2.23 करोड़ रूपए और महिला समूहों को 1.53 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं। यहां यह उल्लेखनीय है कि गोधन न्याय…
नई दिल्ली : बैंक के मुताबिक, एसबीआई की ओर से यह पैसा आपके द्वारा उपयोग किए जाने वाले एटीएम व डेबिट कार्ड के सालाना मेंटेनेंस चार्ज के लिए काटा जा रहा है। बता दें कि यह 147.50 रुपये हर साल बैंक की ओर से अकाउंट से काटे जाते हैं। ऐसे में कई ग्राहक परेशान नजर आ रहे हैं। अगर आपके पास भी इस तरह का मैसेज आया है तो घबराने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि आपके खाते से बैंक ये पैसा क्यों काट रहा है? SBI कार्ड्स एंड पेमेंट सर्विसेज लिमिटेड ने अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से संबंधित…
रायपुर : राजधानी रायपुर में पिछले पिछले तीन दिनों से पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कथावाचन कर रहे हैं। जहां 2 दिवसीय दिव्य दरबार का आयोजन किया गया है। पहले दिन आज उन्होंने पंडाल में पहुंचे लोगों की जहां अर्जी सूनी। वहीं उन्होंने उन पर लग रहे सभी आरोपों को आज रिजनल एवं नेशनल मीडिया के सामने खुली चुनौती भी दी। लाखों की भीड़ में बैठे झारखंड निवासी शुभम को आवाज देकर बुला लिया और कहा तुम्हारा अर्जी बालाजी के दरबार में लग गई है। जहां बैठे हो वहीं से आ जाओ। साथ ही शुभम की अर्जी क्या है यह भी…
रायपुर : कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी जोरों पर है. आयोजन के संबंध में पदाधिकारियों से चर्चा करने छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा रायपुर पहुंच गई हैं. कुमारी सैलजा ने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगी. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम चरण में है. 30 जनवरी को कश्मीर के श्रीनगर में झंडा फहराया जाएगा. वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत होगी,…
नई दिल्ली : Prime Minister Narendra Modi ने आज रोजगार मेले में 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस खास मौके पर पीएम ने सभी नव-नियुक्तों को संबोधित कर उन्हें बधाई भी दी. रोजगार मेले में यह नियुक्तियां जूनियर इंजीनियर, लोको पायलट, तकनीशियन, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, स्टेनोग्राफर, जूनियर अकाउंटेंट, ग्रामीण डाक सेवक, आयकर निरीक्षक, शिक्षक, नर्स, डॉक्टर, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, पीए, एमटीएस जैसे विभिन्न विभागों/कैडर में हुई हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये साल 2023 का पहला रोजगार मेला है। इस साल की शुरूआत उज्जवल भविष्य की नई उम्मीदों के साथ हुई है। मैं सभी…
नई दिल्ली : भारत के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया समेत करीब 30 पहलवान दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठ गए हैं। महिला पहलवानों ने संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और कई कोचों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। विवाद बढ़ता देख खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मामले को लेकर पहलवानों को मिलने के लिए बुलाया, बैठक लंबी चली लेकिन ये मुलाकात बेनतीजा रही। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों की भारतीय कुश्ती महासंघ…
सरगुजा : सरगुजा के उदयपुर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक हेड कांस्टेबल की मौत की खबर है। घटना देर रात करीब 12.30 बजे की बताई जा रही है। वहीं एक की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। घटना उदयपुर क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने बिलासपुर से अम्बिकापुर जा रहे थे। इस दौरान रात एक बजे के आसपास उदयपुर के नर्सरी खरपारी नाला के पास में उनकी पायलट गाड़ी अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो…
रायपुर : IND Vs NZ 2nd ODI Raipur : प्रदेश के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन ODI मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच प्रदेश में खेले जाने वाला पहला इंटरनेशनल मैच होगा। सीरीज की बात करें तो भारतीय टीम पहले मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल का ली हैं। वही कल के मुकाबले को जीतकर सीरीज सील कर रायपुरियंस को तोहफा देने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। मुकाबला पूरी तरह रोमांचक होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। रायपुर स्टेडियम की पिच अब तक बल्लेबाजों के लिए…
रायगढ़ : जिले में हाथियों का आतंक लगातार जारी है। ग्राम भोजिया और औरानारा में 9 हाथियों का दल गोभी के खेत में घुस आया। जिसके बाद हाथियों के इस झुंड ने किसान के 1 एकड़ में लगी गोभी की बाड़ी को नुकसान पहुंचा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलने के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा किसान के खेत के पास पहुंचकर हाथियों के झुंड को खदेड़ने में जुट गया। बता दें कि धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज में सुबह से 9 हाथियों का दल भोजिया और औरानारा गांव के गोभी…
