Author: Amrendra Dwivedi

बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करती है। इसमें कई ऐसे स्वास्थ्य संबंधित मामले मिल रहे है.जिससे बच्चों और उनके परिवार को काफी परेशानी होती आ रही है। ऐसे ही एक प्रकरण में कसडोल में 12 से 14 वर्ष के तीन बच्चों को जन्मजात मोतियाबिंद की शिकायत जांच के दौरान पाई गई। जन्मजात मोतियाबिंद तब होता है जब जन्म के समय आंख का लेंस साफ होने के बजाय उसमें क्लाउड आ जाता है. जिससे पीड़ित बच्चे को देखना मुश्किल हो जाता…

Read More

महासमुंद : लिलेश्वर निषाद : छत्तीसगढ राज्य के सीमावर्ती राज्य ओडिशा से लगातार अवैध मादक पदार्थ गांजा का परिवहन महासमुंद के रास्ते किये जाने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक महासमुन्द धर्मेन्द्र सिंह द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था । जिसके परिपालन में थाना बसना में लगातार कार्यवाही की जा रही है कि दिनांक 23.01.2023 को जरिये मुखबिर सूचना मिला कि एक व्यक्ति व्यक्ति सफेद रंग स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 12 AK 2802 में…

Read More

गुमला : झारखंड के गुमला जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल आठवीं कक्षा की छात्रा जिसकी उम्र केवल 16 साल है, उसने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। छात्रा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ती थी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले को लेकर जो बात सामने आई है वो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। दरअसल कहा जा रहा है कि 16 साल की बच्ची का उसके चाचा के साथ अफेयर था। इस मामले को लेकर गाँव में बैठक भी हुई थी। इस…

Read More

सतना : मुरैना के कप्तान आशुतोष बागरी के घर ही चोरी हो गई। ये बात जिसने भी सुनी वह सुनकर हैरान रह गया। पूरा मामला CCTV में कैद हो गया। सतना के राजेंद्र नगर में IPS आशुतोष बागरी का घर है. आशुतोष फिलहाल मुरैना में SP के पद पर तैनात हैं. SP साहब के सतना वाले घर में चार-पांच किराएदार रहते हैं. लेकिन चोर को शायद ये पता था कि IPS आशुतोष इस घर में नहीं रहते. और उसने इसी बात का फायदा उठाया. लेकिन चोर को शायद ये नहीं पता था कि देर रात उल्लू, कुत्ते, चौकीदार, पढ़ने वाले…

Read More

महाराष्ट्र : बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला को 32 हफ्ते के गर्भ का अबॉर्शन करवाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार महिला का है कि उसे अपनी गर्भावस्था को जारी रखना है या फिर इसे खत्म करना है। ये फैसला मेडिकल बोर्ड नहीं ले सकता है। हाईकोर्ट ने बताया कि याचिकाकर्ता गर्भावस्था के 33 सप्ताह तक अबॉर्शन करवा सकती है। गर्भ में रहा बच्चा अगर गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जैसे छोटा सिर, दिमाग के जुड़ी दिक्कतें हैं तो महिला अपनी मर्जी से इसका फैसला कर सकती है। जस्टिस गौतम पटेल और एसजी डिगे की…

Read More

रायपुर : अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवा निवृत्त अधिकारी अशोक कुमार अग्रवाल ने आज इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा, रायपुर के चेयरमेन का पदभार ग्रहण कर लिया है। गौरतलब है कि इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के नवीन नियमों के अंतर्गत आगामी प्रबंध समिति के गठन एवं चेयरमेन का चुनाव होने तक इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के प्रेसिडेंट द्वारा अशोक अग्रवाल को प्रबंध समिति, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा का चेयरमेन नियुक्त किया गया है।

Read More

रायपुर : बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि एक फोन कॉल में धीरेंद्र शास्त्री को धमकी मिली है। इस संबंध में छतरपुर के बमीठा थाने में मामला दर्ज किया गया है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं। वह 25 जनवरी को वापस बागेश्वर धाम लौटेंगे। छतरपुर एसपी सचिन शर्मा ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है। साथ ही जांच कराए जाने की बात कही है। बता दें कि इन दिनों बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का का दिव्य दरबार…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर रहेंगे. जानकारी के अनुसार आज सीएम भूपेश निजी कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचेंगे। दोपहर 1:45 बजे भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पहुचेंगे। कार्यक्रम में शामिल होकर शाम 4:30 बजे रायपुर लौटेंगे।

Read More

भिलाई : औद्योगिक क्षेत्र हाऊसिंग बोर्ड और कैलाश नगर में इन दिनों उत्पाती बंदरों से लोग खासे परेशान हैं। ये बंदर लोगों के छत पर उछल कूद मचाते घर में घुस जा रहे हैं और इस दौरान मची अफरा तफरी में लोगों पर हमला भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में एक उत्पाती बंदर नालंदा स्कूल कैंपस में जा‌ घुसा और क्लास में अचानक पहुंचते ही हड़कंप मच गया। इस दौरान बंदर ने दो छात्राओं पर हमला भी कर दिया जिससे वह घायल हो गईं। कल कैलाश नगर और ढांचा भवन क्षेत्र में भी बंदरों के…

Read More

दुर्ग : जिला के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर ईस्ट स्थित सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने आलमारी में रखे लाखों रूपए के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पलंग पर जेवरातों के खाली पड़े बाक्स देख सहज अंदाज लगता है कि बड़ी मात्रा में जेवर उनके हाथ लगा है। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने आउट ऑफ स्टेशन गए परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के वापस आने के बाद ही चोरी का वास्तविक आंकलन हो पाएगा। बता दें कि नेहरू नगर ईस्ट के ब्लॉक-7, हाउस नंबर 7/10 गुप्ता निवास में…

Read More