Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Amrendra Dwivedi
मुंबई : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के उपाध्यक्ष श्याम मानव के बेटे के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया हैं। बताया गया है कि मैसेज में अज्ञात शख्स ने कहा है कि श्याम मानव का नरेंद्र दाभोलकर जैसा हाल होगा। बता दें कि दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में ओंकारेश्वर पुल के करीब गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में दक्षिणपंथी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है। बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यानी बागेश्वर बाबा पिछले कुछ…
रायपुर : CM भूपेश बघेल ने आज मंगलवार को यहां अपने निवास कार्यालय से अजमेर स्थित ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती गरीब नवाज की दरगाह शरीफ के लिए चादर और अकीदत के फूल रवाना किए। मुख्यमंत्री ने हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर अपनी ओर से चादर और फूल पेश करने के लिए एल्डरमैन नईम रज़ा और फहीम खान को प्रदान किया। नईम ने बताया की चादर को रायपुर नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर 40 लोगों के दल के साथ लेकर अजमेर शरीफ जायेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा भेजी जा रही यह चादर उर्स के मौके पर दरगाह गरीब नवाज…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में चुनाव के पहले बीजेपी एक्शन मोड में है। प्रदेश भर में लगातार अलग-अलग पैनल में नई जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी सिलसिले में आज बीजेपी ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने प्रदेश कार्यकारिणी के साथ-साथ, जिलाध्यक्ष, प्रशिक्षण विभाग प्रभारी, नीति अनुसंधान विभाग, कार्यसमिति सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा की है।
रायपुर : हृदय एक बहुत ही जटिल अंग है और यह हृदय के धड़कने की प्रक्रिया और लय को समझन और भी मुश्किल है। जब उच्च शारीरिक गतिविधि के दौरान हृदय गति में वृद्धि नहीं होती है तो यह खतरनाक विकार का संकेत हो सकता है, यह हृदय ब्लॉक भी हो सकता है। यहां एक 5 वर्ष की बच्ची के बारे में है जो कंप्लीट हार्ट ब्लॉक (सीएचबी) से पीड़ित थी। कंप्लीट हार्ट ब्लॉक, एक गंभीर कार्डियक स्थिति है जिसमें व्यक्ति की हृदय गति कम रहती है और जरूरत पड़ने पर भी उचित स्तर तक नहीं बढ़ती – जैसे चलना,…
जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बिरकोनी में खेत में मिली युवक की अधजली लाश की पहचान हो गई। मृतक का नाम 39 प्रदीप चौबे है, जो रविवार की रात से घर वापस नहीं लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में खेत में मंगलवार को अधजला शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है। नैला चौकी प्रभारी नीलम…
रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की राजनीती में गर्माहट ला दी है। उन्होंने प्रदेश BJP पर कड़ा प्रहार किया है। भाजपा पर उन्होंने प्रदेश की शांति भंग करने और हिंसा भड़काने की साजिश करने का आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री मंगलवार की दोपहर भोपाल रवाना होने से ठीक पहले एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की भारतीय जनता पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने भाजपा को लेकर कहा- इनके पास कुछ नहीं है, धर्मांतरण, साम्प्रदायिकता, दंगा फैलाना बस। युवा मोर्चा की रैली में पुलिस से मारपीट की गई।…
रायपुर : राजधानी रायपुर में बने शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम को तैयार हुए अरसा बीत गया था लेकिन ये स्टेडियम अब तक किसी बड़े मैच के आयोजन के लिए तरस रहा था जिसकी कमी 21 जनवरी को रायपुर में पूरी हो गई। राजधानी के स्टेडियम में 21 तारिख को भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच खेला गया। इस मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को बड़े अंतराल से हरा दिया। इस मैच के बाद रायपुर के इस स्टेडियम के काफी तारीफ हुई थी। अब इस स्टेडियम में और मैच होने की मांग उठने लगी है।…
बिलासपुर : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम में लड़की का न्यूड विडियों अपलोड करने वाले कालेज छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। बताया जा रहा हैं कि दिल्ली की एनसीआरबी की टीम ने इसे डिटेक्ट किया हैं। जिसके बाद अब कालेज स्टूडेंट के खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी का केस दर्ज कर उसे अरेस्ट कर लिया गया है। सोशल मीडिया में अश्लील विडियों अपलोड करने का ये मामला कोनी थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा हैं कि कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम कछार में रहने वाले अवि कश्यप ने एक नाबालिग लड़की का न्यूड विडियों इंस्टाग्राम पर अपलोड किया था। इस…
बिलासपुर : बिलासपुर में अतिक्रमण हटाने गये तोड़ू दस्ता प्रभारी की जमकर पिटाई कर दिया गया। बताया जा रहा हैं कि निगम का तोड़ू दस्ता साइंस कालेज के सामने अवैध रूप से लगे ठेलों को हटा रहा था। निगम की टीम अतिक्रमण पर बूलडोजर चलवा रही थी, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने निगम दस्ते पर हमला बोल दिया। इस घटना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। पूरा घटनाक्रम सरकंडा थाना क्षेत्र का हैं। बताया जा रहा हैं कि साइंस कालेज के ठीक सामने कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर ठेला लगा दिया गया था। अतिक्रमण की जानकारी…
एर्नाकुलम : कोरोना वायरस के बाद अब नए वायरस ने तहलका मचाना शुरू कर दिया हैं। केरल के एर्नाकुलम जिले में 19 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित मिले हैं। ये सभी कक्कनाड इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ के पेरेंट्स के भी संक्रमित होने की आशंका को लेकर जांच की गई है। इन्फेक्शन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन स्कूल बंद कर दिया गया है। नोरोवायरस दूषित पानी, दूषित भोजन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क…
