Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात के तहत आज रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम माठ तथा चरौदा में भेंट-मुलकात करेंगे। साथ ही वे धरसींवा में शाम को विभिन्न जनप्रतिनिधि मंडलों से भी भेंट करेंगे। वे इस दौरान तरपोंगी में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के राज अधिवेशन में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 22 जनवरी को पूर्वान्ह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.45 बजे विधानसभा क्षेत्र धरसींवा के ग्राम माठ पहुंचेंगे और वहां ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात करेंगे। वे भेंट-मुलाकात के पश्चात माठ से दोपहर…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में कार सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतना भयानक था कि दो कार सवार लोगों की जलकर मौत हो गई। घटना रतनपुर रोड का है। आज सुबह ज़ब लोगो ने मौक़े पर पहुंच कार के अंदर देखा तब हैरान रह गए कार के अंदर 3 लोगो की जली हुई लाश कार के अंदर पड़ी मिली जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है की कार…
रायपुर : राजधानी रायपुर के सबसे व्यस्त चौक जयस्तंभ के पास शारदा चौक में बड़ी घटना हो गई है। यहां सुबह सुबह 3 दुकानों में भीषण आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर 112 की टीम मौजूद है। दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर मौजूद है. आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. खबर लिखे जाने तक 3 दुकान जलकर खाक हो गई है.
दुर्ग : दुर्ग जिले में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में फिर से पत्थरबाजी हुई है। जानकारी के मुताबिक रायपुर के लिए रवाना हुई ट्रेन भिलाई नगर स्टेशन पार कर चुकी थी, तब पत्थर फेंकने की घटना हुई। हालाकि ट्रेन की रफ्तार काफी तेज होने से घटनास्थल का सही लोकेशन पता नहीं चल चल पाया है। लेकिन, जिस तरह के वंदे भारत ट्रेन पर लगातार पत्थरबाजी की शिकायत आ रही है, उसने रेलवे प्रशासन की चुनौतियां जरूर बढ़ा दी है। इधर पत्थरबाजी को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि भिलाई नगर स्टेशन से खुर्सीपार के बीच पत्थरबाजी की घटना हुई…
सुकमा : नक्सलियों ने शनिवार को सुकमा में नक्सली वारदात को अंजाम दिया है। चिंतलनार मोरपल्ली मार्ग पर पुल निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। बता दें कि सुकमा सहित पूरे बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान जारी है। कई जगह तो सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। इस बात से भी नक्सलियों में हताशा और बेचैनी है। जिसकी वजह से शनिवार को नक्सलियों ने सुकमा में उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने सड़क और पुलिया निर्माण में लगे वाहनों में आग लगाई है। इस घटना…
रायपुर : राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित Hotel Vennington Court ने आज अपना 6वां स्थापना दिवस मनाया। जहां छत्तीसगढ़ में पहली बार दुबई के Burj Khalifa जैसे आतिशबाजी देखा गया। जिसे देखकर लोगों के पैर थम से गए। वहीं होटल के ऑनर ने केक काटकर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की जश्न भी मनाया गया। इस अवसर पर होटल कर्मचारी व अन्य गेस्ट मौजूद थे। Hotel Vennington Court के ऑनर करिश्मा ढेबर ने बताया कि अति प्रसन्नता हो रही है की हमारी संस्थान Hotel Vennington Court, रायपुर ने 21 जनवरी 2023 को सफलता पूर्वक अपने…
रायपुर : रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम भारतीय टीम के लिए लकी साबित हुआ। टीम इंडिया ने छत्तीसगढ़ के पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले में धमाकेदार जीत तो दर्ज की है, सीरीज भी अपने नाम कर लिया। हालांकि इस मैच के दौरान उस वक्त सिक्युरिटी हैरान रह गयी, जब एक फैंस ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे पिच पर पहुंच गया और रोहित शर्मा के गले लग गया। रोहित के गले लगते ही सुरक्षाकर्मी और ग्राउंड सिक्युरिटी टीम उस नन्हे फैंस की तरफ लपकी और किसी तरह से उस बच्चे को रोहित शर्मा के गले से छुड़ाया। रोहित…
रायपुर : Horoscope Today 22 Jan 2023 : आज रविवार है और रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित हैं। आज के दिन सूर्य को प्रसन्न कर सभी राशि के जातक अपने बिगड़े काम को बना सकते हैं। वैसे तो ज्योतिष शास्त्र में 12 का वर्णन किया गया है। सभी राशियों का स्वामी ग्रह होता हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन के अनुसार ही राशिफल का आंकलन किया जाता हैं। रविवार के दिन सभी राशिवालों को सुबह जल्दी स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करना चाहिए। जाने अपने राशि का हाल… मेष राशि- सन्तान को कष्ट रहेगा। माता सहयोग से धन की…
रायपुर : गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और रोहित शर्मा की अर्ध शतकीय पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 विकेट से जीत भारत ने अपने घर में लगातार 7वीं वनडे सीरीज जीत ली है। टीम पिछले चार साल से होम वनडे सीरीज नहीं हारी है। यह वनडे में भारत की लगातार छठी जीत भी है। बता दें कि रायपुर के शहीर वीर नरायण सिंह स्टेडियम पर भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 34.3 ओवर में 108 रन ऑलआउट हो गई।…
महासमुंद : पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया गया है। 2 उप निरीक्षक और 7 आरक्षकों का तबादला किया गया है। महासमुंद एसपी धर्मेंद्र सिंह ने ट्रांसफर लिस्ट जारी किया है। बलौदा चैकी प्रभारी उदय राम साहू को सरायपाली थाना भेजा गया है। वहीं सरायपाली थाना में पदस्थ अनिल पालेश्वर को चैकी प्रभारी बलौदा बनाया गया है।
